खेल जगत में पसरा मातम, इंग्लैंड के स्टार प्लेयर से मौत से सदमें में साथी खिलाड़ी

Published - 23 Jul 2026, 09:46 AM | Updated - 23 Jul 2026, 01:02 PM

England Star Players Demise

England: खेल जगत से एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसने करोड़ों फैंस को गहरे सदमे में डाल दिया है। जिस दिग्गज खिलाड़ी ने अपने शानदार खेल से सालों तक मैदान पर राज किया, अब उसके निधन की खबर ने पूरी स्पोर्ट्स दुनिया को गमगीन कर दिया है। साथी खिलाड़ी, पूर्व दिग्गज और फैंस सोशल मीडिया पर भावुक श्रद्धांजलि दे रहे हैं। इंग्लैंड (England) के इस महान खिलाड़ी के जाने से खेल जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।

England के प्लेयर ने कैंसर से लंबी जंग के बाद दुनिया को कहा अलविदा

केविन कीगन (Kevin Keegan) ने कुछ सप्ताह पहले ही सार्वजनिक रूप से बताया था कि उन्हें स्टेज-4 कैंसर है और उनका इलाज चल रहा है। सोमवार को उन्होंने अपने परिवार के बीच अंतिम सांस ली। परिवार ने बयान जारी कर उनके निधन की पुष्टि की और इस कठिन समय में निजता बनाए रखने की अपील की। कीगन अपने पीछे पत्नी, बेटियों और नाती-पोतों का परिवार छोड़ गए हैं।

फुटबॉल इतिहास के सबसे महान खिलाड़ियों में थी गिनती

केविन कीगन इंग्लैंड (Kevin Keegan) फुटबॉल इतिहास के सबसे सफल खिलाड़ियों में शामिल थे। उन्होंने लिवरपूल के साथ कई घरेलू और यूरोपीय खिताब जीते, जबकि जर्मनी के हैम्बर्ग क्लब के लिए खेलते हुए लगातार दो बार बैलन डी'ओर (1978 और 1979) अपने नाम किया। इंग्लैंड (England Football Team) के लिए उन्होंने 63 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले और 21 गोल दागे। खिलाड़ी के अलावा वह इंग्लैंड, न्यूकैसल यूनाइटेड, फुलहम और मैनचेस्टर सिटी (Manchester City) के मैनेजर भी रहे।

श्रद्धांजलियों का लगा तांता

केविन कीगन के निधन के बाद फुटबॉल जगत की कई बड़ी हस्तियों ने उन्हें याद किया। न्यूकैसल यूनाइटेड ने उन्हें क्लब के इतिहास का सबसे प्रभावशाली चेहरा बताया, जबकि लिवरपूल, मैनचेस्टर सिटी और इंग्लैंड फुटबॉल टीम ने भी भावुक संदेश जारी किए। पूर्व कप्तान एलन शियरर ने उन्हें अपना "हीरो, मैनेजर और दोस्त" बताते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। खेल जगत मानता है कि कीगन की उपलब्धियां और उनका योगदान हमेशा याद रखा जाएगा।

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com