शुभमन गिल को बड़ा झटका! BCCI छीन रहा ODI कप्तानी, अब ये खिलाड़ी होगा वनडे और टी20 कप्तान
Table of Contents
Shubman Gill: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के खत्म होने के बाद भारतीय क्रिकेट टीम में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। खासतौर पर व्हाइट-बॉल क्रिकेट में कप्तानी को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी BCCI नई रणनीति पर काम कर रहा है। रिपोर्ट्स के अनुसार बोर्ड अब टी20 और वनडे दोनों फॉर्मेट के लिए एक ही कप्तान नियुक्त करना चाहता है।
इसी बीच शुभमन गिल (Shubman Gill) की वनडे कप्तानी पर खतरा मंडराने लगा है, जबकि श्रेयस अय्यर का नाम सबसे मजबूत दावेदार के रूप में सामने आ रहा है। लगातार शानदार प्रदर्शन और कप्तानी में परिपक्वता दिखाने के बाद अय्यर को बड़ी जिम्मेदारी मिलने की चर्चा तेज हो गई है।
श्रेयस अय्यर बने BCCI की पहली पसंद
सूत्रों के मुताबिक चयन समिति श्रेयस अय्यर की हालिया फॉर्म और नेतृत्व क्षमता से बेहद प्रभावित है। IPL 2026 में उन्होंने अपनी टीम की कप्तानी शानदार तरीके से संभाली है और दबाव के बीच बेहतरीन फैसले लेकर सभी का ध्यान खींचा है।
BCCI का मानना है कि अय्यर अब सिर्फ एक बल्लेबाज नहीं, बल्कि लंबे समय तक टीम इंडिया की कप्तानी संभालने की क्षमता रखते हैं। वह भारतीय वनडे टीम के उपकप्तान भी हैं, यही वजह है कि उन्हें दोबारा टी20 टीम में शामिल करने के साथ-साथ कप्तानी सौंपने पर गंभीरता से विचार किया जा रहा है।
Shubman Gill को लग सकता है बड़ा झटका
पिछले साल रोहित शर्मा के बाद शुभमन गिल (Shubman Gill) को भारतीय वनडे टीम की कप्तानी सौंपी गई थी और उन्हें भविष्य का कप्तान माना जा रहा था। हालांकि, उनकी कप्तानी में टीम इंडिया को लगातार दो वनडे सीरीज में हार का सामना करना पड़ा।
अक्टूबर 2025 में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 2-1 से हराया था, जबकि जनवरी 2026 में न्यूज़ीलैंड ने भारतीय सरजमीं पर टीम इंडिया को 2-1 से शिकस्त दी थी।
लेकिन अब हालात बदलते नजर आ रहे हैं। बोर्ड अगले वनडे वर्ल्ड कप की तैयारी को ध्यान में रखते हुए ऐसे कप्तान की तलाश में है जो दबाव में बेहतर फैसले ले सके और टीम को संतुलित तरीके से आगे बढ़ा सके।
श्रेयस अय्यर की मौजूदा फॉर्म और अनुभव ने उन्हें इस रेस में सबसे आगे ला दिया है, जिससे गिल (Shubman Gill) की कप्तानी पर खतरा बढ़ गया है।
सूर्यकुमार यादव की फॉर्म बनी चिंता
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत को चैंपियन बनाने वाले सूर्यकुमार यादव का योगदान टीम के लिए बेहद अहम रहा है, लेकिन पिछले कुछ महीनों में उनकी फॉर्म लगातार चिंता का विषय बनी हुई है। बोर्ड और टीम मैनेजमेंट अब ऐसे खिलाड़ी की तलाश में है जो दोनों फॉर्मेट में लगातार प्रदर्शन कर सके और टीम को स्थिर नेतृत्व दे सके।
इसी कारण सूर्यकुमार यादव की जगह अब श्रेयस अय्यर को कप्तानी के लिए आगे रखा जा रहा है। हालांकि BCCI सूर्यकुमार के अनुभव और योगदान को पूरी तरह नजरअंदाज करने के मूड में नहीं दिख रहा है।
इंग्लैंड और आयरलैंड दौरे पर हो सकता है बड़ा ऐलान
भारतीय टीम जून महीने में अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच और वनडे सीरीज खेलेगी। इसके बाद टीम आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे पर जाएगी, जहां कई व्हाइट-बॉल मुकाबले खेले जाने हैं।
माना जा रहा है कि इसी दौरे से पहले BCCI नई कप्तानी को लेकर बड़ा फैसला ले सकता है। अगर ऐसा होता है तो श्रेयस अय्यर भारतीय क्रिकेट के नए व्हाइट-बॉल कप्तान के रूप में नज़र आ सकते हैं।
ये भी पढ़े : MI vs RCB Pitch Report: बल्लेबाजों की होगी धूम या गेंदबाज मचाएंगे हाहाकार, आंकड़ों के जरिए समझिए पिच का हाल