टीम को मिला नया कप्तान, 35 की उम्र में दिग्गज को सौंपी जाएगी टेस्ट कप्तानी

Published - 25 Jul 2026, 09:02 AM | Updated - 25 Jul 2026, 09:26 AM

Captain 2

New Test Captain: इंग्लैंड की पुरुष टेस्ट टीम बदलाव के दौर से गुजर रही है। ये बदलाव बेन स्टोक्स के इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट और ब्रेंडन मैकुलम को टेस्ट में हेड कोच के पद से हटाए जाने के कारण देखने को मिल रहे हैं। स्टोक्स ने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट के दौरान ही ऐलान कर दिया था कि यह उनका आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच होगा।

इसके बाद मैकुलम को ECB ने लगातार खराब नतीजों के कारण टेस्ट में कोचिंग से मुक्त कर दिया। इसी वजह से इंग्लैंड को कप्तान (Captain) के साथ-साथ हेड कोच की भी तलाश है। कुछ समय पहले तक मुख्य कोच की रेस में कई दिग्गजों के नाम सामने आए थे। वहीं, अब टेस्ट में कप्तानी को लेकर 35 वर्षीय धाकड़ खिलाड़ी का नाम आगे बताया जा रहा है।

ये दिग्गज बन सकता है इंग्लैंड का नया टेस्ट Captain

इंग्लैंड के नए टेस्ट कप्तान (Captain) के रूप में जिस दिग्गज का नाम सामने आ रहा है, वो प्रमुख बल्लेबाज जो रूट हैं। रूट ही बेन स्टोक्स से पहले कप्तानी संभाल रहे थे लेकिन टीम के खराब प्रदर्शन को देखते हुए उन्होंने अपना पद छोड़ दिया था। इसके बाद, इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने स्टोक्स को जिम्मेदारी सौंपी थी। उन्हें 2022 में कप्तान बनाया गया और वो 2026 तक पद पर रहे।

हालांकि, अब एक बार फिर से जो रूट इंग्लैंड की टेस्ट में कप्तानी (Captaincy) संभाल सकते हैं। इसकी जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स में दी जा रही है। रूट ने ही न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट में भी कप्तानी की थी, जब स्टोक्स को जांच के कारण चयन के लिए उपलब्ध नहीं माना गया था। हालांकि, उस मैच में इंग्लैंड को हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद, तीसरे मैच में स्टोक्स ने वापसी की लेकिन उसमें भी इंग्लिश टीम को हार मिली और न्यूजीलैंड ने 2-1 से सीरीज अपने नाम की।

जो रूट को सौंपी जा सकती है इंग्लैंड की टेस्ट टीम की कमान

Captain 3

बेन स्टोक्स के संन्यास के बाद संभावना जताई जा रही थी कि उपकप्तान हैरी ब्रूक कप्तानी संभाल सकते हैं लेकिन अब जो रूट को दावेदार बताया जा रहा है। 'द एथलेटिक' की रिपोर्ट के अनुसार, रूट के ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ़ अगले साल गर्मियों में होने वाली एशेज सीरीज तक कप्तान (Captain) बने रहने की संभावना है।

इस फैसले से मौजूदा टेस्ट उप-कप्तान हैरी ब्रूक को तीनों फ़ॉर्मेट की जिम्मेदारी लेने के बजाय इंग्लैंड की व्हाइट-बॉल टीमों की कप्तानी पर ध्यान केंद्रित करने का मौका भी मिलेगा। एक साथ तीनों फॉर्मेट की कप्तानी ब्रूक पर दबाव बना सकती है और एक बल्लेबाज के रूप में भी उनका प्रदर्शन प्रभावित हो सकता है। इसी वजह से रूट को कुछ समय तक कप्तानी मिल सकती है।

टेस्ट कप्तान के रूप में जो रूट का रिकॉर्ड

2017 में टीम की कमान संभालने के बाद से जो रूट ने 65 टेस्ट मैचों में इंग्लैंड की कप्तानी की है। उनकी कप्तानी में इंग्लैंड ने 27 मैच जीते हैं, 27 हारे हैं और 11 मैच ड्रॉ रहे हैं। उनके नाम इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा टेस्ट मैचों में कप्तानी करने का रिकॉर्ड है और साथ ही किसी इंग्लैंड कप्तान के तौर पर सबसे ज़्यादा टेस्ट जीत और हार का रिकॉर्ड भी उन्हीं के नाम है।

वहीं, बल्लेबाजी में जो रूट ने 120 पारियों में 46.70 की औसत से 5418 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 14 शतक और 27 अर्धशतक भी जड़े हैं।

यह भी पढ़ें: टीम में हुई मिस्ट्री स्पिनर की एंट्री, अपनी फिरकी से बल्लेबाजों को नचाने के लिए तैयार

Tagged:

England Cricket Team joe root ben stokes Harry Brook
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com