भारत को जीतना है वर्ल्ड कप 2027 का खिताब, तो टीम इंडिया में करानी होगी इन 4 खिलाड़ियों की वापसी

Published - 23 Jul 2026, 11:55 AM | Updated - 23 Jul 2026, 01:02 PM

India 51

India's World Cup 2027 dream: इस साल भारतीय टीम ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने का कारनामा किया। अब अगला बड़ा लक्ष्य वनडे वर्ल्ड कप है, जो अगले साल साल दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया की मेजबानी में खेला जाना है।

इस बार भी टीम इंडिया प्रबल दावेदार मानी जा रही है। पिछले संस्करण में भारत (India) का प्रदर्शन काफी दमदार रहा था लेकिन फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के हाथों हारने की वजह से उसे निराश होना पड़ा था। अब नए कप्तान शुभमन गिल की अगुआई में भारतीय टीम वनडे वर्ल्ड कप जीतने का सपना देख रही है लेकिन इसके लिए चार खिलाड़ियों को वापसी का मौका देना होगा, जो अहम भूमिका निभा सकते हैं।

वर्ल्ड कप 2027 के लिए India को करानी होगी इन 4 खिलाड़ियों की वापसी

1. मोहम्मद शमी

India 52

तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को पूरी तरह से टीम इंडिया (Team India) ने दरकिनार कर दिया है। इस गेंदबाज ने 2023 वर्ल्ड कप में तबाही मचाते हुए महज 7 मैचों में 24 विकेट चटकाते हुए हाईएस्ट विकेट टेकर रहे थे। शमी ने चोट के साथ इतना जबरदस्त प्रदर्शन किया था। हालांकि, इसके बाद उनके साथ कुछ सही नहीं हुआ। वह सर्जरी से गुजरे और लंबे समय बाद 2025 की शुरुआत में भारतीय टीम में वापसी की लेकिन उन्हें चैंपियंस ट्रॉफी के बाद ड्रॉप कर दिया गया।

मोहम्मद शमी ने चैंपियंस ट्रॉफी में एक फाइव विकेट हॉल की मदद से 9 विकेट हासिल किए थे। इससे साफ़ पता चलता है कि शमी विकेट टेकिंग गेंदबाज हैं। इसी वजह से भारत को उन्हें वर्ल्ड कप 2027 के लिए जरूर अपनी योजनाओं में शामिल करना चाहिए।

2. हार्दिक पांड्या

स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को भी चैंपियंस ट्रॉफी के बाद से वनडे फॉर्मेट में खेलने का मौका नहीं मिला है। उनका चयन इंग्लैंड वनडे सीरीज में तय माना जा रहा था लेकिन फिर फिटनेस के कारण दरकिनार कर दिया गया। हार्दिक जैसे खिलाड़ी के लिए 10 ओवर डालने ही पड़ेंगे वाली शर्त लगाना सही नहीं लग रहा है।

अगर दाएं हाथ का यह हरफनमौला खिलाड़ी 5-6 ओवर की गेंदबाजी भी करता है तो बल्ले से उनका योगदान बहुत ही अहम रहेगा। विदेशी परिस्थितियों में हार्दिक एक्स फैक्टर साबित हो सकते हैं। इसी वजह से उनके ऊपर फिटनेस का ज्यादा बंधन नहीं लगाना चाहिए और वर्ल्ड कप 2027 को ध्यान में रखते हुए भारतीय टीम (Indian Team) में वापसी का मौका देना चाहिए।

3. मोहम्मद सिराज

तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को टेस्ट में नियमित रूप से खिलाया जाता है लेकिन वनडे में उन्हें कुछ समय से ज्यादा तवज्जो नहीं दी जा रही है। सिराज को बाहर युवा तेज गेंदबाजों को आजमाया जा रहा है। हाल ही में गुरनूर बरार और प्रिंस यादव जैसे पेसर्स ने डेब्यू किया। हालांकि, सिराज के पास काफी ज्यादा अनुभव है और वह खुद को साबित भी कर चुके हैं।

ऐसे में 2027 वर्ल्ड कप के लिए भारत (India) को मोहम्मद सिराज पर एक बार फिर से भरोसा दिखाना चाहिए, क्योंकि वो बड़े टूर्नामेंट में अच्छा कर चुके हैं और उनके पास विदेशी परिस्थितियों में खेलने का अनुभव भी है।

4. रवींद्र जडेजा

भारत (India) 2027 वनडे वर्ल्ड कप के लिए बाएं हाथ के ऑलराउंडर अक्षर पटेल को मुख्य स्पिनर के रूप में देख रहा है। वहीं, बैकअप के रूप में हर्ष दुबे को तैयार किया जा रहा है, जिन्होंने अफगानिस्तान सीरीज में डेब्यू किया था। इन दोनों के कारण अनुभवी रवींद्र जडेजा का वनडे करियर खत्म होने की कगार पर है।

जडेजा एक बहुत ही भरोसेमंद खिलाड़ी हैं और वो बड़े टूर्नामेंट में अहम साबित हो सकते हैं। इसी वजह से उन्हें पूरी तरह से भारत की वनडे टीम से बाहर किया जाना ठीक नहीं है। ऐसे में उन्हें वापसी का मौका देना चाहिए, ताकि अक्षर पटेल को इंजरी होती है या फिर आगे अच्छा प्रदर्शन नहीं करते हैं तो जड्डू तैयार रहेंगे।

यह भी पढ़ें: खेल जगत में पसरा मातम, इंग्लैंड के स्टार प्लेयर से मौत से सदमें में साथी खिलाड़ी

Tagged:

team india hardik pandya Mohammed Siraj ravindra jadeja Mohammed Shami world cup 2027
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com