अश्विन बने चीफ सेलेक्टर, तो इन 4 खिलाड़ियों की होगी टीम इंडिया में रातोंरात एंट्री
Table of Contents
कुछ समय से टीम इंडिया (Team India) के चीफ सेलेक्टर का पद चर्चा में है। चीफ सेलेक्टर वो व्यक्ति होता है, जो BCCI द्वारा भारतीय टीम की चयन समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया जाता है। समिति के अन्य सदस्य अपनी राय देते हैं लेकिन उन्हें मानना या ठुकराने के काम, चीफ सेलेक्टर का ही होता है। फिलहाल इस पद पर पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज अजित अगरकर कार्यरत हैं।
अगरकर को जुलाई, 2023 में चीफ सेलेक्टर बनाया गया था। शुरू में उन्हें दो साल के लिए नियुक्त किया गया था लेकिन फिर एक साल एक्सटेंशन मिला। इसी वजह से उनके कार्यकाल को तीन साल पूरे हो चुके हैं। माना जा रहा है कि अब उन्हें एक्सटेंशन नहीं मिलेगा।
इसी वजह से उनके पद पर किसी और को मौका मिल सकता है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में रविचंद्रन अश्विन को दावेदार बताया जा रहा है। ऐसे में हम आपको उन 4 खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें अश्विन टीम इंडिया (Team India) में वापसी का मौका दे सकते हैं।
अश्विन चीफ सेलेक्टर बनने पर इन 4 खिलाड़ियों की Team India में करा सकते हैं वापसी
1. मोहम्मद शमी

तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को अजित अगरकर ने अपने कार्यकाल में ज्यादा मौके नहीं दिए। 2023 के बाद से शमी को सीधे 2025 में खिलाया गया और फिर चैंपियंस ट्रॉफी के बाद उन्हें ड्रॉप कर दिया गया। एक साल से ज्यादा का समय हो गया है लेकिन शमी ने टीम इंडिया के लिए किसी भी फॉर्मेट में नहीं खेला है। अश्विन कई बार कह चुके हैं कि शमी के अनुभव को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। ऐसे में अगर वो चीफ सेलेक्टर बनते हैं तो इस दिग्गज तेज गेंदबाज को टीम (Team India) में वापसी का मौका दे सकते हैं।
2. अजिंक्य रहाणे
टेस्ट क्रिकेट में अजिंक्य रहाणे को काफी समय से नजरअंदाज किया जा रहा है। 2023 के वेस्टइंडीज दौरे के बाद से रहाणे का टीम इंडिया (Team India) में चयन नहीं हुआ है। इस फॉर्मेट में भारतीय टीम का मिडिल ऑर्डर अभी भी सेट नहीं हुआ है और एक दमदार बल्लेबाज की कमी खल रही है। रहाणे के पास काफी अनुभव है और वो नंबर-5 पर आकर मध्यक्रम को मजबूती दे सकते हैं। अश्विन भी टेस्ट में अनुभव को प्राथमिकता देने की बात कह चुके हैं। इसी वजह से मुख्य चयनकर्ता बनने पर रहाणे का चयन कर सकते हैं।
3. भुवनेश्वर कुमार
तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार को भी 2022 से टीम इंडिया (Team India) में मौका नहीं मिला है। इस बार तो आईपीएल में उन्होंने 28 विकेट चटकाते हुए सनसनी मचा दी और लगा कि अब उनकी वापसी हो सकती है लेकिन ऐसा नहीं हुआ। अश्विन ने हमेशा ही प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का पक्ष लिया है। ऐसे में वो चीफ सेलेक्टर बनने पर भुवनेश्वर कुमार को टी20 टीम में मौका दे सकते हैं।
4. युजवेंद्र चहल
व्हाइट बॉल क्रिकेट में युजवेंद्र चहल को बतौर स्पिनर काफी अव्वल दर्जे का गेंदबाज माना जाता है। एक समय वो वनडे और टी20 में टीम इंडिया के टॉप गेंदबाज थे लेकिन फिर उन्हें बाहर कर दिया गया। मौजूदा समय में भारत के पास सीमित ओवरों के फॉर्मेट में स्पिनर्स की कमी है। इसी वजह से नए चेहरों को मौका दिया जा रहा है लेकिन ज्यादा विकल्प नहीं हैं। चीफ सेलेक्टर बनते ही अश्विन 2027 वनडे वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए चहल को आजमा सकते हैं।
यह भी पढ़ें: यशस्वी, ऋतुराज IN, श्रेयस, ईशान, बुमराह सहित 7 खिलाड़ी OUT, वेस्टइंडीज ODI के लिए टीम इंडिया आई सामने
Tagged:
team india ajinkya rahane Ravichandran Ashwin bhuvneshwar kumar Yuzvendra Chahal Mohammed Shami