जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से मिल गई ओलंपिक 2028 की टीम इंडिया, अब ये 15 खिलाड़ी जाएंगे अमेरिका
Published - 24 Jul 2026, 01:35 PM | Updated - 24 Jul 2026, 02:22 PM
Table of Contents
जिम्बाब्वे के खिलाफ जारी तीन मैचों की टी20 सीरीज ने साल 2028 में खेले जाने वाले ओलंपिक के लिए टीम इंडिया (Team India) की तस्वीर काफी हद तक साफ कर दी है. 23 जुलाई को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में पहला टी20 मुकाबला खेला गया था, जिसमें बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने प्रभावशाली प्रदर्शन कर टीम को जीत दिलाने में योगदान दिया. ऐसे में अब दावा है कि जिम्बाब्वे दौरे पर धमाल मचाने वाले कुछ खिलाड़ियों को क्रिकेट ओलंपिक 2028 के लिए टीम इंडिया (Team India) में जगह मिल सकती है.
जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से मिल गई ओलंपिक 2028 की Team India

ओलंपिक 2028 के लिए भारतीय चयनकर्ता 15 सदस्यीय टीम इंडिया (Team India) का चयन कर सकते हैं, जिसमें कई उभरते सितारों को मौका दिया जा सकता है. टीम की कमान अनुभवी बल्लेबाज श्रेयस अय्यर के हाथों में हो सकती है.
वहीं, जिम्बाब्वे दौरे का हिस्सा बने तिलक वर्मा, रवि बिश्नोई, अभिषेक शर्मा, इशान किशन, मयंक यादव, वैभव सूर्यवंशी और प्रिंस यादव को भी ओलंपिक भारतीय टीम में शामिल किए जाने की संभावना है. 23 जुलाई को हुए पहले टी20 मैच में मयंक यादव और वैभव सूर्यवंशी ने धमाकेदार प्रदर्शन कर टीम को जीत दिलाने में मदद की थी. लिहाजा, एक बार फिर इनसे ऐसी परफ़ोर्मेंस की उम्मीद होगी.
Team India पर भारी बोझ बन गया ये खिलाड़ी, एक मैच में ठोकता रन, अगले 10 में होता फ्लॉप
वैभव सूर्यवंशी की बल्ले ने उगली आग
हरारे स्पोर्ट्स क्लब में भारतीय युवा स्टार वैभव सूर्यवंशी के बल्ले ने जमकर आग उगली थी. विपक्षी टीम के गेंदबाजों की कुटाई कर उन्होंने ताबड़तोड़ रन बटोरें. वह 19 गेंदों का सामना कर चार चौकों और चार छक्कों की मदद से 50 रन बना सके. अपनी इस ऐतिहासिक पारी बदौलत वैभव सूर्यवंशी ने कई रिकॉर्ड्स भी अपने नाम कर लिए.
अब अगर उन्हें ओलंपिक टीम इंडिया में मौका मिला है तो वह एक बार फिर अपने बल्ले का जोर साबित करते दिखाई देंगे. वहीं, बात की जाए मयंक यादव की तो उन्होंने अपने मैच विनिंग 4 ओवर की स्पेल में 4.50 की इकॉनमी से 18 रन खर्च कर दो विकेट निकाली. वह टीम के सबसे किफायती गेंदबाज रहे.
ओलंपिक 2028 का टिकट हासिल करने के लिए टीम को करना होगा ये काम
लॉस एंजिल्स, कैलिफ़ोर्निया में 14 जुलाई से 30 जुलाई तक टूर्नामेंट का आयोजन किया जाएगा. अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति ने क्रिकेट को एक प्रतिस्पर्धी खेल के तौर पर शामिल कर ओलंपिक के रोमांच को कई गुना बढ़ा दिया है. वहीं, भारतीय टीम को साल 2028 में खेले जाने वाले ओलंपिक में जगह बनाने का मजबूत दावेदार माना जा रहा है.
मौजूदा क्वालिफिकेशन नियमों के मुताबिक ओलंपिक क्रिकेट में चार प्रमुख महाद्वीपों (एशिया, यूरोप, अफ्रीका और ओशिनिया) की टॉप रैंकिंग वाली एक-एक टीम को जगह मिलेगी. ऐसे में भारत का आईसीसी टी20 रैंकिंग में टॉप में बने रहना काफी अहम है. बता दें कि 31 दिसंबर 2026 की कट-ऑफ तारीख तक ICC पुरुष T20I टीम रैंकिंग के आधार पर टीम का फैसला होगा.
ओलंपिक 2028 के लिए संभावित Team India
श्रेयस अय्यर, तिलक वर्मा, रवि बिश्नोई, अभिषेक शर्मा, इशान किशन, मयंक यादव, वैभव सूर्यवंशी, प्रिंस यादव, अर्शदीप सिंह, शिवम दुबे, हर्ष दुबे, वरुण चक्रवर्ती, नितीश कुमार रेड्डी, जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा
जिम्बाब्वे टी20 सीरीज के लिए भारत की टीम
श्रेयस अय्यर (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा (उप-कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, सूर्यांश शेडगे, रिंकू सिंह, हर्ष दुबे, प्रिंस यादव, यश ठाकुर, अशोक शर्मा, मयंक यादव, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर) और रवि बिश्नोई.
ऑथर के बारे में
मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर