IPL 2026 के बीच फिक्सिंग में पकड़ें गए ये 4 खिलाड़ी, बोर्ड ने कड़ी सजा सुनाते हुए किया सस्पेंड

Published - 08 May 2026, 12:18 PM | Updated - 08 May 2026, 12:37 PM

IPL 2026

IPL 2026 : क्रिकेट की दुनिया में उस वक्त सनसनी फैल गई, जहाँ एक तरफ IPL 2026 का रोमांच जारी हैं. वहीं, दूसरी तरफ टूर्नामेंट के बीच 4 खिलाड़ियों पर फिक्सिंग के गंभीर आरोप लग गए।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, कुछ मैचों के दौरान खिलाड़ियों की संदिग्ध गतिविधियों ने अधिकारियों का ध्यान खींचा, जिसके बाद एंटी करप्शन यूनिट ने गुप्त जांच शुरू की।

जांच में कई चौंकाने वाले इनपुट सामने आने के बाद क्रिकेट बोर्ड ने तुरंत बड़ा फैसला लेते हुए चारों खिलाड़ियों को सस्पेंड कर दिया।

इस कार्रवाई के बाद पूरे क्रिकेट जगत में हड़कंप मच गया है। फैंस भी हैरान हैं कि आखिर जिन खिलाड़ियों पर टीम को जीत दिलाने की जिम्मेदारी थी, वही अब फिक्सिंग के आरोपों में घिर गए हैं।

IPL 2026 के बीच आया फिक्सिंग का मामला

एक तरफ जहां IPL 2026 का रोमांच अपने चरम पर है, वहीं दूसरी तरफ क्रिकेट जगत में फिक्सिंग और सट्टेबाजी से जुड़ा बड़ा मामला सामने आने से हड़कंप मच गया है।

दरअसल , बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने गुरुवार को खुलासा किया कि एक बड़े टी20 टूर्नामेंट के दौरान कई खिलाड़ियों, टीम अधिकारियों और फ्रेंचाइजी से जुड़े लोगों पर ICC के एंटी करप्शन कोड के उल्लंघन के आरोप लगाए गए हैं।

जांच में सामने आईं कई संदिग्ध गतिविधियां

BCB की इंटीग्रिटी यूनिट (BCBIU) द्वारा की गई जांच में कथित भ्रष्ट आचरण, सट्टेबाजी, भ्रष्ट संपर्क और जांच में सहयोग न करने जैसे मामले सामने आए हैं।

बोर्ड के अनुसार, कुछ लोगों ने जांच से जुड़ी अहम जानकारियां छिपाने और सबूत मिटाने की भी कोशिश की। इसके अलावा एंटी करप्शन अधिकारियों के साथ सहयोग नहीं करने के आरोप भी लगाए गए हैं।

इन लोगों पर लगे गंभीर आरोप

रिपोर्ट्स के मुताबिक टीम मैनेजर मो. लबलुर रहमान और फ्रेंचाइजी के सह-मालिक मो. तौहीदुल हक तौहीद पर जांच में सहयोग न करने और जांच को प्रभावित करने के आरोप लगे हैं।

वहीं, घरेलू क्रिकेटर अमित मजूमदार और टीम मैनेजर रेजवान कबीर सिद्दीकी पर क्रिकेट मैचों से जुड़े सट्टेबाजी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप लगाया गया है।

बोर्ड ने लिया बड़ा एक्शन

BCB ने सभी आरोपित लोगों को अस्थायी रूप से सस्पेंड कर दिया है और उन्हें जवाब देने के लिए 14 दिनों का समय दिया गया है। इसके अलावा समिनुर रहमान के खिलाफ भी बड़ा एक्शन लेते हुए उन्हें कई सीजन से जुड़ी कथित भ्रष्ट गतिविधियों के चलते ‘बहिष्कृत व्यक्ति नीति’ (Excluded Person Policy) के तहत बाहर कर दिया गया है। इस पूरे मामले के सामने आने के बाद क्रिकेट जगत में फिक्सिंग को लेकर बहस एक बार फिर तेज हो गई है।

ये भी पढ़े : IPL 2026 में ‘हनी ट्रैप'! अब खिलाड़ियों के होटल रूम की होगी अचानक चेकिंग, BCCI के नए फरमान से मचा हड़कंप

Tagged:

bcb IPL 2026 Cricket Fixing Match Fixing Controversy
Vasu Jain

मुझे क्रिकेट से गहरा लगाव है और मैं वर्ष 2007 से इस खेल को लगातार देखता और समझता आ रहा हूँ। क्रिकेट... रीड मोर

बांग्लादेश
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com