RR vs GT Today Match Prediction, Match 52- जानें पिच रिपोर्ट, प्लेइंग XI और मैच की भविष्यवाणी
Published - 08 May 2026, 02:54 PM | Updated - 09 May 2026, 03:30 PM
Table of Contents
RR vs GT Today Match Prediction: राजस्थान रॉयल्स (RR) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच टूर्नामेंट का 52वा मैच सवाई मानसिंह स्टेडियम, जयपुर में खेला जाएगा। राजस्थान रॉयल्स ने अपना पिछला मैच दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेला जिसमें वह 225 रन का टोटल खड़ा करने के बावजूद भी 7 विकेट से हार गई।
राजस्थान रॉयल्स इस समय 6 मैच जीतकर 12 अंकों के साथ चौथे स्थान पर है। दूसरी तरफ गुजरात टाइटंस ने अपने पिछले मुकाबले में पंजाब किंग्स को 4 विकेट से हराकर लगातार तीसरी जीत दर्ज की है। गुजरात टाइटंस 6 मैच जीत चुकी है और 12 अंकों के साथ अंक तालिका में पांचवें स्थान पर है।
जेसन होल्डर गुजरात टाइटंस की तरफ से लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं पिछले मैच में इन्होंने 4 विकेट लिए हैं जिसके लिए इन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया है।
गुजरात टाइटंस इस मुकाबले को जीतकर शीर्ष-4 में अपनी जगह बनाना चाहेगी। वहीं राजस्थान रॉयल्स की कोशिश भी प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की करने की रहेगी। इस लेख में हम मैच से जुड़ी पिच रिपोर्ट, हालिया फॉर्म, अहम खिलाड़ी और RR vs GT Today Match Prediction पर नजर डालेंगे।
यह भी पढ़ें: IPL 2026: प्लेऑफ की रेस से पूरी तरह बाहर हुई ये 3 टीमें, नहीं बचा कोई चांस! अब खेलेगी सिर्फ आत्मसम्मान के लिए
मैच डिटेल्स (RR vs GT Match Details)
| मैच | राजस्थान रॉयल्स बनाम गुजरात टाइटंस |
| स्टेडियम | सवाई मानसिंह स्टेडियम, जयपुर |
| मैच की तारीख | 9 मई 2026 (07:30 PM) |
| लाइव स्ट्रीमिंग | Star Sports Network, JioHotstar |
हेड-टू-हेड रिकॉर्ड (RR vs GT Head-to-Head)
-
मैच: 9
-
राजस्थान रॉयल्स ने जीते: 3
-
गुजरात टाइटंस ने जीते: 6
-
ड्रॉ/टाई: 0
हालिया फॉर्म (RR vs GT Recent Form)
राजस्थान रॉयल्स: L, W, L, W, L
गुजरात टाइटंस: W, W, W, L, L
हालिया फॉर्म को देखते हुए RR vs GT Today Match Prediction में GT को बढ़त मिलती है।
पिच रिपोर्ट (RR vs GT Pitch Report- सवाई मानसिंह स्टेडियम)
सवाई मानसिंह स्टेडियम, जयपुर की पिच पारंपरिक रूप से संतुलित मानी जाती है। हालांकि, इस सीजन पिच बल्लेबाजी के अनुकूल नजर आई है। पिछले मैच में यहां 225 रन का टोटल देखने को मिला है। पिच रिपोर्ट के आधार पर RR vs GT Today Match Prediction में पेसर्स अहम भूमिका निभाएंगे।
यहां अब तक कुल 66 IPL मैच खेले गए हैं, जिनके आंकड़े इस प्रकार हैं:
| पहले बल्लेबाजी पर जीत का प्रतिशत | 35% |
| पहले गेंदबाजी पर जीत का प्रतिशत | 65% |
| पहली पारी का औसत स्कोर | 167 |
| दूसरी पारी का औसत स्कोर | 154 |
| पिच अनुकूल | पेसर्स के लिए अनुकूल (67%) |
RR vs GT Today Match Prediction – संभावित स्कोर
सीनारियो 1: अगर गुजरात टाइटंस पहले बल्लेबाजी करती है
-
पावरप्ले स्कोर: 60–65
-
अनुमानित कुल स्कोर: 210–220
-
मैच परिणाम: गुजरात टाइटंस की जीत की संभावना
सीनारियो 2: अगर राजस्थान रॉयल्स पहले बल्लेबाजी करती है
-
पावरप्ले स्कोर: 55–60
-
अनुमानित कुल स्कोर: 185–195
-
मैच परिणाम: गुजरात टाइटंस की जीत की संभावना
संभावित प्लेइंग XI (RR vs GT Playing XI Today)
राजस्थान रॉयल्स प्लेइंग-XI:
यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), डोनोवन फरेरा, रवींद्र जडेजा, शुभम दुबे, जोफ्रा आर्चर, रवि बिश्नोई, नंद्रे बर्गर, बृजेश शर्मा
गुजरात टाइटंस प्लेइंग-XI:
शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, निशांत सिंधु, जेसन होल्डर, राशिद खान, अरशद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, मानव सुथार
टॉप बल्लेबाज और गेंदबाज (RR vs GT Key Players)
टॉप बल्लेबाज
-
साई सुदर्शन ने पिछले मैच में 57 रन बनाए हैं। यह अभी तक 38.50 की औसत से बल्लेबाजी करते हुए 385 रन बना चुके हैं। इस मैच में भी अच्छी पारी की उम्मीद है।
-
वैभव सूर्यवंशी राजस्थान रॉयल्स के तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। इन्होंने 40.40 की औसत से 404 रन बनाए हैं। इस मैच में भी अच्छी शुरुआत दिला सकते हैं।
टॉप गेंदबाज
-
जेसन होल्डर काफी अनुभवी ऑलराउंडर हैं। पिछले मैच में इन्होंने 4 विकेट लिए हैं। यह अभी तक टूर्नामेंट में 6.25 की इकोनॉमी रेट से गेंदबाजी करते हुए 7 विकेट ले चुके हैं।
-
कगिसो रबाडा भी गुजरात टाइटंस की तरफ से अच्छी लय में हैं। इन्होंने पिछले मैच में 2 विकेट लिए हैं। यह अभी तक 16 विकेट ले चुके हैं। इस मैच में भी अच्छी गेंदबाजी की उम्मीद है।
RR vs GT Today Match Prediction- आज का मैच कौन जीतेगा?
इस मैच में दोनों टीमों की हालिया फॉर्म और हेड-टू-हेड रिकॉर्ड को देखते हुए गुजरात टाइटंस टीम का पलड़ा भारी नजर आ रहा है। राजस्थान रॉयल्स अपने टॉप ऑर्डर बल्लेबाजों पर ज्यादा निर्भर करती है, कप्तान रियान पराग अभी तक अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं। दूसरी तरफ गुजरात टाइटंस के गेंदबाज फॉर्म में है।
राजस्थान रॉयल्स के जीतने की संभावना: 40%
गुजरात टाइटंस के जीतने की संभावना: 60%
यह भी पढ़ें: GT Playing XI: राजस्थान के खिलाफ गुजरात की प्लेइंग-XI कुछ ऐसी, गिल, साई, बटलर, सुंदर......
IPL 2026: दोनों टीमों का पूरा Squad:
राजस्थान रॉयल्स (RR) Squad:
शुभम दुबे, शिमरोन हेटमायर, यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल, लुआन-ड्रे प्रीटोरियस, रियान पराग (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, नंद्रे बर्गर, क्वेना मफाका, संदीप शर्मा, रवि बिश्नोई, अमन राव पेराला, एडम मिल्ने, कुलदीप सेन, दासुन शनाका, युद्धवीर सिंह चरक, रवि सिंह, सुशांत मिश्रा, बृजेश शर्मा, तुषार देशपांडे, विग्नेश पुथुर
गुजरात टाइटंस (GT) Squad:
शुभमन गिल (कप्तान), अनुज रावत, जोस बटलर, कुमार कुशाग्र, ग्लेन फिलिप्स, राशिद खान, मानव सुथार, निशांत सिंधु, वाशिंगटन सुंदर, गुरनूर बराड़, अरशद खान, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, कगिसो रबाडा, रविश्रीनिवासन साई किशोर, जयंत यादव, इशांत शर्मा, अशोक शर्मा, जेसन होल्डर, टॉम बैंटन, ल्यूक वुड, साई सुदर्शन, राहुल तेवतिया, एम शाहरुख खान, कुलवंत खेजरोलिया
डिस्क्लेमर: यह लेख केवल क्रिकेट विश्लेषण, आंकड़ों और जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। यह किसी भी प्रकार के real-money gaming को बढ़ावा नहीं देता है।
Tagged:
Gujrat Titans rajasthan royals RR vs GT RR vs GT Dream11 Prediction RR vs GT Today Match Predictionऑथर के बारे में
यह लेखक Cricketaddictor का एक सदस्य है जो क्रिकेट से जुड़ी खबरों और विश्लेषण पर लिखता है।