आयरलैंड टी20 सीरीज खेलना डिजर्व करते हैं ये 4 खिलाड़ी, लेकिन फुल वैकेंसी के चलते नहीं मिल पाएगी जगह

Published - 10 May 2026, 03:05 PM | Updated - 10 May 2026, 03:07 PM

Ireland T20 Series

Ireland T20 Series: आईपीएल 2026 के समाप्त होने के बाद टीम इंडिया को पहली टी20 सीरीज आयरलैंड के साथ खेलनी है। यह सीरीज जून में खेली जाएगी, जिसके लिए बीसीसीआई ने अभी से तैयारियां शुरू कर दी हैं। साथ ही ऐसे कई युवा खिलाड़ी हैं, जो कि आईपीएल 2026 के दमदार प्रदर्शन के दम पर इस टी20 सीरीज में अपनी जगह बना सकते हैं।

लेकिन चार खिलाड़ी ऐसे भी हैं, जो कि इस सीरीज (Ireland T20 Series) में खेलना पूरी तरह से डिजर्व करते हैं, लेकिन फुल वैकेंसी के चलते टीम में शामिल नहीं हो पाएंगे। चलिए आपको बताते हैं कि इस लिस्ट में कौन-कौन से खिलाड़ी शामिल हैं।

Ireland T20 Series: केएल राहुल की वापसी मुश्किल

भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल का फॉर्म आईपीएल 2026 में काफी जबरदस्त रहा है, लेकिन इसके बावजूद उनका आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज (Ireland T20 Series) में चुना जाना बेहद मुश्किल होगा।

दिल्ली कैपिटल्स का प्रतिनिधत्व कर रहे केएल राहुल ने आईपीएल 2026 में 11 पारियां खेली हैं, जिसमें उन्होंने 180 के तूफानी स्ट्राइक रेट से 468 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक और 3 अर्धशतक शामिल है।

साथ ही वह आईपीएल इतिहास के पहले बल्लेबाज भी हैं, जिन्होंने 150 रन का आंकड़ा पार किया है। लेकिन इस दमदार प्रदर्शन के बाद भी उनका आयरलैंड दौरे (Ireland T20 Series) पर चांस मिले इसकी संभावना कम है, क्योंकि ओपनिंह स्लॉट में पहले से अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन का नाम फिक्स माना जा रहा है, जिनका भी यह सीजन काफी धुआंधार रहा है।

वैभव सूर्यवंशी को करना होगा इंतजार!

आईपीएल 2026 में धमाकेदार प्रदर्शन करने वाले 15 वर्षींय वैभव सूर्यवंशी को आयरलैंड (Ireland T20 Series) के खिलाफ डेब्यू का मौका मिलना काफी मुश्किल लग रहा है। इस सीजन वैभव ने राजस्थान रॉयल्स के लिए बतौर ओपनर खेलते हुए 11 पारियों में 440 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक और दो अर्धशतक शामिल है।

इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 236.55 का है, लेकिन इसके बावजूद चयन समिति वैभव को मौका नहीं दे सकती है। दरअसल, अभिषेक शर्मा मौजूदा सीजन में सर्वाधिक 494 रन बनाकर शीर्ष पर हैं तो संजू सैमसन 10 पारियों में दो शतक और एक अर्धशतक ठोक चुके हैं। ऐसे में चयनकर्ता उन खिलाड़ियों को प्राथमिकता देना चाहेंगे, जो कि पहले से टीम इंडिया में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं।

मोहम्मद सिराज हो सकते हैं बाहर

गुजरात टाइटंस के लिए खेल रहे मोहम्मद सिराज को आयरलैंड (Ireland T20 Series) में खेली जाने वाली दो मैच की टी20 सीरीज में मौका मिलना थोड़ा अंसभव है क्योंकि माना जा रहा है कि अजीत अगरकर की अगुवाई वाली मुख्य चयन समिति उन तेज गेंदबाजों को मौका दे सकती है, जिन्होंने आईपीएल 2026 में दमदार प्रदर्शन किया है।

हालांकि, सिराज ने इस सीजन 11 पारियों में 12 विकेट झटके हैं, तो इकॉनमी रेट 8.56 का रहा है, लेकिन उनसे आगे प्रिंस यादव का नाम माना जा रहा है, जिन्होंने लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए खेलते हुए 10 मैचों में 16 विकेट झटके हैं और इकॉनमी रेट मात्र 8 का है। ऐसे में चयन समिति युवाओं पर भरोसा जता सकती है, ताकि भविष्य के लिए तेज गेंदबाजों को तैयार किया जा सके।

बुरे फंसे Yashasvi Jaiswal और Shafali Verma, NADA ने थमाया नोटिस, वजह बेहद चौंकाने वाली

भुवनेश्वर कुमार की वापसी अंसभव

स्विंग के राजकुमार कहे जाने वाले भुवनेश्वर कुमार आईपीएल 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए धमाकेदार प्रदर्शन कर रहे हैं। इस सीजन उन्होंने 10 पारियों में 17 बल्लेबाजों का शिकार किया है और इस दौरान इकॉनमी रेट मात्र 7.64 का रहा है। खास बात ये है कि भुवी पावर प्ले और डेथ दोनों समय में गेंदबाजी करते हैं, लेकिन इसके बावजूद वह बिल्कुल भी रन नहीं लुटाते हैं।

परंतु इस प्रदर्शन के बावजूद 36 वर्षींय भुवी की टीम इंडिया के टी20 स्क्वाड में वापसी मुश्किल है। लेकिन देखना होगा कि क्या चयन समिति इस स्टार खिलाड़ी को एक और मौका देगी, जबकि इसी साल भारत को एशियन गेम्स 2026 में भाग लेना है।

शुभमन गिल को बड़ा झटका! BCCI छीन रहा ODI कप्तानी, अब ये खिलाड़ी होगा वनडे और टी20 कप्तान

Tagged:

kl rahul Mohammed Siraj Vaibhav Sooryavanshi Ireland T20 Series
Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com