DC vs KKR Pitch Report: दिल्ली के मैदान पर होगा बल्लेबाजों का दबदबा, या गेंदबाज दिखाएंगे अपना भौकाल? समझिए पिच का हाल
Published - 07 May 2026, 12:42 PM | Updated - 07 May 2026, 12:46 PM
Table of Contents
DC vs KKR Pitch Report: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 51वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स का सामना कोलकाता नाइट राइडर्स से होगा। यह मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। दिल्ली ने यहां पर खेले पिछले दोनों मैच गंवाए हैं तो केकेआर वापस जीत की पटरी पर लौट रही है।
केकेआर ने अपने पिछले तीनों मैच जीतकर यहां पर आ रही है और प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदों को जिंदा रखा है। यह मैच दोनों ही टीमों के लिए करो या मरो वाला रहने वाला है। ऐसे में चलिए जानते हैं कि दिल्ली के मैदान पर बल्लेबाजों का दबदबा होगा या गेंदबाज अपना भौकाल दिखाएंगे। चलिए आपको बताते हैं पिच (DC vs KKR Pitch Report) मिजाज कैसा रहने वाला है?
DC vs KKR Pitch Report: कैसा रहने वाला है पिच का मिजाज?
आईपीएल के 51वें मैच में दिल्ली और कोलकाता का आमना-सामना अरुण जेटली स्टेडियम में होने वाला है। यहां पर टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करने का फैसला करती है, ताकि लक्ष्य को वह आसानी से हासिल कर सके। यह एक हाई स्कोरिंग वेन्यू माना जाता है, जिसका मुख्य कारण सपाट पिच (DC vs KKR Pitch Report) और छोटी बाउंड्री है।
जबकि यहां पर पिछले पांच मैचों में चार मैच टारगेट का पीछा करने वाली टीम ने जीते हैं। हालांकि, पिछले दो मैचों को देखे तो गेंदबाजों का दबदबा साफतौर पर देखने को मिला है। बल्लेबाजों से अधिक यहां गेंदबाजों ने भौकाल मचाया है। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि इस बार गेंद और बल्ले की जंग में कौन बाजी मारता है।
पिछले दो मैचों में कैसा रहा है प्रदर्शन?
पिछले दो मैचों में यहां पर पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को मुश्किलों का सामना करना पड़ा है। अरुण जेटली स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स की बल्लेबाजी सिर्फ 75 रन पर ऑलआउट हो गई थी।
जबकि चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मैच में दिल्ली गिरते-पड़ते 155 के स्कोर तक पहुंची थी। जबकि दोनों बार दूसरी पारी में बल्लेबाजी (DC vs KKR Pitch Report) करने वाली टीम ने लक्ष्य का पीछा बेहद आसानी से कर लिया था। ऐसे में जो भी कप्तान टॉस जीतेगा वह पिछले दो मैचों के आंकड़ों को देखने के बाद भूलकर भी पहले बल्लेबाजी करना नहीं चाहेगा।
RCB vs MI मैच से पहले मुंबई इंडियंस को लगा 440 वॉल्ट का झटका, कप्तान हार्दिक पांड्या हुए टीम से बाहर
अरुण जेटली स्टेडियम के आंकड़े
दिल्ली में स्थित अरुण जेटली स्टेडियम में अभी तक कुल 102 आईपीएल के मैच खेल जा चुके हैं, जिसमें पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 49 मुकाबले जीते हैं तो लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम ने 53 मैचों को अपने पक्ष में किया है।
यहां पर टीम का उच्चतम स्कोर 278 रन है, जबकि सबसे सफल रन चेज 265 रन है, जो कि इसी सीजन पंजाब किंग्स ने किया था। उस मैच (DC vs KKR Pitch Report) में केएल राहुल ने 152 रन की नाबाद पारी खेली थी, लेकिन इसके बावजूद खराब बल्लेबाजी के चलते टीम को शर्मनाक हार झेलनी पड़ी।
IPL 2026 Orange Cap: ऑरेंज कैप की रेस में हुआ बदलाव, अब इस बल्लेबाज ने किया नंबर-1 पोजिशन पर कब्जा
ऑथर के बारे में
क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर