DC vs KKR Today Match Prediction, Match 51- जानें पिच रिपोर्ट, प्लेइंग XI और मैच की भविष्यवाणी

Published - 07 May 2026, 03:53 PM | Updated - 08 May 2026, 04:58 PM

DC vs KKR Today Match Prediction
DC vs KKR IPL 2026

DC vs KKR Today Match Prediction: दिल्ली कैपिटल्स (DC) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच टूर्नामेंट का 51वां मैच अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम, दिल्ली में खेला जाएगा। दिल्ली कैपिटल्स को पिछले मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 8 विकेट से हार का सामना करना पड़ा है. इस हार के चलते दिल्ली अंक तालिका में छठे स्थान पर पहुंच गई है। टूर्नामेंट में अपनी उम्मीदें कायम रखने के लिए दिल्ली कैपिटल्स को इस मैच में वापसी करनी होगी।

दूसरी तरफ टूर्नामेंट में खराब शुरुआत के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स ने लगातार 3 मैच जीतकर अच्छी वापसी की है। कोलकाता ने अपने पिछले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से हराया है। इस मैच में वरुण चक्रवर्ती, अजिंक्य रहाणे और अंगकृष रघुवंशी टॉप परफॉर्मर रहे हैं।

कोलकाता नाइट राइडर्स इस समय सातवें स्थान पर है वह भी इस मुकाबले को जीतकर अपनी प्लेऑफ की उम्मीदों को जिंदा रखना चाहेगी। इस लेख में हम मैच से जुड़ी पिच रिपोर्ट, हालिया फॉर्म, अहम खिलाड़ी और DC vs KKR Today Match Prediction पर नजर डालेंगे।

यह भी पढ़े: RR vs GT Today Match Prediction, Match 52- जानें पिच रिपोर्ट, प्लेइंग XI और मैच की भविष्यवाणी

मैच डिटेल्स (DC vs KKR Match Details)

मैच दिल्ली कैपिटल्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स
स्टेडियम अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम, दिल्ली
मैच की तारीख 8 मई 2026 (07:30 PM)
लाइव स्ट्रीमिंग Star Sports Network, JioHotstar

हेड-टू-हेड रिकॉर्ड (DC vs KKR Head-to-Head)

  • मैच: 10

  • दिल्ली कैपिटल्स ने जीते: 4

  • कोलकाता नाइट राइडर्स ने जीते: 6

  • ड्रॉ/टाई: 0

हालिया फॉर्म (DC vs KKR Recent Form)

दिल्ली कैपिटल्स: L, W, L, L, L

कोलकाता नाइट राइडर्स: W, W, W, L, L

पिच रिपोर्ट (DC vs KKR Pitch Report- अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम)

अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम की पिच पारंपरिक रूप से बल्लेबाजी के अनुकूल मानी जाती है। इस IPL सीजन में यहां 264 रन का बड़ा टोटल भी देखने को मिला है।

यहां अब तक कुल 102 IPL मैच खेले गए हैं, जिनके आंकड़े इस प्रकार हैं:

पहले बल्लेबाजी पर जीत का प्रतिशत 45%
पहले गेंदबाजी पर जीत का प्रतिशत 52%
पहली पारी का औसत स्कोर 171
दूसरी पारी का औसत स्कोर 156
पिच अनुकूल पेसर्स के लिए अनुकूल (75%)

DC vs KKR Today Match Prediction सीनारियो 1: अगर कोलकाता नाइट राइडर्स पहले बल्लेबाजी करती है

  • पावरप्ले स्कोर: 60–65

  • अनुमानित कुल स्कोर: 185–195

  • मैच परिणाम: कोलकाता नाइट राइडर्स की जीत की संभावना


DC vs KKR Today Match Prediction सीनारियो 2: अगर दिल्ली कैपिटल्स पहले बल्लेबाजी करती है

  • पावरप्ले स्कोर: 45–50

  • अनुमानित कुल स्कोर: 165–175

  • मैच परिणाम: कोलकाता नाइट राइडर्स की जीत की संभावना

संभावित प्लेइंग XI (DC vs KKR Playing XI Today)

दिल्ली कैपिटल्स प्लेइंग-XI:

केएल राहुल (विकेट कीपर), पथुम निसांका, करुण नायर, ट्रिस्टन स्टब्स, नीतीश राणा, अक्षर पटेल (कप्तान), आशुतोष शर्मा, मिशेल स्टार्क, कुलदीप यादव, लुंगी एनगिडी, टी नटराजन

कोलकाता नाइट राइडर्स प्लेइंग-XI:

अजिंक्य रहाणे (कप्तान), अंगकृष रघुवंशी (विकेट कीपर), कैमरून ग्रीन, रोवमैन पॉवेल, मनीष पांडे, रिंकू सिंह, अनुकूल रॉय, सुनील नरेन, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी, वरुण चक्रवर्ती

टॉप बल्लेबाज (DC vs KKR Top Scorer Prediction)

  • केएल राहुल टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में है। यह अभी तक 10 पारियों में 445 रन बना चुके हैं। इस मैच में भी प्रमुख बल्लेबाज की भूमिका में रहेंगे।

  • अंगकृष रघुवंशी कोलकाता के तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। इन्होंने पिछले मैच में 59 रन बनाए हैं। इस मैच में भी अच्छी पारी की उम्मीद की जा सकती है।

टॉप गेंदबाज (DC vs KKR Top Bowler Prediction)

  • वरुण चक्रवर्ती ने पिछले 3 मैचों में 8 विकेट लिए हैं। सनराइजर्स के खिलाफ यह प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए थे। इस मैच में भी ये प्रमुख गेंदबाज रहेंगे।

  • सुनील नरेन ने भी पिछले मैच में किफायती गेंदबाजी करते हुए 2 विकेट लिए हैं। यह अभी तक 6.81 की इकोनॉमी रेट से गेंदबाजी करते हुए 9 विकेट ले चुके हैं।

DC vs KKR Today Match Prediction- आज का मैच कौन जीतेगा?

इस मैच में दोनों टीमों की हालिया फॉर्म और हेड-टू-हेड रिकॉर्ड को देखते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स टीम का पलड़ा भारी नजर आ रहा है। दिल्ली कैपिटल्स रनों के लिए केएल राहुल पर काफी हद तक निर्भर करती है। दूसरी तरफ वरुण चक्रवर्ती और सुनील नरेन KKR के तरफ से निरंतर अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं और इस मैच में भी दिल्ली के मिडिल ऑर्डर को परेशान कर सकते हैं।

दिल्ली कैपिटल्स के जीतने की संभावना: 40%

कोलकाता नाइट राइडर्स के जीतने की संभावना: 60%

IPL 2026: दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स स्क्वाड

दिल्ली कैपिटल्स टीम स्क्वाड: अभिषेक पोरेल, करुण नायर, केएल राहुल, नीतीश राणा, समीर रिजवी, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल, अजय जादव मंडल, आशुतोष शर्मा, दुष्मंथा चमीरा, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार, विप्रज निगम, मिशेल स्टार्क, त्रिपुराना विजय, डेविड मिलर, औकिब नबी डार, पथुम निसांका, लुंगी एनगिडी, पृथ्वी शॉ, काइल जैमीसन, साहिल पारख, टी नटराजन, माधव तिवारी

कोलकाता नाइट राइडर्स टीम स्क्वाड: अजिंक्य रहाणे, मनीष पांडे, रोवमैन पॉवेल, अंगकृष रघुवंशी, रमनदीप सिंह, रिंकू सिंह, सुनील नरेन, अनुकूल रॉय, वैभव अरोड़ा, उमरान मलिक, वरुण चक्रवर्ती, कैमरून ग्रीन, फिन एलन, मथीशा पथिराना, कार्तिक त्यागी, प्रशांत सोलंकी, राहुल त्रिपाठी, टिम सीफर्ट, रचिन रवींद्र, आकाश दीप, ब्लेसिंग मुजरबानी, नवदीप सैनी, सौरभ दुबे, दक्ष कामरा, तेजस्वी दहिया, सार्थक रंजन

डिस्क्लेमर: यह लेख केवल क्रिकेट विश्लेषण, आंकड़ों और जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। यह किसी भी प्रकार के real-money gaming को बढ़ावा नहीं देता है।

Tagged:

Delhi Capitals Kolkata Knight Riders DC vs KKR Today Match Prediction DC vs KKR IPL 2026 DC vs KKR Dream11 Prediction
Ashish Khudania

यह लेखक Cricketaddictor का एक सदस्य है जो क्रिकेट से जुड़ी खबरों और विश्लेषण पर लिखता है।

यह मैच 8 मई को अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम दिल्ली में खेला जाएगा
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com