अर्शदीप सिंह ने चुनी ऑल टाइम इलेवन, रोहित शर्मा को ओपनिंग में नहीं दी जगह, गंभीर समेत इन खिलाड़ियों को किया शामिल

Published - 23 Jul 2026, 03:58 PM | Updated - 23 Jul 2026, 05:00 PM

Arshdeep Singh 2

Arshdeep Singh picked All Time India XI: भारतीय टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज का हिस्सा नहीं हैं। BCCI ने अपने सभी प्रमुख गेंदबाजों को जिम्बाब्वे दौरे पर खेली जा रही तीन मैचों की टी20 सीरीज से आराम दिया है। इसी वजह से अर्शदीप भी एक्शन में नजर नहीं आ रहे हैं। यह गेंदबाज हाल ही में इंग्लैंड दौरे पर खेलते हुए दिखाई दिया था।

आज कल लगभग सभी खिलाड़ी कहीं न कहीं ऑल टाइम XI का चयन करते हैं। कुछ ऐसा ही अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) ने भी किया है। हाल ही में वह एक पॉडकास्ट में नजर आए थे, इस दौरान उन्होंने भारतीय दिग्गजों की एक ऑल टाइम इलेवन चुनी है। हालांकि, उनकी टीम में कुछ ट्विस्ट भी है। वहीं, उन्होंने इसमें खुद को भी जगह दी है।

Arshdeep Singh ने टॉप-3 में इन दिग्गजों को किया शामिल

Arshdeep Singh All Time XI

टीम इंडिया की ऑल टाइम XI में अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) ने ओपनिंग जोड़ी काफी दिलचस्प रखी है। पहले ओपनर सचिन तेंदुलकर हैं, जिन्होंने दो दशतक से ज्यादा तक अपने बल्ले का जौहर दिखाया और तमाम रिकॉर्ड कायम किए। वहीं, दूसरे ओपनर के रूप में अर्शदीप सिंह ने गौतम गंभीर का चयन किया है।

इस पर थोड़ा फैंस के बीच बहस हो सकती है, क्योंकि वीरेंद्र सहवाग और रोहित शर्मा का रिकॉर्ड गंभीर की तुलना में ज्यादा दमदार है। नंबर-3 पर अर्शदीप सिंह ने राहुल द्रविड़ को रखा है, जिनका इस पोजीशन पर काफी दमदार रिकॉर्ड है।

मिडिल ऑर्डर में ये खिलाड़ी शामिल, नंबर-6 पर रोहित

टॉप-3 के बाद, विराट कोहली को ऑल टाइम इलेवन में रखा गया है। कोहली ने नंबर-4 पर टेस्ट में खेला है। वहीं, वनडे में उन्होंने वन डाउन ज्यादातर करियर के दौरान खेला है। इसके बाद, दिग्गज ऑलराउंडर युवराज सिंह को नंबर-5 पर जगह मिली है। युवी को व्हाइट बॉल क्रिकेट के सबसे बड़े मैच विनर में से एक माना जाता है।

छठे नंबर पर रोहित शर्मा को अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) ने जगह दी है। इस पोजीशन पर रोहित ने खेला जरूर है लेकिन उन्होंने ज्यादा कामयाबी बतौर ओपनर ही हासिल की है। नंबर-7 पर विकेटकीपर बल्लेबाज एमएस धोनी हैं।

गेंदबाजी विभाग में इन धाकड़ खिलाड़ियों को मिली जगह

अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) ने अपनी ऑल टाइम XI में स्पेशलिस्ट स्पिनर के रूप में अनिल कुंबले के बजाय हरभजन सिंह को जगह दी है। तेज गेंदबाजी विभाग में जसप्रीत बुमराह और जहीर खान को चुना है। वहीं, तीसरे तेज गेंदबाज के रूप में खुद को रखा है।

अर्शदीप सिंह द्वारा चुनी गई टीम इंडिया की ऑल टाइम XI

सचिन तेंदुलकर, गौतम गंभीर, राहुल द्रविड़, विराट कोहली, युवराज सिंह, रोहित शर्मा, महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), हरभजन सिंह, जहीर खान, जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह।

यह भी पढ़ें: ज़िम्बाब्वे दौरे के लिए टीम इंडिया के सेलेक्शन पर उठे बड़े सवाल, इस IPL फ्रेंचाइजी के खिलाड़ियों को किया गया नजरअंदाज

Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com