IPL 2026 में ‘हनी ट्रैप'! अब खिलाड़ियों के होटल रूम की होगी अचानक चेकिंग, BCCI के नए फरमान से मचा हड़कंप

Published - 08 May 2026, 10:58 AM | Updated - 08 May 2026, 11:16 AM

IPL 2026 40

IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में क्या हैनी ट्रैप का मामला देखने को मिल सकता है? हाल ही में बीसीसीआई ने आईपीएल फ्रेंचाइजी को लीग के दौरान हनी-ट्रैपिंग के संभावित लक्षणों के खतरों के बारे में चेतावनी दी है।

बोर्ड ने फ्रेंचाइची को एक संदेश भेजा है, जिसमें बीसीसीआई सचिव ने गंभीर आरोपों, जिनमें यौन दुर्व्यवहार से संबंधित आरोप भी शामिल हैं, को जन्म देने वाली स्थितियों के प्रति भी आगाह किया और टीमों से सतर्क रहने का आग्रह किया।

बता दें कि, ऐसा देखने को मिला था कि कुछ खिलाड़ी मैनेजर की अनुमति के बिना अपने रूम में बाहरी लोगों को बुला रहे थे, जिसके बाद यह सख्त दिशानिर्देश तय किए गए।

IPL 2026: होटल के रूम में बाहरी लोगों की नो एंट्री

IPL 2026

पहले देखने को मिलता था कि खिलाड़ी अपनी प्रेमिका या फिर रिश्तेदारों के साथ अपने होटल रूम में समय बिता सकते थे, लेकिन अब बीसीसीआई ने इसपर पूरी तरह से रोक लगा दी है। बीसीसीआई का कहना है कि बिना टीम मैनेजर की जानकारी और सहमति के बाहरी लोगों को अपने होटल रूम में लेकर आना मना है।

ता दें कि, पहले देखने को मिला था कि बिना टीम मैनेजर को सूचित किए खिलाड़ी अपने कमरे में बाहरी लोगों को लेकर आ जाते थे, लेकिन अब इसपर बीसीसीआई ने सख्त कदम उठाते हुए प्रतिबंध लगा दिया है। बता दें कि, यह इसलिए किया गया है ताकि खिलाड़ियों को हैनी ट्रैप जैसी चीजों से बचाया जा सके।

मालिकों के लिए बना दिए नियम

बीसीसीआई ने न सिर्फ खिलाड़ियों बल्कि टीम मालिकों के लिए भी सख्त नियम बनाए हैं। मैचों के दौरान कुछ टीम मालिक द्वारा खिलाड़ियों को गले लगाने या मैदान पर उनसे बातचीत करते नजर आए थे, लेकिन अब बोर्ड ने इसको प्रोटोकॉल का उल्लंघन माना है।

ऐसे में टीम मालिक मैच के दौरान ड्रेसिंग रूम, डगआउट या प्लेइंग एरिया में खिलाड़ियों के साथ शारीरिक संपर्क या सीधा संवाद नहीं कर सकेंगे। मालिकों को सिर्फ अधिकृत चैनलों के जरिए ही बात करने की मंजूरी दी जाएगी।

वहीं, खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ को होटल से बाहर जाने से पूर्व सुरक्षा अधिकारी (SLO/TIO) को सुचिन करना अनिवार्य होगा।

वेपिंग पर बनाए कठोर नियम

हाल ही में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ड्रेसिंग रूम में वेपिंग का इस्तेमाल करते पाए गए थे, जिसके बाद उनपर मैच फिस का 25 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया था। लेकिन अब बीसीसीआई ने टूर्नामेंट के वेन्यू, होटल या ड्रेसिंग रूम में ई-सिगरेट के इस्तेमाल पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया है।

निर्देश में कहा गया है कि ई-सिगरेट के सेवन करना केवल नियमों का उल्लंघन नहीं, बल्कि यह भारतीय कानून के तहत एक संज्ञेय अपराध भी हो सकता है। बीसीसीआई ने साफ कह दिया है कि अब कोई खिलाड़ी या स्टाफ प्रतिबंधित पदार्थों का सेवन करता पाया गया, तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा सकती है। फ्रेंचाइजी मैनेजमेंट को यह भी कहा गया है कि वह इस नियम के बारे में सभी को सूचित कर दें।

आयरलैंड T20 मैच में कुछ ऐसी दिखेगी Team India की प्लेइंग-XI, अभिषेक शर्मा, श्रेयस अय्यर, हार्दिक पांड्या, प्रिंस यादव....

Tagged:

IPL 2026 Devajit Saikia honey trapping
Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

31 मई

19वां
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com