DC vs KKR Live Streaming: कब, कहां और कैसे फ्री में देख सकेंगे दिल्ली बनाम कोलकाता मैच? यहां जानिए पूरी जानकारी
Published - 07 May 2026, 01:45 PM | Updated - 07 May 2026, 02:21 PM
Table of Contents
DC vs KKR Live Streaming: आईपीएल 2026 में 51वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच हाईवोल्टेज मुकाबला होने की उम्मीद है. एक तरफ दिल्ली है जो कि इस सीजन में अब तक 10 मुकाबले खेल चुकी है, और 4 में जीत दर्ज की है. वहीं, कोलकाता का निराशाजनक प्रदर्शन रहा है.
टीम अब तक 9 में सिर्फ 3 ही मुकाबले जीती है. जिस कारण पॉइंट्स टेबल में सातवें नंबर पर काबिज है. अब फैंस शुक्रवार को होने वाले मुकाबले के लिए काफी उत्सुक है. चलिए तो जानते हैं कि कब, कहां और कैसे फ्री में आप दिल्ली बनाम कोलकाता (DC vs KKR Live Streaming) मैच देख सकते हैं?
DC vs KKR Live Streaming: कब और कहां खेला जाएगा मैच?

दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स (DC vs KKR Live Streaming) का आमना-सामना 8 मई, शुक्रवार 2026 को अरूण जेटली स्टेडियम में होगा. मैच की शुरूआत भारतीयसमयनुसार शाम 7.30से होगी. जबकि, टॉस का आयोजन शाम 7 बजे. वहीं, दोनों टीमें फिलहाल प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए कोशिश में लगी हुई है.
अरुण जेटली स्टेडियम की पिच की बात करें तो इस मैदान में बल्लेबाजों का कहर देखने को मिल सकता है. यहां की पिच काली मिट्टी से बनी है. जिस कारण गेंद बल्ले पर आराम से आती है, और बड़े-बड़े शॉट्स लगाना आसान होता है. इसके अलावा स्टेडियम की बाउंड्री छोटी है, और लंबे-लंबे चौके-छक्के लगाए जा सकते हैं.
कहां देखें लाइव स्ट्रीमिंग?
IPL 2026 की लाइव स्ट्रीमिंग भारत में Star Sports नेटवर्क के चैनलों पर उपलब्ध है. स्टार स्पोर्ट्स 1, हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ पर आप आसानी से दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स का भी मैच देखा जा सकता है.
खास बात यह है कि आप अपनी पसंदीदा भाषा में ही दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स (DC vs KKR Live Streaming) मैच का मजा लें सकते हैं.
IPL 2026 Orange Cap: ऑरेंज कैप की रेस में हुआ बदलाव, अब इस बल्लेबाज ने किया नंबर-1 पोजिशन पर कब्जा
इस ऐप पर देखें लाइव मैच
अगर आप घर पर नहीं हैं, और DC vs KKR मैच मिस नहीं करना चाहते हैं. तो हम आपको इसके लिए आसान सा तरीका बता सकते हैं. बता दें कि दिल्ली बनाम कोलकाता (DC vs KKR Live Streaming) ही नहीं बल्कि IPL 2026 के सभी मैच आप जियो हॉट स्टार पर लाइव देख सकते हैं.
इसके लिए आपको सबसे पहले प्ले स्टोर से Jio Hotstar ऐप डाउन लाउड करनी होगी. फिर अपने जियो नंबर से लॉग इन करें, और स्पोर्ट्स सेक्शन में जानकर DC vs KKR मैच का आनंद लें.
हालांकि, शुरूआती कुछ मिनटों के लिए आप यह मुकाबला बिना किसी परेशानी के फ्री में देख सकते हैं. लेकिन आगे जारी रखने के लिए आपको सबस्क्रिप्शन लेना होगा. जिसकी कीमत मात्र 79 रूपये है.
ऑथर के बारे में
Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर