IND vs ZIM: जिम्बाब्वे को रौंद भारत ने चखा जीत का स्वाद, वैभव सूर्यवंशी की तूफानी पारी से 7 विकेट से किया पहले टी20 पर कब्जा
Published - 23 Jul 2026, 07:43 PM | Updated - 23 Jul 2026, 08:00 PM
Table of Contents
23 जुलाई को जिम्बाब्वे के खिलाफ खेले गए पहले टी20 मुकाबले (IND vs ZIM) में भारतीय टीम ने 7 विकेट से विजय परचम लहराया. बैक टू बैक छह टी20 मैचों में हार का स्वाद चखने के बाद यह भारत की पहली जीत है. बल्लेबाजी और गेंदबाजी, दोनों ही विभागों में मेहमान टीम कमाल की नजर आई. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने के लिए उतरी जिम्बाब्वे टीम (IND vs ZIM) ने 126 रन का लक्ष्य निर्धारित किया, जिसको टीम इंडिया ने 13.2 ओवर में हासिल कर लिया.
IND vs ZIM: शुरुआत में ही लड़खड़ा गई जिम्बाब्वे टीम की पारी
टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी के लिए मैदान पर उतरी टीम इंडिया के गेंदबाजों ने धमाकेदार प्रदर्शन कर जिम्बाब्वे टीम के बल्लेबाजी क्रम पर जमकर कहर बरपाया. भारत की कसी हुई गेंदबाजी के सामने मेजबान टीम 125 रन ही बना सकी. रायन बर्ल, वेस्ले मधेवीरे और ताड़ीवानाशे मरूमानी की छोटी-छोटी पारी की बदौलत टीम यह स्कोर हासिल कर पाई.
जिम्बाब्वे ने पारी की पहली गेंद पर ही अपने सलामी बल्लेबाज ब्रायन बेनेट का विकेट गंवा दिया. इसके बाद से ही विकेटों के गिरने का सिलसिला शुरू हो गया और एक के बाद एक खिलाड़ी पवेलियन लौटते दिखाई दिए. इस दौरान बेन करन (10), डिओन मायर्स (6) और कप्तान सिकंदर रजा (4) भी कुछ खास नहीं कर सके.
वेस्ले मधेवेरे-टिनोटेंडा मरुमानी ने संभाला मोर्चा
5 स्कोर पर 64 रन विकेट गिर जाने के बाद वेस्ले मधेवेरे और टिनोटेंडा मरुमानी की जोड़ी ने मोर्चा संभालते हुए छठे विकेट के लिए 57 रनों की साझेदारी की. इसके दम पर जिम्बाब्वे टीम ने स्कोरबोर्ड पर 122 रन लगा दिए. इन दोनों खिलाड़ियों ने मौका मिलने बाउंड्री जड़कर टीम के स्कोर को बढ़ाया.
हालांकि, इस बीच सिंगल लेने के चक्कर में वेस्ले मधेवेरे रन आउट हो गए और इसके साथ ही उनकी 39 रनों की पारी का अंत हुआ. टिनोटेंडा मरुमानी ने आखिरी तक 27 रनों की नाबाद पारी खेली. भारत (IND vs ZIM) के लिए मयंक यादव और प्रिंस यादव ने दो विकेट निकाली. शिवम दुबे और रवि बिश्नोई ने एक विकेट ली.
IND vs ZIM: भारत ने चखा जीत का स्वाद

जिम्बाब्वे द्वारा दिए गए टारगेट को हासिल करने के लिए आई टीम इंडिया (IND vs ZIM) को सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने शानदार शुरूआत दिलाई. विपक्षी टीम के गेंदबाजों की कुटाई कर ताबड़तोड़ रन बनाए और 19 गेंदों में 50 रन जड़ डाले. इसकी साथ उन्होंने पुरुष अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 50+ स्कोर बनाने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी का रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कर लिया है.
इसके बाद कप्तान श्रेयस अय्यर और ईशान किशन ने तूफानी पारियां खेलीं, जिससे टीम का स्कोर आगे बढ़ा और भारत की पारी जीत की दहलीज के पार पहुंच गई. इन दोनों खिलाड़ियों के बल्ले से क्रमशः 28 और 35 रन बनाए. अंच में तिलक वर्मा 6 रन बनाकर नाबाद रहे. वहीं, अभिषेक शर्मा एक रन बनाकर आउट हो गए. जिम्बाब्वे के लिए ब्लेसिंग मुरजबानी ने 2 विकेट झटकी. रिचर्ड नगर्वे के हाथ एक सफलता लगी.
रोहित शर्मा कब और किस टीम के खिलाफ खेलेंगे अगला इंटरनेशनल मुकाबला? डेट और टीम का हुआ ऐलान
ऑथर के बारे में
मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर