आखिरकार खत्म हुआ इंतजार, इंग्लैंड के इस दिग्गज को बनाया गया टीम का नया हेड कोच

Published - 23 Jul 2026, 11:32 AM | Updated - 23 Jul 2026, 11:54 AM

Coach

New Coach: इंग्लैंड की पुरुष टीम को कोचिंग दे चुके ऑस्ट्रेलिया के पूर्व खिलाड़ी मैथ्यू मॉट को बिग बैश लीग 2026-27 से पहले सिडनी सिक्सर्स ने अपना नया हेड कोच नियुक्त किया है।

मॉट की नियुक्ति का फैसला जेम्स होप्स के क्वींसलैंड में जाने के कारण लिया गया है। सिडनी सिक्सर्स को ज्वाइन करने के साथ ही पूर्व इंग्लिश कोच (Coach) WBBL की भूमिका छोड़ देंगे।

सिडनी सिक्सर्स ने BBL के लिए मैथ्यू मॉट को बनाया नया हेड Coach

Coach 1

पिछले सीजन BBL टीम के सहायक कोच (Coach) के रूप में नजर आने वाले मैथ्यू मॉट ने दो साल के लिए करार किया है। वह इस साल सिडनी सिक्सर्स के तीसरे हेड कोच हैं। इससे पहले जेम्स होप्स ने ग्रेग शिपरड की जगह ली थी, लेकिन सिक्सर्स के साथ करार करने के दो महीने बाद ही वह अपने गृह राज्य लौट गए थे।

मैथ्यू मॉट ने पिछले साल WBBL में सिक्सर्स के हेड कोच (Coach) बने थे। उन पर पुरुषों और महिलाओं, दोनों टीमों की कोचिंग की ज़िम्मेदारी एक साथ सौंपने पर विचार किया गया था, लेकिन क्लब ने अलग-अलग हेड कोच रखने का फैसला किया। WBBL सीजन अक्टूबर के आखिर से दिसंबर की शुरुआत तक चलता है और उसके ठीक बाद BBL शुरू होता है, जो जनवरी के आखिर तक चलता है।

सिडनी सिक्सर्स ने पुरुष और महिला टीम के लिए अलग-अलग कोच नियुक्त करने की वजह बताई

सिडनी सिक्सर्स की जनरल मैनेजर रेचल हाइनेस ने अलग-अलग हेड कोच (Coach) रखने की वजह बताते हुए कहा,

"BBL और WBBL के शेड्यूल में हर सीज़न बदलाव की संभावना को देखते हुए, हमने दोनों प्रोग्राम में निरंतरता और लंबे समय तक स्थिरता बनाए रखने के लिए हर टीम के लिए अलग-अलग हेड कोच नियुक्त किए हैं।

"मैथ्यू की दोनों प्रोग्राम को लीड करने की क्षमता पर विचार करते हुए, हमने दोनों टीमों में लगातार और स्थिर लीडरशिप सुनिश्चित करने के लिए लंबे समय के नज़रिए से सोचा है। WBBL हेड कोच के तौर पर हमने जिस कैंडिडेट को चुना है, उनकी काबिलियत ने हमें भरोसा दिलाया कि दोनों प्रोग्राम के लिए यह सही कदम है, और हम आने वाले दिनों में इस खबर की घोषणा करने के लिए उत्सुक हैं।"

कोच के रूप में मैथ्यू मॉट को मिली है जबरदस्त सफलता

मैथ्यू मॉट का कोचिंग करियर काफी शानदार रहा है। इस दिग्गज ने खासतौर पर ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम के साथ काफी ज्यादा सफलता हासिल की। मॉट ने ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम के साथ अपने कार्यकाल के दौरान लगातार दो T20 वर्ल्ड कप खिताब और 2022 ODI वर्ल्ड कप जीत समेत कई बड़ी सफलताएं दिलाईं। इसके अलावा चार एशेज जीत और वनडे में लगातार 26 जीत जैसी उपलब्धियां भी ऑस्ट्रेलियाई टीम ने उनके कार्यकाल में ही हासिल की थीं।

इसके बाद, जब ब्रेंडन मैकुलम इंग्लैंड के टेस्ट कोच (Coach) बने, तो मॉट व्हाइट-बॉल क्रिकेट की जिम्मेदारी संभालने चले गए। उन्होंने 2022 T20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता, लेकिन 2023 ODI वर्ल्ड कप में खराब प्रदर्शन और 2024 T20 वर्ल्ड कप में सेमीफाइनल से बाहर होने के बाद उन्हें अपनी नौकरी गंवानी पड़ी। वे अभी लंकाशायर में T20 कंसल्टेंट हैं और 'द हंड्रेड' में मैनचेस्टर सुपर जायंट्स महिला टीम के हेड कोच हैं।

यह भी पढ़ें: ज़िम्बाब्वे दौरे के लिए टीम इंडिया के सेलेक्शन पर उठे बड़े सवाल, इस IPL फ्रेंचाइजी के खिलाड़ियों को किया गया नजरअंदाज

Tagged:

Sydney Sixers BBL 2026-27 Matthew Mott
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com