जिम्बाब्वे सीरीज में टूट सकते हैं ये 3 बड़े रिकॉर्ड, वैभव सूर्यवंशी के पास इतिहास रचने का सुनहरा मौका

Published - 23 Jul 2026, 12:59 PM | Updated - 23 Jul 2026, 02:30 PM

India Vs Zimbabwe T20 Series

India vs Zimbabwe: भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का आगाज गुरुवार, 23 जुलाई से हरारे में हो रहा है। तीनों ही मुकाबले भारतीय समयानुसार दोपहर 4:30 बजे से खेले जाएंगे। इस सीरीज में भारतीय टीम की इज्जत दांव पर लगी है, क्योंकि तीन बार की टी20 वर्ल्ड कप चैंपियन अपनी पिछली दो टी20 सीरीज हार चुकी है। वहीं, पिछले सात में से छह टी20 गंवाए हैं।

कहते हैं कि जो बीत गया, उसे याद करना बेकार है और आगे बढ़कर नई शुरुआत करनी चाहिए। कुछ ऐसा ही कप्तान श्रेयस अय्यर ने भी प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा। अब टीम इंडिया जिम्बाब्वे के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन करने को बेकरार होगी। इस लेख में हम वो 3 रिकॉर्ड बताने जा रहे हैं, जो भारतीय टीम के निशाने पर होंगे।

Zimbabwe T20 सीरीज में टूट सकते हैं ये 3 रिकॉर्ड

1. इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे कम उम्र में शतक

India Vs Zimbabwe T20 Series 1

वैभव सूर्यवंशी भले ही इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी20 में डेब्यू के बावजूद इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे कम उम्र में पदार्पण करने वाला खिलाड़ी बनने से चूक गए हों लेकिन उनके पास जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज में एक बड़ा रिकॉर्ड बनाने का मौका होगा। यह रिकॉर्ड अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे कम उम्र में शतक बनाने का है, जो पाकिस्तान के शाहिद अफरीदी (16 साल 217 दिन) के नाम है।

अभी वैभव सूर्यवंशी 16 साल के नहीं हुए हैं और अगले साल मार्च में 16वां जन्मदिन मनाएंगे। ऐसे में अगर उनके बल्ले से जिम्बाब्वे सीरीज में शतक आता है तो वह अफरीदी का रिकॉर्ड तोड़ देंगे।

2. भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक

वैभव सूर्यवंशी तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं। आईपीएल में उन्होंने अपने डेब्यू सीजन में ही 35 गेंदों में सेंचुरी बनाकर भारतीय बल्लेबाज द्वारा लीग में सबसे तेज शतक बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया था। इसी वजह से टी20 इंटरनेशनल में भी उनसे काफी ज्यादा उम्मीदें हैं। अगर जिम्बाब्वे सीरीज में उनका बल्ला चला तो फिर रोहित शर्मा का भारत के लिए 35 गेंदों में सबसे तेज शतक बनाने का रिकॉर्ड टूट सकता है।

3. IND vs ZIM टी20 मैचों में सबसे ज्यादा रन का रिकॉर्ड

भारत और जिम्बाब्वे के बीच अभी तक 11 टी20 मुकाबले हुए हैं। इस दौरान सबसे ज्यादा रन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने बनाए हैं। रजा के नाम 194 रन हैं। वहीं, दूसरे नंबर पर 179 रनों के साथ भारत के अभिषेक शर्मा हैं। अभिषेक ओपनिंग करते हैं, जबकि रजा मध्यक्रम में खेलते हैं। इसी वजह से अभिषेक के पास उन्हें पीछे छोड़कर IND vs ZIM टी20 मुकाबलों में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम करने का होगा।

यह भी पढ़ें: आखिरकार खत्म हुआ इंतजार, इंग्लैंड के इस दिग्गज को बनाया गया टीम का नया हेड कोच

Tagged:

team india abhishek sharma Vaibhav Sooryavanshi ind vs zim t20 series
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com