Nicholas Pooran ने क्यों दिया धक्का और पकड़ा कॉलर? Krunal Pandya ने तोड़ी चुप्पी, किया बड़ा खुलासा

Published - 09 May 2026, 12:47 PM | Updated - 09 May 2026, 01:05 PM

Krunal Pandya

Krunal Pandya: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 50वें मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया था। यह मैच लखनऊ के गढ़ इकाना स्टेडियम में हुआ था, जहां मेजबानों ने 9 रन की दिलचस्प जीत दर्ज की थी।

दरअसल, मैच के दौरान क्रुणाल पंड्या (Krunal Pandya) और निकोलस पूरन के बीच बीच मैदान कहासुनी देखने को मिली। यह घटना तब घटी, जब बाएं हाथ के बल्लेबाज निकोलस पूरन बल्लेबाजी करने आए थे और क्रुणाल ने उनका स्वागत एक बाउंसर के साथ किया था।

इसके बाद अघली गेंद पर पूरन सिंगल लेकर नॉन-स्ट्राइकर एंड पर चले गए और यहां पर दोनों खिलाड़ियों के बीच कहा-सुनी हुई। हालांकि, यह मामला अधिक लंबा नहीं चला और तुरंत खत्म होगा। अब क्रुणाल ने इस मामले पर अपनी चुप्पी तोड़ी है और सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है।

मैच के बाद पकड़ा कॉलर?

मैच समाप्त होने के बाद पंड्या और पूरन के बीच बातचीत करते हुए देखा गया। वायरल वीडियो में पूरन क्रुणाल की ओर इशारा करते हैं और उनकी कॉलर पकड़ते नजर आते हैं। इसके बाद लखनऊ सुपर जायंट्स के मुख्य कोच जस्टिन लैंगर भी बातचीत में शामिल हो जाते हैं।

लेकिन चिंता की कोई बात नहीं थी, क्योंकि जल्द ही ये दोनों खिलाड़ी आपस में मुस्कुराते हुए बात करते दिखते हैं। हालांकि, मैच के बाद प्रशंसकों को लगा था कि दोनों खिलाड़ियों के बीच कुछ तनाव था, लेकिन सोशल मीडिया पर पंड्या (Krunal Pandya) ने एक पोस्ट के साथ ही सारी अफवाहों को खारिज कर दिया और कहा कि उनके और पूरन के बीच सबकुछ ठीक है।

Krunal Pandya ने अटकलों को करा खारिज

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के स्टार ऑलराउंडर क्रुणाल पंड्या (Krunal Pandya) ने उन सभी अफवाहों को खारिज कर दिया है, जिसमें कहा जा रहा था कि इन दोनों खिलाड़ियों के बीच कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है। क्रुणाल ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें वह और पूरन नजर आ रहे हैं। इसके कैप्शन में लिखा है,

"कोई झगड़ा नहीं, सिर्फ प्यार, मेरे भाई @nicholaspooran को 100 आईपीएल मैच पूरे करने पर बधाई। मुझे तुम पर गर्व है भाई, अभी और भी बहुत कुछ आना बाकी है। वैसे, बाउंसर कैसा था?"

इस पोस्ट के बाद साफ हो गया है कि दोनों स्टार खिलाड़ियों के बीच सबकुछ ठीक है और वह सिर्फ हंसी-मजाक करते दिख रहे थे। लेकिन प्रशंसकों को लगा कि इन दोनों प्लेयर्स के बीच एक नया विवाद शुरू हो गया है।

लंका प्रीमियर लीग में बना अजीब नियम, खिलाड़ियों को टूर्नामेंट में हिस्सा लेने के लिए जरुर चाहिए होंगे इतने इंस्टाग्राम फॉलोअर्स

दोनों खेल चुके हैं साथ

क्रुणाल पंड्या (Krunal Pandya) के इस पोस्ट पर वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान निकोलस पूरन ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘’यहां सिर्फ प्यार है दोस्तों, मेरे सबसे अच्छे दोस्तों में से एक।’’ बता दें कि, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु में आने से पहले क्रुणाल पंड्या (Krunal Pandya) लखनऊ सुपर जायंट्स का हिस्सा थे।

उन्होंने 2023 और 2024 का संस्करण लखनऊ के लिए खेला था, लेकिन प्रदर्शन नहीं आने के बाद टीम मैनेजमेंट ने उनको रिलीज कर दिया था। जबकि इस दोनों संस्करणों के समय पूरन भी एलएसजी का हिस्सा थे और दोनों ने एक साथ ड्रेसिंग रूम शेयर किया है। वहीं, मैच की बात करें तो बेंगलुरु को जीत के लिए 19 ओवर में 213 (DLS) रन का लक्ष्य मिला था, लेकिन वह लक्ष्य से 9 रन पीछे रह गई और मुकाबला गंवा बैठी।

इंग्लैंड-आयरलैंड टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया के कप्तान-उपकप्तान का नाम फाइनल, ये 2 खिलाड़ियों के पास कमान

Tagged:

LSG vs RCB Nicholas Pooran Krunal Pandya IPL 2026
Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com