IND vs ZIM: दूसरे टी20 के लिए भारत की प्लेइंग इलेवन फाइनल, इन 11 खिलाड़ियों के साथ उतर रहे कोच VVS लक्ष्मण
Published - 24 Jul 2026, 10:09 AM | Updated - 24 Jul 2026, 11:39 AM
Table of Contents
जिम्बाब्वे दौरे पर गई भारतीय टीम ने पहला टी20 मैच (IND vs ZIM) जीतकर अपने अभियान का शानदार आगाज किया है. 23 जुलाई को खेले गए मुकाबले पर कब्जा करने के बाद श्रेयस अय्यर एंड कंपनी नजरें सीरीज अपने नाम करने पर टिक गई है. शनिवार को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में दूसरा टी20 मैच खेला जाएगा, जिसे जीतकर भारत सीरीज पर 2-0 से अजेय बढ़त बनाना चाहेगा. आइए जानते हैं कि इस मैच (IND vs ZIM) के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन कैसी हो सकती है और किन 11 खिलाड़ियों को मौका मिल सकता है.....
IND vs ZIM: ओपनिंग के लिए ऐसी हो सकती है भारत की सलामी जोड़ी

जिम्बाब्वे के खिलाफ भारत (IND vs ZIM) की ओर से युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा का ओपनिंग के लिए आना लगभग तय है. पहले टी20 में बुरी तरह फ्लॉप होने के बाद वह दूसरे टी20 में बड़ी पारी खेलने के इरादे से मैदान पर उतरेंगे. पिछले मुकाबले में वह केवल एक रन ही बना पाए थे.
अभिषेक शर्मा का साथ देने के लिए मैदान पर युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी आ सकते हैं. पहले टी20 में उन्होंने जिम्बाब्वे के गेंदबाजों की कुटाई कर 19 गेंदों में तूफ़ानी अर्धशतकीय पारी खेली थी. ऐसे में एक बार फिर वह अपने बल्ले का जोर साबित करना चाहेंगे.
IND vs ZIM: दूसरे टी20 के लिए 15 सदस्यीय टीम इंडिया की घोषणा, जानें किन्हें मिला मौका
मिडिल ऑर्डर में नजर आ सकते हैं ये खिलाड़ी नजर
टी20I के नंबर-1 बल्लेबाज ईशान किशन को तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए भेजा जा सकता है. पहले टी20 में उन्होंने 35 रनों की अहम पारी खेली थी, जिसकी मदद से टीम जीत दर्ज करने में कामयाब हुई. चौथे नंबर पर कप्तान श्रेयस अय्यर अपना जलवा बिखेर सकते हैं.
पिछले मुकाबले में 28 रन बनाकर नाबाद रहने वाला यह खिलाड़ी एक बार फिर धमाल मचा सकता है. पांचवें नंबर पर युवा ऑलराउंडर तिलक वर्मा का नजर आना लगभग तय है. बात की जाए फिनिशर की तो रिंकू सिंह और शिवम दुबे यह भूमिका निभा सकते हैं.
गेंदबाजी क्रम में मिल सकता है इन खिलाड़ियों को मौका
अंत में बात की जाए भारत की बॉलिंग लाइनअप की तो टीम इंडिया एक बार फिर चार तेज़ गेंदबाज़ों और एक स्पिनर के कॉम्बिनेशन के साथ मैदान पर उतर सकती है. इसमें रवि बिश्नोई, प्रिंस यादव, अशोक शर्मा और मयंक यादव को जगह मिल सकती है. तेज गेंदबाजी का जिम्मा शिवम दुबे, प्रिंस यादव, मयंक यादव और आशोक शर्मा के कंधों पर होगा, जबकि स्पिन गेंदबाजी की कमान रवि बिश्नोई संभालेंगे. इसके अलावा तिलक वर्मा और अभिषेक शर्मा भी गेंदबाज के विकल्प के तौर पर उपलब्ध होंगे.
दूसरे टी20 के लिए भारत की संभावित प्लेइंग XI
वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (सी), तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, रवि बिश्नोई, प्रिंस यादव, अशोक शर्मा, मयंक यादव
ऑथर के बारे में
मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर