बोर्ड ने खेला बड़ा दांव, 4 साल बाद फिर इस दिग्गज को सौंपी कप्तानी

Published - 25 Jul 2026, 03:20 PM | Updated - 25 Jul 2026, 03:41 PM

Joe Root

भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज खेल रही है. श्रेयस अय्यर की अगुवाई वाली टीम ने पहले मुकाबले में 7 विकेट से विजय परचम लहराकर सीरीज का शानदार आगाज किया. शनिवार को दोनों टीमें दूसरे मैच के लिए आमने-सामने है. लेकिन इससे क्रिकेट फैंस के लिए एक बड़ी खबर आई है. हाल ही में मिली रिपोर्ट्स के मुताबिक क्रिकेट बोर्ड ने अपने कप्तान को लेकर बड़ा कदम उठाया है. करीब चार साल बाद 35 वर्षीय खिलाड़ी को टीम की बागडोर सौंपने की तैयारी की जा रही है.

4 साल बाद फिर इस दिग्गज को मिलेगी कप्तानी?

JOE ROOT

दरअसल, इंग्लैड के दिग्गज खिलाड़ी बेन स्टोक्स ने पिछले महीने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी थी. इसके बाद से ही इंग्लैंड बोर्ड टेस्ट टीम के कप्तान की खोज में जुटा हुआ है. इस कड़ी में अब खबर सामने आ रही है कि स्टार ऑलराउंडर जो रूट (Joe Root) को यह जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है.

करीब चार साल के बाद जो रूट (Joe Root) एक बार फिर टेस्ट टीम के कप्तान के रोल में नजर आ सकते हैं. रिपोर्ट्स की माने तो इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) पाकिस्तान के खिलाफ घरेलू सीरीज और अगली एशेज तक उन्हें कप्तान नियुक्त सकता है.

अश्विन बने चीफ सेलेक्टर, तो इन 4 खिलाड़ियों की होगी टीम इंडिया में रातोंरात एंट्री

अगले साल तक संभाल सकते हैं टीम की कमान

'द एथलेटिक' के हवाले से मिली रिपोर्ट के मुताबिक, ECB 19 अगस्त से पाकिस्तान के खिलाफ शुरू हो रही तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए जो रूट को कप्तान बनाने का विचार कर रहा है. इसके बाद भी उनके कप्तान बने रहने की उम्मीद जताई गई है. जो रूट (Joe Root) ने साल 2017 से 2022 तक इंग्लैंड की कप्तानी की थी. हालांकि, 2022 में उनकी अगुवाई में टीम के लगातार खराब प्रदर्शन की वजह से इंग्लैंड बोर्ड ने उन्हें इस पद से हटाकर बेन स्टोक्स को कप्तान नियुक्त कर दिया गया.

ऐसा रहा Joe Root का बतौर कप्तान करियर

साल 2022 में कप्तान के पद से हटाए जाने से पहले जो रूट (Joe Root) ने 64 टेस्ट मैचों में इंग्लैंड टीम की कप्तानी की थी. उनकी अगुवाई में टीम 27 मैच जीत पाई थी. उनका कार्यकाल इंग्लैंड के लिए सबसे मुश्किल दौरों में से एक रहा था. क्योंकि इस दौरान इंग्लिश टीम को कई शर्मनाक हार झेलनी पड़ी, जिसमें ऑस्ट्रेलिया और कैरिबियन में मिली हार भी शामिल थी.

पिछले चार सालों में जो रूट ने बतौर बल्लेबाज बेहतरीन प्रदर्शन किया है. वह टीम के बल्लेबाजी क्रम का मुख्य स्तम्भ साबित हुए. इस बीच उन्होंने देश के लिए सबसे ज्‍यादा टेस्ट रन बनाने का कारनामा किया.

बुमराह ने बढ़ाई टीम इंडिया की चिंता, श्रीलंका दौरे से बाहर होने की खबर ने मचाई हलचल

Tagged:

England Cricket Team joe root ENG vs PAK
Manvi Nautiyal

मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com