IPL 2026 Orange Cap: ऑरेंज कैप की रेस में हुआ बदलाव, अब इस बल्लेबाज ने किया नंबर-1 पोजिशन पर कब्जा

Published - 07 May 2026, 12:05 PM | Updated - 07 May 2026, 12:12 PM

IPL 2026 Orange Cap

IPL 2026 Orange Cap: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में बल्लेबाजों का रौद्र रूप देखने को मिल रहा है। सपाट पिचों पर बल्लेबाज जमकर चौके-छक्कों की बारिश कर रहे हैं और लगातार बड़ा स्कोर बना रहे हैं। जबकि ऑरेंज कैप (IPL 2026 Orange Cap) की लिस्ट में पहले स्थान पर सनराइजर्स हैदराबाद के मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन ने अपना कब्जा किया हुआ है।

हेनरिक क्लासेन लिस्ट में एक मात्र बल्लेबाज हैं जो कि 4 नंबर पर बल्लेबाजी करते हैं, जबकि अन्य सभी बल्लेबाज या तो ओपनर हैं या फिर टॉप ऑर्डर में बल्लेबाजी करते हैं। चलिए आपको बताते हैं ऑरेंज कैप (IPL 2026 Orange Cap) की लिस्ट में पांच बल्लेबाजों के बारे में।

हेनरिक क्लासेन पहले स्थान पर पहुंचे

सनराइजर्स हैदराबाद के मध्यमक्रम बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन ने पंजाब किंग्स के खिलाफ 69 रन धमाकेदार पारी खेली थी, जिसके बाद वह ऑरेंज कैप की दौड़ में शीर्ष स्थान पर पहुंच गए हैं। हेनरिक ने मौजूदा सीजन में 11 पारियों में 54.88 की दमदार औसत के साथ 494 रन बनाए हैं, जिसमें 5 अर्धशतकीय पारियां शामिल हैं। वहीं, इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 157.32 का रहा है।

अभिषेक दूसरे स्थान पर खिसके

सनराइजर्स हैदराबाद के खतरनाक सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा का बल्ला आईपीएल 2026 में जमकर आग उगल रहा है। अभिषेक ने इस सीजन 11 पारियों में 47.50 की औसत और 210.17 के विस्फोटक स्ट्राइकरेट के साथ 475 रन बनाए हैं। इस सीजन अभिषेक ने 1 शतक और 3 अर्धशतक ठोके हैं। अगले मैच में अभिषेक अपने साथी खिलाड़ी से रनों के मामले में आगे निकलना चाहेंगे।

RCB vs MI मैच से पहले मुंबई इंडियंस को लगा 440 वॉल्ट का झटका, कप्तान हार्दिक पांड्या हुए टीम से बाहर

IPL 2026 Orange Cap: केएल राहुल तीसरे पर मौजूद

दिल्ली कैपिटल्स के विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल ऑरेंज कैप (IPL 2026 Orange Cap) की दौड़ में तीसरे नंबर पर हैं। उन्होंने इस सीजन बतौर सलामी बल्लेबाज 10 पारियों में 49.44 की औसत और 180.89 के शानदार स्ट्राइक रेट के साथ 445 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 1 शतक और 3 अर्धशतक ठोके हैं।

ईशान किशन चौथे पर पहुंचे

सनराइजर्स हैदराबाद के नंबर तीन बल्लेबाज ईशान किशन आईपीएल 2026 में सर्वाधिक रन बनाने वाले चौथे बल्लेबाज हैं। इस सीजन उन्होंने 11 मैचों में 186.75 के स्ट्राइक रेट से 409 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने चार अर्धशतकीय पारियां खेली हैं।

वैभव सूर्यवंशी पांचवें पर खिसके

राजस्थान रॉयल्स के 15 वर्षींय युवा सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ऑरेंज कैप (IPL 2026 Orange Cap) की लिस्ट में पांचवें स्थान पर मौजूद है। उन्होंने इस सीजन 10 पारियों में 40.40 की दमदार औसत और 237.64 के स्ट्राइक रेट के साथ 404 रन बनाए हैं। एक शतक और दो अर्धशतक बनाए हैं।

IPL 2026 के बीच प्रीति जिंटा की टीम के लिए आई बुरी खबर, पूर्व गेंदबाज की हुई अचानक मौत

Tagged:

abhishek sharma heinrich klaasen Vaibhav Sooryavanshi IPL 2026 Orange cap
Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

31 मई 2026 को

15 साल
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com