यशस्वी, ऋतुराज IN, श्रेयस, इशान, बुमराह सहित 7 खिलाड़ी OUT, वेस्टइंडीज ODI के लिए टीम इंडिया आई सामने
Table of Contents
Team India For West Indies ODI Series: भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम का शेड्यूल काफी व्यस्त है। अगले कुछ महीनों में टीम इंडिया लगातार एक्शन में नजर आएगी और इस दौरान कई मजबूत विरोधी टीमों के खिलाफ खेलेगी। सितंबर-अक्टूबर में भारत को वेस्टइंडीज की मेजबानी भी करनी है। इस दौरान दोनों टीमों के बीच 3 वनडे और 5 टी20 मुकाबलों की सीरीज होगी।
हालांकि, वेस्टइंडीज वनडे सीरीज में टीम इंडिया (Team India) का स्क्वाड काफी अलग नजर आ सकता है और 7 प्रमुख खिलाड़ियों के बिना ही भारत को उतरना पड़ सकता है। इसकी बड़ी वजह एशियन गेम्स 2026 हैं, जिनका आयोजन उसी समय होगा, जब वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज खेली जाएगी।
वेस्टइंडीज वनडे सीरीज और एशियन गेम्स में होगा टकराव, टीम इंडिया की मुश्किल बढ़ी
दरअसल, भारत (Team India) को वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज 27 सितंबर से 3 अक्टूबर तक खेलनी है। इस दौरान तिरुवनंतपुरम, गुवाहाटी और न्यू चंडीगढ़ में मुकाबले होंगे। वहीं, एशियन गेम्स में पुरुष टीमों के क्रिकेट मुकाबले 24 सितंबर से 1 अक्टूबर तक होंगे।
इसी वजह से भारत बनाम वेस्टइंडीज वनडे सीरीज और एशियन गेम्स का टकराव हो रहा है। यही कारण है कि एशियन गेम्स के स्क्वाड में शामिल कई खिलाड़ियों को वेस्टइंडीज वनडे सीरीज से चूकना पड़ सकता है।
Asian Games के लिए Team India के स्क्वाड में वनडे के 7 प्रमुख खिलाड़ी शामिल

BCCI ने एशियन गेम्स के लिए टीम इंडिया (Team India) का 15 सदस्यीय स्क्वाड 6 जून को आयरलैंड-इंग्लैंड दौरे के लिए घोषित किए गए स्क्वाड के साथ ही ऐलान कर दिया था। श्रेयस अय्यर की कप्तानी में एक जबरदस्त स्क्वाड चुना गया, जिसमें टी20 के साथ-साथ वनडे में भी नजर आने वाले खिलाड़ियों को चुना गया।
7 खिलाड़ी स्क्वाड में ऐसे हैं, जो वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में भी चुने जाने के दावेदार हैं। ये खिलाड़ी श्रेयस अय्यर (टी20 के कप्तान और वनडे के उपकप्तान), ईशान किशन, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, हर्षित राण और अर्शदीप सिंह हैं। वैसे तो नितीश कुमार रेड्डी भी वनडे में खेलते हैं लेकिन हार्दिक पांड्या की वापसी होती है तो नितीश के लिए एशियन गेम्स में खेलने का रास्ता साफ़ हो सकता है।
वेस्टइंडीज वनडे सीरीज में ऐसा हो सकता है Team India का वनडे स्क्वाड
शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, ऋतुराज गायकवाड़, यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल (विकेटकीपर), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), हर्ष दुबे, रवींद्र जडेजा, हार्दिक पांड्या, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, हर्षित राणा, प्रिंस यादव गुरनूर बरार
यह भी पढ़ें: जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से मिल गई ओलंपिक 2028 की टीम इंडिया, अब ये 15 खिलाड़ी जाएंगे अमेरिका
Tagged:
Ruturaj Gaikwad ISHAN KISHAN team india shreyas iyer yashasvi jaiswal Asian Games 2026 IND vs WI ODI Series 2026