देश के लिए खेलने से इस स्टार खिलाड़ी ने किया इनकार, हेड कोच के खुलासे से मची सनसनी
Table of Contents
Head Coach reveals star player decline test selection: टी20 क्रिकेट की बढ़ती लोकप्रियता के कारण काफी सारे खिलाड़ियों ने समय दर समय टेस्ट फॉर्मेट से दूरी बना ली। कुछ ने तो संन्यास भी ले लिया। इसका बड़ा उदाहरण लसिथ मलिंगा को माना जा सकता है, जिन्होंने 2011 में आईपीएल में हिस्सा लेने के लिए टेस्ट को अलविदा कह दिया था। वेस्टइंडीज के भी कई खिलाड़ी टी20 के कारण अपनी राष्ट्रीय टीम से दूर हो गए।
इस बीच एक और मामला सामने आया है, जहां वेस्टइंडीज के एक स्टार खिलाड़ी ने टेस्ट सीरीज में खेलने से इनकार कर दिया। चयनकर्ताओं से कहा कि उन्हें इस सीरीज के लिए नहीं चुना जाए। हालांकि, उन्होंने ऐसा फैसला क्यों लिया, इसकी वजह अभी तक सामने नहीं आई है। लेकिन हेड कोच (Head Coach) द्वारा यह खुलासा किए जाने के बाद कि खिलाड़ी ने खुद टेस्ट टीम में चयन से मना किया, क्रिकेट जगत में हड़कंप मच गया है।
टेस्ट खेलने से वेस्टइंडीज के स्टार ने किया मना
दरअसल, वेस्टइंडीज को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के तहत अपने घर पर पाकिस्तान के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है। इसके लिए 23 जुलाई को वेस्टइंडीज की चयन समिति ने 15 सदस्यीय स्क्वाड का ऐलान किया, जिसमें कई नियमित खिलाड़ियों को जगह मिली और कुछ बदलाव भी देखने को मिले।
हालांकि, इस स्क्वाड में तेज गेंदबाज अल्जारी जोसेफ की गैरमौजूदगी ने सवाल खड़ा किया। स्क्वाड की घोषणा के समय बताया गया था कि जोसेफ निजी कारणों की वजह से चयन के लिए उपलब्ध नहीं थे लेकिन अब हेड कोच (Head Coach) डैरेन सैमी ने असली वजह बताई है।
अल्जारी जोसेफ ने पाकिस्तान टेस्ट सीरीज से किया किनारा

क्रिकेट वेस्टइंडीज ने भले ही पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज से अल्जारी जोसेफ की गैरमौजूदगी के पीछे निजी कारणों का हवाला दिया था लेकिन अब हेड कोच (Head Coach) डैरेन सैमी ने बड़ा खुलासा किया है। सैमी ने बताया कि उन्हें चुना जाना था लेकिन जोसेफ ने खुद ही चयन के लिए इनकार कर दिया।
Head Coach डैरेन सैमी ने अल्जारी जोसेफ के फैसले को बताया समझ से परे
पहले टेस्ट से पूर्व प्रेस कांफ्रेंस में हेड कोच (Head Coach) सैमी ने कहा,
"हां, यह एक बड़ा नुकसान है। मिस्टर जोसेफ ने चुने जाने से इनकार कर दिया है। यही असलियत है। उन्हें चुना गया था। मतलब, वह अभी चोट से उबरकर आ रहे हैं। और उसके बाद की कुछ वजहों से उन्होंने चुने जाने से इनकार कर दिया है। यह फैसला मेरे बस की बात नहीं है। मैं यह निर्णय डायरेक्टर्स पर छोड़ता हूं कि वे ऐसा कोई समाधान निकालें जिससे कॉन्ट्रैक्ट वाले खिलाड़ी सिलेक्शन को ठुकरा सकें।"
बता दें कि अल्जारी जोसेफ को हाल ही में पीठ के निचले हिस्से में चोट के कारण भारत और न्यूज़ीलैंड के दौरे से बाहर रहना पड़ा था, लेकिन उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में वापसी की, जिसमें उन्होंने दो मैचों में छह विकेट लिए। इसके बाद वे न्यूजीलैंड के खिलाफ़ पांच मैचों की वनडे सीरीज में खेले, लेकिन फिर पाकिस्तान के खिलाफ वेस्टइंडीज़ के अगले दौरे से हट गए।
पाकिस्तान टेस्ट सीरीज के लिए वेस्टइंडीज का स्क्वाड
रोस्टन चेस (कप्तान), जोमेल वारिकन (उप-कप्तान), जोशुआ बिशप, टैगेनारिन चंद्रपॉल, जोशुआ दा सिल्वा, जस्टिन ग्रीव्स, केवम हॉज, शाई होप, अमीर जांगू, शमर जोसेफ, ब्रैंडन किंग, किर्क मैकेंजी, कीमो पॉल, केमार रोच, जेडन सील्स
यह भी पढ़ें: टीम को मिला नया कप्तान, 35 की उम्र में दिग्गज को सौंपी जाएगी टेस्ट कप्तानी