DC Playing XI: कोलकाता के खिलाफ कप्तान अक्षर पटेल करेंगें प्लेइंग इलेवन में बदलाव, इस खिलाड़ी को मौका देने को तैयार
Published - 07 May 2026, 01:08 PM | Updated - 07 May 2026, 01:11 PM
Table of Contents
DC Playing XI: दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच ब्लॉकबस्टर मैच खेला जाना है। शुक्रवार (8 मई) होने वाली भिड़ंत में कप्तान अक्षर पटेल कई बड़े फैसले ले सकते हैं। दिल्ली ने टूर्नामेंट की शुरुआत शानदार अंदाज में की थी, लेकिन पिछले पांच मैचों में यह टीम सिर्फ एक मैच जीतने में सफल रही है।
ऐसे में वह कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ एक बड़ी जीत दर्ज करना चाहेंगे। चलिए आपको बताते हैं कि इस मैच में कप्तान अक्षर किस प्लेइंग इलेवन (DC Playing XI) के साथ उतर सकते हैं।
DC Playing XI: टॉप ऑर्डर में हो सकता है बदलाव
दिल्ली कैपिटल्स के पथुम निसांका का प्रदर्शन आईपीएल 2026 (DC Playing XI) में कुछ खास नहीं रहा है। ऐसे में टीम मैनेजमेंट उनको बेंच पर बैठाकर उनकी जगह पृथ्वी शॉ को मौका दे सकती हैं, जो कि काफी लंबे समय से अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं।
शॉ का घरेलू प्रदर्शन कमाल का रहा था और इसी को मद्देनजर रखते हुए कप्तान अक्षर भी उनको इस सीजन चांस देना चाहेंगे। वहीं, यहां खेले पिछले दो मैचों में केएल राहुल और नितीश राणा के बल्ले से भी रन नहीं निकले हैं। ऐसे में वह भी चाहेंगे कि वह टीम की जीत में बल्ले से योगदान दे पाएं।
मध्यक्रम बल्लेबाजों में ये खिलाड़ी शामिल
केकेआर के खिलाफ चौथे नंबर पर बैटिंग (DC Playing XI) के लिए ट्रिस्टन स्टब्स को भेजा जा सकता है, जिन्होंने पिछले मैच में 31 गेंद पर 38 रन की दमदार पारी खेली थी, जिसकी बदौलत डीसी 20 ओवर में 155 रन बनाने में सफल रही है। वहीं, समीर रिजवी को नंबर पांच पर भेजा जा सकता है।
उन्होंने पिछले मैच में 24 गेंदों पर नाबाद 40 रन की पारी खेली थी, जिसमें 4 छक्के आए थे। छठे नंबर (DC Playing XI) पर कप्तान अक्षर और मैच फिनिशर के रूप में डेविड मिलर और आशुतोष शर्मा दिख सकते हैं। आशुतोष को इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर खिलाया जा सकता है। बता दें कि, इस सीजन दिल्ली के खेमे में बड़े-बड़े नाम शामिल हैं, लेकिन प्रदर्शन बेहद साधारण रहा है।
IPL 2026 Orange Cap: ऑरेंज कैप की रेस में हुआ बदलाव, अब इस बल्लेबाज ने किया नंबर-1 पोजिशन पर कब्जा
गेंदबाजी में इनपर होगी नजरें
चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ दिल्ली की न सिर्फ बल्लेबाजी बल्कि गेंदबाजी भी साधारण रही थी, जिनको वह केकेआर के खिलाफ सुधारना चाहेंगे। स्पिन गेंदबाजी में कप्तान अक्षर पटेल और कुलदीप यादव नजर आएंगे।
जबकि नितीश राणा पार्ट टाइम स्पिनर की भूमिका में दिख सकते हैं। फास्ट बॉलिंग (DC Playing XI) की जिम्मेदारी मिचेल स्टार्क, लुंगी इनगिडी और टी नटराजन के कंधों पर होगी। बता दें कि, स्टार्क के आने से डीसी की तेज गेंदबाजी पहले से मजबूत हो चुकी है।
दिल्ली कैपिटल्स की संभावित प्लेइंग इलेवन
पृथ्वी शॉ, केएल राहुल, नितीश राणा, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल, समीर रिजवी, डेविड मिलर, कुलदीप यादव, मिचेल स्टार्क, लुंगी एनगिडी, टी नटराजन।
इम्पैक्ट प्लेयर- आशुतोष शर्मा
ऑथर के बारे में
क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर