ज़िम्बाब्वे दौरे के लिए टीम इंडिया के सेलेक्शन पर उठे बड़े सवाल, इस IPL फ्रेंचाइजी के खिलाड़ियों को किया गया नजरअंदाज

Published - 23 Jul 2026, 10:14 AM | Updated - 23 Jul 2026, 01:02 PM

Team India Selection For Zimbabwe Tour

Team India: जिम्बाब्वे दौरे (Team India tour of Zimbabwe) के लिए टीम इंडिया का ऐलान होते ही चयनकर्ताओं का फैसला चर्चा का विषय बन गया है। कई युवा खिलाड़ियों को मौका मिलने के बावजूद एक ऐसी IPL फ्रेंचाइजी रही, जिसके एक भी खिलाड़ी को भारतीय टीम में जगह नहीं मिली।

यही वजह है कि अब पूर्व क्रिकेटर भी चयन प्रक्रिया पर सवाल उठा रहे हैं। उनका मानना है कि लगातार शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को नजरअंदाज करना समझ से परे है। खासतौर पर IPL में दमदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को मौका न मिलने से फैंस के बीच भी नाराजगी देखने को मिल रही है।

RCB के एक भी खिलाड़ी को नहीं मिला मौका

पूर्व भारतीय क्रिकेटर सदगोप्पन रमेश ने टीम इंडिया (Team India) के चयन पर सवाल उठाते हुए कहा कि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के साथ नाइंसाफी हुई है। उन्होंने कहा कि लगातार शानदार प्रदर्शन करने के बावजूद RCB के एक भी खिलाड़ी को जिम्बाब्वे दौरे के लिए भारतीय टीम में जगह नहीं मिली।

रमेश ने खास तौर पर रजत पाटीदारका नाम लेते हुए कहा कि वह पिछले कुछ समय से लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। IPL में भी उन्होंने अपनी कप्तानी और बल्लेबाजी से सभी को प्रभावित किया, लेकिन इसके बावजूद चयनकर्ताओं ने उन्हें नजरअंदाज कर दिया। रमेश का मानना है कि कम से कम पाटीदार को भारत-ए टीम की कप्तानी या राष्ट्रीय टीम में मौका मिलना चाहिए था।

रजत पाटीदार को लेकर उठे सवाल

रजत पाटीदार (Rajat Patidar) पिछले कुछ सीजन से IPL में लगातार रन बना रहे हैं और घरेलू क्रिकेट में भी उनका प्रदर्शन प्रभावशाली रहा है। इसके बावजूद उन्हें भारतीय टीम में मौका नहीं मिलने पर क्रिकेट विशेषज्ञ भी हैरान हैं।

सदगोप्पन रमेश ने कहा कि अगर लगातार अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को भी मौका नहीं मिलेगा, तो इससे चयन प्रक्रिया पर सवाल उठना लाजिमी है। उनका मानना है कि खिलाड़ियों का चयन केवल नाम के आधार पर नहीं, बल्कि हालिया प्रदर्शन के आधार पर होना चाहिए।

चयनकर्ताओं के फैसले पर छिड़ी बहस

जिम्बाब्वे दौरे के लिए टीम चयन के बाद सोशल मीडिया पर भी फैंस ने अपनी नाराजगी जाहिर की है। कई लोगों का कहना है कि IPL और घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को नजरअंदाज करना सही फैसला नहीं है।

हालांकि, अंतिम फैसला चयन समिति का होता है और टीम मैनेजमेंट अपनी रणनीति के अनुसार खिलाड़ियों का चयन करता है। लेकिन सदगोप्पन रमेश के बयान के बाद यह बहस जरूर तेज हो गई है कि क्या लगातार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों के साथ न्याय हो रहा है, या फिर कुछ खिलाड़ियों को लगातार नजरअंदाज किया जा रहा है। आने वाले समय में चयनकर्ताओं के फैसलों पर सभी की नजरें टिकी रहेंगी।

यह भी पढ़े: खेल जगत में पसरा मातम, इंग्लैंड के स्टार प्लेयर से मौत से सदमें में साथी खिलाड़ी

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com