IND vs ZIM: जिम्बाब्वे को हराते ही भारत ने रचा इतिहास, वैभव-मयंक के नाम दर्ज हुई खास उपलब्धि

Published - 23 Jul 2026, 06:18 PM | Updated - 23 Jul 2026, 08:31 PM

IND Vs ZIM 1

Table of Contents

भारत बनाम जिम्बाब्वे (IND vs ZIM) टी20 सीरीज का आगाज धमाकेदार अंदाज में हुआ है. 23 जुलाई को हरारे के हरारे स्पोर्ट्स क्लब में दोनों टीमों के बीच पहला टी20 खेला गया, जिसमें जिम्बाब्वे टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट खोकर 125 रन बनाए.

जवाब में टीम इंडिया ने 13.2 ओवर में 126 रन स्कोरबोर्ड पर लगाकर 7 विकेटों से जीत हासिल की. वैभव सूर्यवंशी की 50 (19) रनों की तूफ़ानी पारी की बदौलत भारत यह मैच अपने नाम कर पाया. आइए नजर डालते हैं उन आंकड़ों पर जो IND vs ZIM पहले टी20 मैच के दौरान बने.....

IND vs ZIM: पहले टी20 में बने ये 13 रिकॉर्ड

1. टी20I में भारतीय गेंदबाज द्वारा पारी की पहली ही गेंद पर विकेट

  • शायन जहांगीर (अमेरिका) – अर्शदीप सिंह, नासाउ, टी20 विश्व कप 2024
  • सैम अयूब (पाकिस्तान) – हार्दिक पांड्या, दुबई, एशिया कप 2025
  • ब्रायन बेनेट (जिम्बाब्वे) – मयंक यादव, IND vs ZIM हरारे, 2026

2. टी20I पारी की पहली गेंद पर सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज

  • भुवनेश्वर कुमार – 3 बार
  • हार्दिक पांड्या – 2 बार
  • अर्शदीप सिंह – 2 बार
  • मयंक यादव – 2 बार
  • रविचंद्रन अश्विन – 1 बार

मयंक यादव ने इससे पहले अक्टूबर 2024 में हैदराबाद में बांग्लादेश के खिलाफ 298 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पारी की पहली ही गेंद पर परवेज हुसैन इमोन को आउट किया था। वह उनका पिछला टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबला था।

3. टी20I में पूर्ण सदस्य (Full Member) टीम द्वारा लगातार सबसे ज्यादा टॉस जीतने का रिकॉर्ड

  • 10 – वेस्टइंडीज (2015-2016)
  • 9 – इंग्लैंड (2024)
  • 9 – पाकिस्तान (2025-2026)
  • 8 – इंग्लैंड (2025-2026)
  • 8 – ऑस्ट्रेलिया (2022)
  • 8* – भारत (2026)

4. मेजबान देश के आधार पर भारत के लिए टी20I डेब्यू करने वाले खिलाड़ियों की संख्या

  • 31 – भारत
  • 23 – जिम्बाब्वे
  • 21 – दक्षिण अफ्रीका
  • 11 – वेस्टइंडीज
  • 10 – श्रीलंका
  • 8 – इंग्लैंड
  • 6 – ऑस्ट्रेलिया, आयरलैंड
  • 3 – बांग्लादेश, चीन
  • 1 – अमेरिका

5. पूर्ण सदस्य (Full Member) टीमों के कप्तानों द्वारा टी20I में लगातार सबसे ज्यादा टॉस जीतने का रिकॉर्ड

  • 10 – डैरेन सैमी (वेस्टइंडीज, 2015-2016)
  • 9 – सलमान आगा (पाकिस्तान, 2025-2026)
  • 8 – हैरी ब्रूक (इंग्लैंड, 2025-2026)
  • 8 – आरोन फिंच (ऑस्ट्रेलिया, 2022)
  • 8* – श्रेयस अय्यर (IND vs ZIM, भारत, 2026)

6. जिम्बाब्वे ने टी20 इंटरनेशनल मैचों में भारत के खिलाफ अब तक छह बार 50 या उससे अधिक रनों की साझेदारी की है. इनमें से तीन साझेदारियां छठे विकेट के लिए आई है. इसमें आज वेस्ले मधेवेरे और टिनोटेंडा मरुमानी के बीच हुई साझेदारी भी शामिल हो गई है. इस दौरान खास बात यह रही कि तीनों मौकों पर जिम्बाब्वे ने 65 रन का आंकड़ा छूने से पहले ही पांच विकेट खो दी थी.

7. टी20I में पहला अर्धशतक लगाने वाले सबसे कम उम्र के बल्लेबाज

  • 15 वर्ष 118 दिन – वैभव सूर्यवंशी (भारत) बनाम जिम्बाब्वे, हरारे, 2026
  • 16 वर्ष 56 दिन – लुई ब्रूस (जिब्राल्टर) बनाम माल्टा, अल्बरगारिया, 2021
  • 16 वर्ष 76 दिन – कविन चड्ढा (इंडोनेशिया) बनाम स्वीडन, बाली, 2026
  • 16 वर्ष 89 दिन – अलुसिने तुरे (सिएरा लियोन) बनाम घाना, बेनोनी, 2023
  • 16 वर्ष 118 दिन – तेनजिन रबगे (भूटान) बनाम चीन, कुआलालंपुर, 2023

8. वैभव सूर्यवंशी से पहले फुल मेंबर टीम के सबसे कम उम्र के बल्लेबाज के तौर पर अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड रहमानुल्लाह गुरबाज (अफगानिस्तान) के नाम था. उन्होंने साल 2019 में चट्टोग्राम में जिम्बाब्वे के खिलाफ 17 वर्ष 296 दिन में यह कारनामा किया था.

IND vs ZIM: जिम्बाब्वे सीरीज में टूट सकते हैं ये 3 बड़े रिकॉर्ड, वैभव सूर्यवंशी के पास इतिहास रचने का सुनहरा मौका

9. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पहला अर्धशतक लगाने वाले पूर्ण सदस्य (Full Member) टीमों के सबसे कम उम्र के बल्लेबाज

  • 15 वर्ष 118 दिन – वैभव सूर्यवंशी (भारत) बनाम जिम्बाब्वे,IND vs ZIM, हरारे, 2026 (टी20I)
  • 16 वर्ष 213 दिन – सचिन तेंदुलकर (भारत) बनाम पाकिस्तान, फैसलाबाद, 1989 (टेस्ट)
  • 16 वर्ष 214 दिन – शाहिद अफरीदी (पाकिस्तान) बनाम श्रीलंका, नैरोबी, 1996 (वनडे)
  • 17 वर्ष 39 दिन – मुश्ताक मोहम्मद (पाकिस्तान) बनाम भारत, कोलकाता, 1960 (टेस्ट)
  • 17 वर्ष 63 दिन – मोहम्मद अशरफुल (बांग्लादेश) बनाम श्रीलंका, कोलंबो (SSC), 2001 (टेस्ट)

10. वैभव सूर्यवंशी अब पुरुष अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 50+ स्कोर बनाने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए हैं।
16 वर्ष की उम्र पूरी होने से पहले यह उपलब्धि हासिल करने वाले वह दुनिया के दूसरे खिलाड़ी हैं। उनसे पहले नेपाल के कुशल मल्ला ने 15 वर्ष 340 दिन की उम्र में 2020 में कीर्तिपुर में अमेरिका के खिलाफ वनडे मैच में 50+ रन बनाए थे।

IND vs ZIM: Vaibhav Sooryavanshi

11. T20I में टॉस जीतने के बावजूद कप्तान के तौर पर बिना कोई मैच जीते सबसे लंबा सिलसिला

  • 7 - प्रकाश मिश्रा (बुल्गारिया, 2021)
  • 7 - श्रेयस अय्यर (भारत, 2026) - यह सिलसिला 23 जुलाई को IND vs ZIM टी20 में खत्म हुआ
  • 6 - हर्नान फेनेल (अर्जेंटीना, 2021-2023)

12. T20I में भारत के लिए बिना जीत वाला सबसे लंबा सिलसिला

  • 7 - जून 2026 - जुलाई 2026 (6 हार, 1 NR)
  • 4 - जून 2009 - दिसंबर 2009 (4 हार)
  • 4 - जुलाई 2021 - अक्टूबर 2021 (4 हार)

13. T20I में भारत के लिए 120 से ज़्यादा रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए सबसे ज़्यादा गेंदें बाकी रहना

  • 60 बनाम न्यूज़ीलैंड, गुवाहाटी, 2026 (लक्ष्य: 154)
  • 49 बनाम बांग्लादेश, ग्वालियर, 2024 (लक्ष्य: 128)
  • 43 बनाम इंग्लैंड, कोलकाता, 2025 (लक्ष्य: 133)
  • 40 बनाम ज़िम्बाब्वे, IND vs ZIM, हरारे, 2026 (लक्ष्य: 126)

IND vs ZIM: जिम्बाब्वे को रौंद भारत ने चखा जीत का स्वाद, वैभव सूर्यवंशी की तूफानी पारी से 7 विकेट से किया पहले टी20 पर कब्जा

Tagged:

shreyas iyer IND vs ZIM Vaibhav Suryavanshi
Manvi Nautiyal

मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com