RCB vs MI मैच से पहले मुंबई इंडियंस को लगा 440 वॉल्ट का झटका, कप्तान हार्दिक पांड्या हुए टीम से बाहर

Published - 07 May 2026, 10:31 AM | Updated - 07 May 2026, 01:09 PM

Hardik Pandya

Hardik Pandya: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 54वें मैच में पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस का सामना पिछले साल की विजेता रॉयल चैलेंजर्स से होगा। यह मैच रविवार को रायपुर में स्थित शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

हाई वोल्टेज मैच से पहले एमआई प्रशंसकों को 440 वॉल्ट का झटका लगा है। दरअसल, आरसीबी के खिलाफ बड़े मैच से पहले ही कप्तान हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) टीम से बाहर हो चुके हैं, जिसने टीम मैनेजमेंट की परेशानियों को बढ़ा दिया है।

Hardik Pandya हुए बाहर!

लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मैच में हार्दिक पंड्या अनुपस्थित रहे थे, जिसके बाद टीम का नेतृत्व सूर्यकुमार यादव ने किया था। टीम मैनेजमेंट का कहना था कि हार्दिक (Hardik Pandya) पीठ में दर्द के कारण यह मैच नहीं खेले हैं, जबकि आरसीबी के खिलाफ मैच भी खेलना मुश्किल लग रहा है।

दरअसल, आरसीबी के विरुद्ध ब्लॉकबस्टर मैच के लिए मुंबई की टीम रायपुर पहुंच चुकी है, लेकिन यहां पर हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) नजर नहीं आ रहे हैं, जिसके बाद माना जा रहा है कि वह यह मैच भी मिस कर सकते हैं। हालांकि, अभी तक स्पष्ट नहीं बताया गया है कि क्या पीठ में दर्द के कारण हार्दिक उपलब्ध नहीं है या वजह कोई और है?

सूर्यकुमार को मिल सकती है कप्तानी

पिछले मैच में हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) की गैरमौजूदगी में कार्यवाहक कप्तान की भूमिका सूर्यकुमार यादव ने संभाली थी और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मैच में भी उनको ही कप्तान बनाया जा सकता है।

मौजूदा सीजन में सूर्या दो बार टीम की कप्तानी कर चुके हैं, जिसमें एक मैच टीम ने जीता था है तो एक में हार का सामना करना पड़ा है। अब देखना होगा कि सूर्या की अगुवाई में पलटन आरसीबी को को धूल चटाने में सफल होती है या फिर इस सीजन पाटीदार एंड कंपनी मुंबई को लगातार दूसरी बार शिकस्त का स्वाद चखाएंगे।

HK-W vs ML-W Today Match Prediction, 2nd T20I -पिच रिपोर्ट, संभावित स्कोर और मैच भविष्यवाणी

मुंबई के लिए अहम होगा मुकाबला

आईपीएल 2026 की शुरुआत मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर की थी। लेकिन टीम यह लय बरकरार नहीं रख पाई। मौजूदा सीजन में एमआई 10 मैच खेल चुकी है, जिसमें से सात उन्होंने गंवाए हैं तो सिर्फ 3 में उनको जीत मिली है।

हालांकि, एमआई के चार मैच बचे हैं और वह सभी चार मैच जीत लेती है तो अधिकतम 14 अंकों तक पहुंच जाएगी, जिसके बाद वह प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदों को जिंदा रख सकती है, लेकिन उनको अन्य टीमों के परिणामों पर भी निर्भर रहना होगा।

Delhi Capitals अभी भी रेस में! इस समीकरण से कर सकती है टॉप-4 में एंट्री, समझें पूरा कैलकुलेशन

Tagged:

hardik pandya Mumbai Indians RCB vs MI IPL 2026
Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com