IPL 2026 के बीच प्रीति जिंटा की टीम के लिए आई बुरी खबर, पूर्व गेंदबाज की हुई अचानक मौत

Published - 07 May 2026, 11:10 AM | Updated - 07 May 2026, 01:10 PM

Amanpreet Singh Gill

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के बीच ही पंजाब किंग्स के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। टीम के पूर्व तेज गेंदबाज अमनप्रीत सिंह गिल का 36 वर्ष की आयु में मृत्यु हो गई है। अमनप्रीत पंजाब किंग्स का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं और अंडर-19 टीम में वह विराट कोहली और रवींद्र जडेजा के साथ खेल चुके हैं।

अमनप्रीत (Amanpreet Singh Gill) के निधन पर पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन ने श्रद्धांजलि दी है। वहीं, भारतीय टीम के पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह ने अमनप्रीत के साथ उनकी यादों को शेयर किया है। उन्होंने उन पलों को याद किया है, जब उन्होंने अमनप्रीत के साथ ड्रेसिंग रूम शेयर किया था।

कौन थे Amanpreet Singh Gill?

अमनप्रीत सिंह गिल का जन्म 16 सितंबर 1989 को चंडीगढ़ में हुआ था। वह दाएं हाथ के मध्यम तेज गेंदबाज थे और दाएं हाथ से बल्लेबाजी किया करते थे। अमनप्रीत सिंह गिल (Amanpreet Singh Gill) पंजाब से उबरते हुए खिलाड़ी थे, जिन्होंने काफी तेजी से भारत की अंडर-19 क्रिकेट टीम में अपनी पहचान बनाई। गिल भारत के पूर्व कप्तान विराट कोहली, मनीष पांडे और सौरभ तिवारी की एज-ग्रुप का हिस्सा थे। लेकिन उनको टीम इंडिया की राष्ट्रीय टीम का प्रतिनिधित्व करने का मौका नहीं मिला।

पंजाब किंग्स ने दिया था पहला मौका

इंडियन प्रीमियर लीग के शुरुआत में किंग्स इलेवन पंजाब (अब पंजाब किंग्स) ने अमनप्रीत की प्रतिभा को पहचाना और टीम में मौका दिया था। हालांकि, वह टूर्नामेंट में प्लेइंग इलेवन में अपनी जगह नहीं बना पाए, लेकिन पीबीकेएस आज भी अपने पूर्व खिलाड़ी को याद करती है यह उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच में बता दिया, जब वह काली पट्टी बांधकर मैच खेलने उतरे। यह पंजाब क्रिकेट जगत के साथ उनके जुड़ाव को दर्शाता है।

SRH vs PBKS: श्रेयस अय्यर का फूटा गुस्सा! पंजाब की करारी हार के बाद खिलाड़ियों को लगाई लताड़, बताया कहाँ हुई चूक

श्रीलंका के खिलाफ झटके थे 9 विकेट

अमनप्रीत सिंह गिल (Amanpreet Singh Gill) साल 2007 में श्रीलंका में हुई त्रिकोणीय श्रृंखला में भारत की अंडर-19 टीम का प्रतिनिधित्व किया था। इस त्रिकोणीय श्रृंखला में भारत और श्रीलंका के अलावा बांग्लादेश भी हिस्सा ले रही थी। उन्होंने प्रतियोगिता में शानदार गेंदबाजी करते हुए पांच पारियों में 9.44 की औसत से 9 बल्लेबाजों को चलता किया था।

जबकि कोलंबो में बांग्लादेश अंडर-19 के खिलाफ खिताबी मैच में भारत ने 129 रन से मैच जीता था, जिसमें अमनप्रीत सिंह गिल (Amanpreet Singh Gill) ने 6 ओवर में 14 रन देकर दो बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा था। बता दें कि, अमनप्रीत का करियर अधिक लंबा नहीं रहा। उन्होंने पंजाब के लिए 6 प्रथम श्रेणी मैचों की 10 पारियों में सिर्फ 11 विकेट चटकाए तो 7 पारियों में केवल 42 रन बना सके। यही कारण है कि उनको अधिक मौके नहीं मिले।

RCB vs MI मैच से पहले मुंबई इंडियंस को लगा 440 वॉल्ट का झटका, कप्तान हार्दिक पांड्या हुए टीम से बाहर

Tagged:

preity zinta PUNJAB KINGS IPL 2026 Amanpreet Singh Gill
Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com