MI vs RCB Pitch Report: बल्लेबाजों की होगी धूम या गेंदबाज मचाएंगे हाहाकार, आंकड़ों के जरिए समझिए पिच का हाल

Published - 09 May 2026, 02:32 PM | Updated - 09 May 2026, 02:38 PM

MI Vs RCB Pitch Report

MI vs RCB Pitch Report: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 54वें मैच में मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबला खेला जाना है। यह मैच रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम खेला जाएगा।

मुंबई इंडियंस की टीम पहले ही प्लेऑफ की दौड़ से लगभग बाहर हो चुकी है, जबकि आरसीबी को पिछले मैच में लखनऊ के हाथों 9 रन (DLS) की रोमांचक हार का सामना करना पड़ा था।

ऐसे में दर्शकों को मुंबई बनाम बेंगलुरु के बीच एक दिलचस्प मैच देखने को मिल सकता है। खास बात ये है कि रायपुर में आरसीबी अपना पहला मुकाबला खेल रही है, जो कि उनका होम ग्राउंड भी है। ऐसे में चलिए आपको बताते हैं कि यहां की पिच का मिजाज (MI vs RCB Pitch Report) कैसे रहने वाला है।

MI vs RCB Pitch Report: कैसा रहेगा पिच का मिजाज?

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और मुंबई इंडियंस के बीच यह मैच शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाना है। यहां की पिच (MI vs RCB Pitch Report) बल्लेबाजी के लिए काफी अनुकूल होती है, जहां पर खूब रनों की वर्षा होती है। साथ ही आउट फील्ड तेज होने के कारण गैप में मारने पर आसानी से चौका हासिल किया जा सकता है।

हालांकि, दूसरी पारी में ओस आने की उम्मीद है, जिससे रन चेज आसान हो जाता है। शुरुआती ओवरों में तेज गेंदबाजों को मदद मिलती है तो गेंद पुरानी होने के बाद बल्लेबाज हावी हो जाते हैं। वहीं, मध्य ओवरों में स्पिनरों को पिच (MI vs RCB Pitch Report) से थोड़ी बहुत मदद मिलने की उम्मीद है।

स्पिन या फास्ट किस गेंदबाजों को मिलेगा फायदा

शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम की पिच (MI vs RCB Pitch Report) पर औसतन स्कोर 137 रन है, जो कि यह दर्शाता है कि गेंदबाज मैच में बने रहते हैं। फास्ट बॉलिंग वर्सेस स्पिन बॉलिंग पर बात करें तो यहां पर तेज गेंदबाजों ने हाल के मैचों में 36 बल्लेबाजों का शिकार किया है तो स्पिनर्स को 23 विकेट मिले हैं।

शाम के मुकाबले में ओस आने की उम्मीद है, जिसके चलते लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम के जीत के चांस अधिक होंगे। ऐसे में पहले बैटिंग करने वाली टीम शुरुआती ओवरों में संभलकर बल्लेबाजी करना चाहेगी, ताकि शुरुआती झटकों से बचा जा सके।

Nicholas Pooran ने क्यों दिया धक्का और पकड़ा कॉलर? Krunal Pandya ने तोड़ी चुप्पी, किया बड़ा खुलासा

आखिरी मैच में किसने मारी बाजी?

आईपीएल 2026 में यह दूसरी बार है जब मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच आमना-सामना होने जा रहा है। इससे पहले दोनों टीमें मुंबई के गढ़ वानखेड़े में भिड़ी थी। उस मैच में आरसीबी ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 240 रन बनाए थे, जिसके जवाब में मुंबई इंडियंस सिर्फ 222 रन ही बना सकी।

हालांकि, उस मैच में हीरो रहे फिल साल्ट इस मैच का हिस्सा नहीं होंगे तो हिटमैन की वापसी भी मुंबई के खेमे में हो चुकी है, जो कि इसी टीम के खिलाफ चोटिल होकर मैदान के बाहर चले गए थे। ऐसे में दर्शकों को न सिर्फ रो-को (रोहित-कोहली) का शो देखने को मिलेगा, बल्कि मुंबई पिछली हार का बदला भी लेना चाहेगी।

RCB vs MI LIVE Streaming डिटेल्स: किस ऐप और चैनल पर आएगा मुंबई बनाम आरसीबी मैच? अभी जान लें पूरी जानकारी

Tagged:

Mumbai Indians Royal Challengers Bengaluru IPL 2026 MI vs RCB Pitch Report
Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com