IND vs ZIM 2nd T20 STATS: ईशान किशन-ब्रायन बेनेट ने रचा बड़ा कीर्तिमान, भारत के नाम भी दर्ज हुई खास उपलब्धि

Published - 25 Jul 2026, 07:32 PM | Updated - 25 Jul 2026, 08:27 PM

IND Vs ZIM 4

शनिवार को भारत और जिम्बाब्वे (IND vs ZIM) के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला खेला गया, जिसका गवाह हरारे का हरारे स्पोर्ट्स क्लब बना. टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करने के लिए उतरी टीम इंडिया ने विस्फोटक प्रदर्शन कर 3 विकेट के नुकसान पर 220 रन का लक्ष्य निर्धारित किया.

ईशान किशन (81) और तिलक वर्मा (60) की अर्धशतकीय पारी की बदौलत टीम यह स्कोर हासिल कर पाई. जवाब में जिम्बाब्वे टीम 129 रन ही स्कोरबोर्ड पर लगा पाई, जिसके चलते उसको 90 रनों से हार का मुंह देखना पड़ा. तो आइए जानते हैं कि इस मुकाबले के दौरे कौन-से रिकॉर्ड कायम हुए हैं....

IND vs ZIM दूसरे टी20 में कायम हुए ये आंकड़े

1. एक कैलेंडर वर्ष में टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा 200+ स्कोर

  • 9 बार – भारत (2024)
  • 9 बार – भारत (2026)
  • 7 बार – भारत (2023)
  • 7 बार – जापान (2024)
  • 7 बार – ऑस्ट्रिया (2025)
  • 6 बार – इंग्लैंड (2022)
  • 6 बार – दक्षिण अफ्रीका (2022)
  • 6 बार – वेस्टइंडीज (2024)

2. भारत बनाम जिम्बाब्वे टी20I में भारत के सबसे बड़े स्कोर

  • 256/4 – चेन्नई, टी20 विश्व कप 2026
  • 234/2 – हरारे, 2024
  • 219/5 – हरारे, 2026

बोर्ड ने खेला बड़ा दांव, 4 साल बाद फिर इस दिग्गज को सौंपी कप्तानी

3. ईशान किशन ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 1500 रन पूरे कर लिए हैं. वह इस फॉर्मेट में ऐसा करने वाले 11वें भारतीय बल्लेबाज हैं.

Ishan Kishan

4. साल 2026 में जुलाई तक 4 खिलाड़ियों ने भारत के लिए टी20 अंतरराष्ट्रीय पुरूष क्रिकेट डेब्यू किया है.

5. भारत ने टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 52वीं बार 200 या उससे अधिक का स्कोर बनाया। इस मामले में वह दूसरे स्थान पर मौजूद दक्षिण अफ्रीका (29 बार) से काफी आगे है।

6. 25 जुलाई 2026 को जिम्बाब्वे (IND vs ZIM) के खिलाफ श्रेयस अय्यर ने पहली बार टॉस गंवाया. इससे पहले वह लगातार आठ बार टॉस जीतने में सफल रहे थे.

7. ब्रायन बेनेट सिकंदर रज़ा (3144) और रयान बर्ल (2040) के बाद T20I में 2000 रन पूरे करने वाले ज़िम्बाब्वे के तीसरे बल्लेबाज़ हैं.

IND vs ZIM: ईशान-तिलक की फिफ्टी, फिर गेंदबाजों का कहर.... 129 पर ढेर हुई जिम्बाब्वे टीम, 90 रन से भारत ने जीता दूसरा टी20

Manvi Nautiyal

मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com