इंग्लैंड-आयरलैंड टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया के कप्तान-उपकप्तान का नाम फाइनल, ये 2 खिलाड़ियों के पास कमान

Published - 09 May 2026, 12:02 PM | Updated - 09 May 2026, 01:05 PM

Team India

Team India: भारतीय क्रिकेट टीम में टी20 फॉर्मेट को लेकर बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इंग्लैंड और आयरलैंड दौरे के लिए टीम इंडिया (Team India) के कप्तान और उपकप्तान के नाम लगभग तय माने जा रहे हैं।

लंबे समय से टीम की कप्तानी संभाल रहे सूर्यकुमार यादव की जगह अब विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन सबसे मजबूत दावेदार बनकर उभरे हैं।

हाल ही में टी20 विश्व कप 2026 में शानदार प्रदर्शन करने वाले सैमसन ने चयनकर्ताओं को काफी प्रभावित किया है। ऐसे में माना जा रहा है कि आने वाली टी20 सीरीज भारतीय क्रिकेट के लिए नए नेतृत्व की शुरुआत साबित हो सकती है।

संजू सैमसन बने Team India की कप्तानी के सबसे बड़े दावेदार

दैनिक जागरण की रिपोर्ट के अनुसार, अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति संजू सैमसन को भारत (Team India) का अगला टी20 कप्तान बनाने पर गंभीरता से विचार कर रही है। टी20 विश्व कप 2026 में सैमसन ने मुश्किल परिस्थितियों में टीम इंडिया को संभाला और कई मैचों में मैच विनिंग पारियां खेलीं।

शुरुआती मुकाबलों में बाहर रहने के बावजूद उन्होंने वापसी करते हुए वेस्टइंडीज के खिलाफ नाबाद 97 रन बनाए। इसके बाद इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल मुकाबलों में भी 89-89 रन की शानदार पारियां खेलकर भारत की जीत में अहम योगदान दिया।

सैमसन की बल्लेबाजी के साथ-साथ उनका शांत स्वभाव और मैदान पर फैसले लेने की क्षमता भी चयनकर्ताओं को प्रभावित कर रही है। यही कारण है कि इंग्लैंड और आयरलैंड के दौरे के लिए उन्हें कप्तानी सौंपे जाने की चर्चा तेज हो गई है।

सूर्यकुमार यादव पर बढ़ा दबाव

टी20 विश्व कप जीतने वाले कप्तान सूर्यकुमार यादव की कप्तानी अब खतरे में नजर आ रही है। पिछले कुछ समय से उनका बल्ला लगातार खामोश रहा है और यही सबसे बड़ी चिंता का विषय बना हुआ है। कप्तान बनने के बाद से उन्होंने 52 टी20 मुकाबलों में सिर्फ 1232 रन बनाए हैं, जो उनके स्तर के हिसाब से काफी कम माने जा रहे हैं।

इसके अलावा उनकी बढ़ती उम्र और बार-बार होने वाली कलाई की चोट ने भी चयनकर्ताओं की चिंता बढ़ाई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक BCCI अब भविष्य को ध्यान में रखते हुए युवा खिलाड़ियों पर भरोसा करना चाहती है। हालांकि चयन समिति सूर्यकुमार यादव को पूरी तरह बाहर करने से पहले इंग्लैंड और आयरलैंड सीरीज में आखिरी मौका दे सकती है।

उपकप्तान की भूमिका में दिख सकते हैं सैमसन

अगर चयनकर्ता सूर्यकुमार यादव को एक और मौका देने का फैसला करते हैं, तो ऐसी स्थिति में संजू सैमसन को टीम इंडिया (Team India) का उपकप्तान बनाया जा सकता है। रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि चयन समिति अगले दो विदेशी दौरों में सूर्यकुमार की फॉर्म पर करीबी नजर रखेगी। यदि वह बल्ले से प्रभाव नहीं छोड़ पाते हैं, तो फिर कप्तानी स्थायी रूप से सैमसन को सौंपी जा सकती है।

सैमसन लगातार भारतीय (Team India) टी20 सेटअप का हिस्सा रहे हैं और पिछले कुछ महीनों में उन्होंने खुद को मैच विनर खिलाड़ी के रूप में साबित किया है। ऐसे में उन्हें भविष्य के कप्तान के तौर पर तैयार किया जाना लगभग तय माना जा रहा है।

श्रेयस अय्यर क्यों पीछे रह गए?

कुछ समय पहले तक माना जा रहा था कि श्रेयस अय्यर टी20 कप्तानी की रेस में सबसे आगे हैं। IPL में उनकी कप्तानी का रिकॉर्ड भी शानदार रहा है। उन्होंने कोलकाता नाइट राइडर्स को IPL 2024 का खिताब जिताया था, जबकि पंजाब किंग्स को भी मजबूत टीम बनाने में अहम भूमिका निभाई।

लेकिन सबसे बड़ी समस्या यह रही कि अय्यर लंबे समय से भारतीय (Team India) टी20 टीम का हिस्सा नहीं हैं। चयनकर्ताओं का मानना है कि किसी खिलाड़ी को कप्तानी देने से पहले उसका टीम में नियमित स्थान होना जरूरी है। यही वजह है कि शानदार IPL रिकॉर्ड के बावजूद फिलहाल अय्यर कप्तानी की दौड़ में संजू सैमसन से पीछे दिखाई दे रहे हैं।

Tagged:

team india Suryakumar Yadav Ind vs Eng Sanju Samson
Vasu Jain

मुझे क्रिकेट से गहरा लगाव है और मैं वर्ष 2007 से इस खेल को लगातार देखता और समझता आ रहा हूँ। क्रिकेट... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com