IND vs ZIM: दूसरे टी20 के लिए 15 सदस्यीय टीम इंडिया की घोषणा, जानें किन्हें मिला मौका

Published - 24 Jul 2026, 09:19 AM | Updated - 24 Jul 2026, 10:08 AM

IND Vs ZIM 2

23 जुलाई को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में 7 विकेट से जीत दर्ज कर भारतीय टीम ने जिम्बाब्वे टी20 सीरीज (IND vs ZIM) का शानदार आगाज किया है. अपने पिछले छह टी20 मुकाबलों में भारत को लगातार हार का सामना करना पड़ा था, जिसके बाद उसके लिए यह भिड़ंत अपने नाम करना काफी जरूरी हो गया था. बल्लेबाजी और गेंदबाजी, दोनों ही विभागों में टीम इंडिया ने खूब धमाल मचाया. आइए जानते हैं कि दूसरे IND vs ZIM टी20 के लिए भारत की टीम कैसी नजर आ रही है और किन 15 खिलाड़ियों को मौका मिला है.....

IND vs ZIM: जिम्बाब्वे सीरीज के लिए बदल गई टीम इंडिया

Team Indi T20

जिम्बाब्वे दौरे के लिए टीम इंडिया एक नए रंग में नजर आ रही है. इंग्लैंड और आयरलैंड सीरीज में शर्मनाक हार के बाद भारतीय चयनकर्ताओं ने टीम में कई बदलाव किए हैं. इस दौरे पर टीम मजबूत और आक्रमक बल्लेबाजी क्रम के साथ मैदान पर उतरी है. दुनिया के नंबर 1 टी20I बल्लेबाज ईशान किशन और नंबर 2 टी20 बल्लेबाज अभिषेक शर्मा के अलावा वैभव सूर्यवंशी और तिलक वर्मा जैसे स्टार खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया गया है. इन युवा खिलाड़ियों की वजह से भारतीय बल्लेबाजी को गहराई मिलेगी.

IND vs ZIM: जिम्बाब्वे को रौंद भारत ने चखा जीत का स्वाद, वैभव सूर्यवंशी की तूफानी पारी से 7 विकेट से किया पहले टी20 पर कब्जा

संजू सैमसन का कटा पत्ता

भारतीय चयनकर्ताओं ने संजू सैमसन को टीम से बाहर का रास्ता दिखाया है. बतौर ओपनर वह लगातार फ्लॉप हुए हैं. आयरलैंड के बाद वह इंग्लैंड दौरे पर भी अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सके थे. उनके अलावा भारतीय तेज गेंदबाजी क्रम का मुख्य स्तंभ माने जाने वाले अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा और हर्षित राणा को भी टीम में जगह नहीं मिली.

अक्षर पटेल और वाशिंगटन सुंदर को भी जिम्बाब्वे दौरे से ड्रॉप किया गया है. जहां इन खिलाड़ियों को सिलेक्टर्स ने नजरअंदाज कर दिया, वहीं कप्तान श्रेयस अय्यर समेत वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, तिलक वर्मा (उप-कप्तान), शिवम दुबे, सूर्यांश शेडगे, प्रिंस यादव और रवि बिश्नोई अपनी जगह कायम रख पाए.

इन खिलाड़ियों की हुई वापसी

जिम्बाब्वे दौरे के लिए टीम इंडिया में रिंकू सिंह की वापसी हुई है. उनके अलावा मयंक यादव भी टीम में दोबारा स्थान हासिल कर पाए. वहीं, यश ठाकुर भी इस सीरीज का हिस्सा हैं. जून 2026 में अफगानिस्तान के खिलाफ डेब्यू करने वाले हर्ष दुबे को भी पहली बार टी20 कॉल-अप आया है. आईपीएल स्टार आशोक शर्मा भी दूसरे टी20 के लिए उपलब्ध होंगे. 23 जुलाई को उन्होंने अपना डेब्यू मैच खेला था, जिसमें वह अपने स्पेल के चार ओवर 29 रन खर्च कर कोई भी विकेट नहीं निकाल पाए थे.

जिम्बाब्वे टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया: श्रेयस अय्यर (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा (उप-कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, सूर्यांश शेडगे, रिंकू सिंह, हर्ष दुबे, प्रिंस यादव, यश ठाकुर, अशोक शर्मा, मयंक यादव, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर) और रवि बिश्नोई.

IND vs ZIM: जिम्बाब्वे को हराते ही भारत ने रचा इतिहास, वैभव-मयंक के नाम दर्ज हुई खास उपलब्धि

Manvi Nautiyal

मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com