रोहित शर्मा कब और किस टीम के खिलाफ खेलेंगे अगला इंटरनेशनल मुकाबला? डेट और टीम का हुआ ऐलान
Table of Contents
Rohit Sharma's next international match: भारत के दिग्गज बल्लेबाज और पूर्व कप्तान रोहित शर्मा फैंस के बीच पिछले एक सप्ताह से काफी चर्चा में रहे। इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के दौरान रोहित के बल्ले से प्रदर्शन की चर्चा कम हुई लेकिन संन्यास की अटकलों का बाजार गर्म रहा। कार्डिफ में खेले गए वनडे के दौरान मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि 19 जुलाई को लॉर्ड्स में होने वाला वनडे रोहित के करियर का अंतिम इंटरनेशनल मुकाबला हो सकता है।
इसी वजह से रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के संन्यास की संभावना भी जताई जाने लगी। हालांकि, रोहित ने लॉर्ड्स में शानदार शतक जमाकर अपने आलोचकों को जवाब दिया और मैच के बाद संन्यास को लेकर भी कोई घोषणा नहीं की। ऐसे में साफ है कि रोहित की नजर अभी करियर खत्म करने पर नहीं, बल्कि मिशन 2027 वर्ल्ड कप की तरफ बढ़ने पर है। ऐसे में हिटमैन अब अगला इंटरनेशनल मुकाबला कब खेलेंगे, यह सवाल सभी के मन में है। इसी का जवाब हम देने जा रहे हैं।
इस टीम के खिलाफ Rohit Sharma खेल सकते हैं भारत के लिए अपना अगला मैच

भारत की अगली वनडे सीरीज बांग्लादेश के खिलाफ होनी है। टीम इंडिया को सितंबर में बांग्लादेश का दौरा करना है, जिसमें 3 वनडे और 3 टी20 शामिल हैं लेकिन अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि बीसीसीआई की तरफ से नहीं हुई है।
दोनों देशों के बीच माहौल की गर्मागर्मी का असर क्रिकेट पर भी पड़ गया। यही कारण है कि भारत का बांग्लादेश दौरा अभी कन्फर्म नहीं माना जा रहा है लेकिन हालिया समय में कुछ चीजें सकारात्मक देखने को मिली हैं। इसी वजह से संभावना जताई जा रही है कि भारतीय टीम बांग्लादेश में जा सकती है। अगर दौरा होता है तो फिर रोहित शर्मा (Rohit Sharma) वनडे सीरीज में खेलते दिखाई दे सकते हैं।
बांग्लादेश के खिलाफ किस तारीख को रोहित शर्मा मैदान में उतरेंगे?
बीसीसीआई की तरफ से भले ही अभी तक बांग्लादेश दौरे को लेकर कोई भी प्रतिक्रिया न आई हो लेकिन बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने साल की शुरुआत में ही दौरे का शेड्यूल जारी कर दिया था। 2 जनवरी को बीसीबी ने शेड्यूल जारी करते हुए बताया था कि टीम इंडिया 28 अगस्त को ढाका पहुंचेगी। इसके बाद, 1, 3 और 6 को वनडे सीरीज के मुकाबले खेले जाएंगे। वहीं, 9, 12 और 13 सितंबर को टी20 सीरीज के मुकाबले होंगे।
अगर इसी शेड्यूल के मुताबिक चीजें हुईं तो रोहित शर्मा (Rohit Sharma) अपना अगला इंटरनेशनल मैच 1 सितंबर को बांग्लादेश के खिलाफ खेलते दिखाई दे सकते हैं।
बांग्लादेश दौरे के पर वनडे सीरीज के लिए भारत का संभावित स्क्वाड
रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, हार्दिक पांड्या, गुरनूर बरार, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, अर्शदीप सिंह, केएल राहुल, कुलदीप यादव, हर्ष दुबे, प्रिंस यादव
यह भी पढ़ें: भारत को जीतना है वर्ल्ड कप 2027 का खिताब, तो टीम इंडिया में करानी होगी इन 4 खिलाड़ियों की वापसी