टीम इंडिया पर भारी बोझ बन गया ये खिलाड़ी, एक मैच में ठोकता रन, अगले 10 में होता फ्लॉप

Published - 24 Jul 2026, 12:42 PM | Updated - 24 Jul 2026, 01:02 PM

Team India T20

एक मैच में अपनी बल्लेबाजी से कहर बरपाने के बाद और फिर अगले कई मुकाबलों तक फ्लॉप होना...... टीम इंडिया (Team India) का एक स्टार खिलाड़ी पिछले कई समय से यह कहानी दोहरा रहा है. यह बल्लेबाज कभी अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से सूर्खियां बटोरता है, तो कभी टीम के लिए बोझ साबित होता है.

इसी अस्थिर बल्लेबाजी की वजह से अब उसकी टीम में जगह पर सवाल उठने लगे हैं. इस खिलाड़ी की उतार-चढ़ाव वाली फॉर्म ने भारतीय टीम (Team India) की टेंशन बढ़ा दी है. वहीं, कुछ प्रशंसकों के मन में सवाल उठ रहे हैं कि भारतीय चयनकर्ता इस खिलाड़ी को और कितने मौके देंगे.

Team India पर बोझ बन गया ये खिलाड़ी!

Team India

साल 2024 में इंटरनेशनल डेब्यू करने वाले भारतीय युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने पिछले दो सालों में अपनी आक्रमक बल्लेबाजी का बखूबी परिचय दिया है. टीम इंडिया के लिए ओपनिंग करते हुए उन्होंने कई यादगार पारियां खेली है. उनकी पावरप्ले में ताबड़तोड़ रन बटोरने की क्षमता ने टीम (Team India) को कई जीत दिलाई है. लेकिन अभिषेक शर्मा के हालिया प्रदर्शन ने भारतीय फैंस को काफी निराश किया है. अपने पिछले 8 टी20 मुकाबलों में वह केवल एक बार अर्धशतक लगा सके हैं. जबकि तीन मैचों में वह दहाई अंक का आंकड़ा तक नहीं छू पाए.

IND vs ZIM: दूसरे टी20 के लिए भारत की प्लेइंग इलेवन फाइनल, इन 11 खिलाड़ियों के साथ उतर रहे कोच VVS लक्ष्मण

जिम्बाब्वे के पहले टी20 में भी हुए फेल

23 जुलाई को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में भारत और जिम्बाब्वे के बीच खेले गए पहले टी20 मुकाबले में अभिषेक शर्मा का बल्ला खामोश रहा था. भारतीय टीम के लिए पारी का आगाज करते हुए वह सिर्फ एक रन बनाकर पवेलीयन लौट गए. ब्लेसिंग मुजारबानी की फुल लेंथ गेंद पर उन्होंने ड्राइव शॉट खेलने का प्रयास किया, लेकिन गेंद बल्ले के बाहरी किनारे से लगकर स्लिप की ओर चली गई. वहां मौजूद ब्रैड इवांस ने आसान से कैच पकड़ अभिषेक शर्मा की पारी का अंत कर दिया.

ऐसा रहा पिछली 10 पारियों में प्रदर्शन

अभिषेक शर्मा के अंतिम दस पारियों के प्रदर्शन की बात की जाए तो उन्होंने 24.2 की औसत से 242 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से सिर्फ दो ही अर्धशतक ही निकले. वहीं, अगर उनके टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट करियर के आंकड़ों पर नजर डाली जाए तो उन्होंने 31.74 की एवरेज से 1619 रन बनाए हैं, जिसमें दो शतक और 11 अर्धशतक शामिल हैं.

वहीं, गेंदबाजी करते हुए उनके हाथ 7 विकेट लगी. लेकिन अब उनकी अस्थिर बल्लेबाजी टीम के लिए चिंता का विषय बन गई है. यदि अब वह अपने प्रदर्शन नें सुधार नहीं करते हैं तो उन्हें टीम (Team India) में अपनी जगह गंवानी पड़ सकती है.

IND vs ZIM: दूसरे टी20 के लिए 15 सदस्यीय टीम इंडिया की घोषणा, जानें किन्हें मिला मौका

Tagged:

team india abhishek sharma IND vs ZIM
Manvi Nautiyal

मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com