6,6,6,6.... जिम्बाब्वे में एक बार फिर आया वैभव सूर्यवंशी की बल्लेबाजी का तूफान, छक्के-चौके जड़ लगाया रनों का अंबार
Table of Contents
Vaibhav Sooryavanshi blistering knock: 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी को जिम्बाब्वे के खिलाफ तीनों ही मैचों में पारी की शुरुआत का मौका मिला और उन्होंने दो शानदार पारियां खेलकर अपने ऊपर दिखाए गए भरोसे को सही साबित किया। इंग्लैंड दौरे पर निराशजनक प्रदर्शन के बाद, काफी सारे लोगों ने दावा किया था कि शायद वैभव अभी इंटरनेशनल क्रिकेट के लिए पूरी तरह से तैयार नहीं हैं लेकिन उन्होंने जिम्बाब्वे दौरे पर खुद को साबित कर दिया।
बाएं हाथ ओपनिंग बल्लेबाज (Vaibhav Sooryavanshi) ने जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले टी20 में शानदार अर्धशतक लगाया था। दूसरे मैच में वो तेज शुरुआत के बाद जल्दी आउट हो गए लेकिन तीसरे मुकाबले में उन्होंने कोई हड़बड़ी नहीं दिखाई और अपने अंतरराष्ट्रीय करियर की सबसे बड़ी पारी खेली। वैभव शतक से चूक गए लेकिन उनकी बल्लेबाजी की हर तरफ वाहवाही हो रही है।
तीसरे टी20 में Vaibhav Sooryavanshi ने मचाया धमाल

जिम्बाब्वे के खिलाफ तीसरे टी20 में टॉस जीतकर भारत ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया लेकिन अभिषेक शर्मा जल्दी ही आउट हो गए। इसके बाद, वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) ने काफी परिपक्वता के साथ बल्लेबाजी की। उन्होंने हर गेंद पर बड़े शॉट लगाने का प्रयास नहीं किया। वह संभलकर खेले और जिन गेंदों को बाउंड्री तक पहुंचाना था, उन्हें अंजाम तक पहुंचाया।
81 रन बनाकर अपने इंटरनेशनल करियर की खेली सबसे बड़ी पारी
वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) ने 49 गेंदों में 165.30 की स्ट्राइक रेट से 81 रनों की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने आठ चौके लगाए और चार छक्के भी जड़े। हालांकि, जब लग रहा था कि वो अपने इंटरनेशनल करियर का पहला शतक बनाने में कामयाब रहेंगे, तभी उनका विकेट गिर गया। वेस्ली मेधेवेरे की गेंद पर लॉन्ग-ऑफ की तरफ हवा में शॉट खेलने वाले वैभव का ब्रैड इवांस ने सामने की तरफ भागकर कमाल का कैच लपका।
शानदार प्रदर्शन के लिए वैभव सूर्यवंशी बने प्लेयर ऑफ द मैच
भारत ने जिम्बाब्वे के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) की शानदार पारी की बदौलत 192/5 का स्कोर बनाया। इस स्कोर के जवाब में जिम्बाब्वे की टीम 157/7 का ही स्कोर बना पाई। मैच के बाद, वैभव सूर्यवंशी को उनकी शानदार पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। इंटरनेशनल क्रिकेट में वैभव यह अवॉर्ड जीतने वाले भारत के सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं।
प्लेयर ऑफ द सीरीज का अवॉर्ड भी किया अपने नाम
जिम्बाब्वे के खिलाफ सीरीज में वैभव सूर्यवंशी का प्रदर्शन काफी उम्दा रहा और वह सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में टॉप पर रहे। वैभव ने तीन पारियों में 50 से ज्यादा की औसत से 151 रन बनाए। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 196 से ज्यादा का रहा। यही वजह है कि वैभव को प्लेयर ऑफ द सीरीज भी चुना गया।
यह भी पढ़ें: 28 जुलाई को होगा श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, इन 15 नामों पर मुहर लगना तय
Tagged:
team india IND vs ZIM zimbabwe cricket team Vaibhav Sooryavanshi