आयरलैंड T20 मैच में कुछ ऐसी दिखेगी Team India की प्लेइंग-XI, अभिषेक शर्मा, श्रेयस अय्यर, हार्दिक पांड्या, प्रिंस यादव....
Table of Contents
Team India : आईपीएल 2026 का रोमांच 31 मई को खत्म होने के बाद भारतीय टीम अगले ही महीने आयरलैंड दौरे पर रवाना होने वाली है। जून में होने वाली इस टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया (Team India) में कई युवा खिलाड़ियों को मौका मिल सकता है, जिन्होंने आईपीएल में अपने शानदार प्रदर्शन से सभी का ध्यान खींचा है।
ऐसे में चयनकर्ता अनुभवी और युवा खिलाड़ियों के मिश्रण के साथ एक नई प्लेइंग-XI तैयार कर सकते हैं। आज हम बात करेंगे आयरलैंड के खिलाफ टीम इंडिया (Team India) की संभावित प्लेइंग-XI के बारे में। आइए जानते हैं कि इस सीरीज में किन-किन खिलाड़ियों को मौका मिल सकता है।
बल्लेबाज़ी में दिखेगा युवा और अनुभवी खिलाड़ियों का दम

आयरलैंड के खिलाफ इस संभावित टी20 सीरीज में टीम इंडिया (Team India) की बल्लेबाज़ी काफी मजबूत नज़र आ रही है। ओपनिंग की जिम्मेदारी अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन संभाल सकते हैं, जो शुरुआत से ही आक्रामक बल्लेबाज़ी के लिए जाने जाते हैं।
वहीं मिडिल ऑर्डर में ईशान किशन , श्रेयस अय्यर और रजत पाटीदार जैसे बल्लेबाज़ टीम को मजबूती देंगे। श्रेयस अय्यर कप्तान की भूमिका में टीम को लीड करते नजर आ सकते हैं।
ऑलराउंडर और गेंदबाज़ी बनेगी टीम की सबसे बड़ी ताकत
ऑलराउंडर विभाग में हार्दिक पंड्या , शिवम दुबे और अक्षर पटेल जैसे खिलाड़ी टीम को बैलेंस देंगे। ये खिलाड़ी बल्ले और गेंद दोनों से मैच का रुख बदलने की क्षमता रखते हैं।
वहीं गेंदबाज़ी आक्रमण में स्पिन की कमान कुलदीप यादव संभाल सकते हैं, जबकि तेज गेंदबाज़ी में युवा प्रिंस यादव और अर्शदीप सिंह विपक्षी बल्लेबाज़ों के लिए बड़ी चुनौती साबित हो सकते हैं।
जून में होगी भारत और आयरलैंड के बीच टी20 सीरीज
आईपीएल 2026 के खत्म होने के बाद भारतीय टीम (Team India) जून महीने में आयरलैंड दौरे पर जाएगी, जहां दोनों टीमों के बीच दो मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी। इस सीरीज का पहला मुकाबला 26 जून को बेलफास्ट के सिविल सर्विस क्रिकेट क्लब मैदान में खेला जाएगा, जबकि दूसरा टी20 मैच 28 जून को इसी मैदान पर आयोजित होगा।
इस दौरे में टीम इंडिया कई युवा खिलाड़ियों को मौका दे सकती है, जिन्होंने आईपीएल 2026 में शानदार प्रदर्शन किया है। ऐसे में फैंस को एक नई और आक्रामक भारतीय टीम देखने को मिल सकती है।
आयरलैंड के खिलाफ Team India की संभावित प्लेइंग XI इस प्रकार हैं :
अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), रजत पाटीदार , हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, प्रिंस यादव, अर्शदीप सिंह
ये भी पढ़े : DC vs KKR Today Match Prediction, Match 51- जानें पिच रिपोर्ट, प्लेइंग XI और मैच की भविष्यवाणी