RR vs GT PITCH REPORT: होगी रनों की बारिश या गेंदबाज दिखाएंगे अपने रौद्र रूप, यहां जानिए कैसा होगा पिच का हाल
Published - 08 May 2026, 12:38 PM | Updated - 08 May 2026, 12:49 PM
Table of Contents
RR vs GT PITCH REPORT: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 52वें मैच में राजस्थान रॉयल्स का सामना गुजरात टाइटंस से होगा। यह मैच जयपुर के सवाई मान सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में शनिवार (9 मई) शाम को खेला जाएगा, जिसके लिए दोनों ही टीमें तैयार हैं। जब दोनों टीमों के बीच आमना-सामना हुआ था, तब प्रशंसकों को रोमांचक मैच देखने को मिला था, जिसमें पिंक आर्मी ने बाजी मारी थी।
जबकि इस बार गुजरात टाइटंस पिछली हार का बदला लेने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। ऐसे में चलिए जानते हैं कि बल्ले से होगी रनों की बारिश या गेंदबाज दिखाएंगे रौद्र रूप, किसके पक्ष में जा सकता है पिच (RR vs GT PITCH REPORT) का मिजाज?
RR vs GT PITCH REPORT: क्या बल्लेबाजों को मिलेगी पिच से मदद?
जयपुर के सवाई मान सिंह स्टेडियम की पिच आमतौर पर बल्ले और गेंद के बीच संतुलित मुकाबला प्रदान करती है। शुरुआती ओवर में तेज गेंदबाजों को पिच से स्विंग और सीम मूवमेंट मिलती है तो मध्य ओवरों में स्पिनर्स को थोड़ी बहुत ग्रिप पिच (RR vs GT PITCH REPORT) से मिल सकती है।
लेकिन इसके बावजूद यहां पर बल्लेबाजी पिछले दो मैचों में बेहद शानदार रही है। इस मैदान पर सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स ने 220 से अधिक का लक्ष्य बेहद आसानी से हासिल कर लिया था, जिससे अनुमान लगाना आसान है कि गेंद बल्ले पर कितनी अच्छी तरह से आती है।
पहले गेंदबाजी करने का फैसला सही!
राजस्थान रॉयल्स बनाम गुजरात टाइटंस मुकाबले में टॉस जीतने वाला कप्तान पहले गेंदबाजी करने का फैसला कर सकता है, क्योंकि यहां पर पहले बैटिंग करने वाली टीम ने स्कोर बोर्ड पर दो बार 220 से अधिक रन लगाए हैं, लेकिन दोनों बार चेज (RR vs GT PITCH REPORT) करने वाली टीम ने बेहद आसानी से टारगेट का पीछा कर लिया।
ऐसे में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय सही साबित हो सकता है। यहां पर आखिरी मैच दिल्ली और राजस्थान का हुआ था, जिसमें दिल्ली ने 19.1 ओवर में 226 रन का लक्ष्य आसानी से हासिल कर लिया।
जबकि उस मैच में कुल 39.1 ओवर में 451 रन बने थे, तो 9 विकेट भी गिरे थे। यानी बल्लेबाजों के अलावा गेंदबाजों को भी यहां पर विकेट मिलते हैं, लेकिन उसके लिए सही लाइन लेंथ (RR vs GT PITCH REPORT) पर गेंदबाजी करना बेहद जरूरी है।
10 साल बाद Suryakumar Yadav के घर गूंजी किलकारी, पत्नी Devisha Shetty ने दिया बेटी को जन्म
हेड टू हेड में कौन आगे?
राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइंटस के बीच आईपीएल इतिहास का यह 10वां मुकाबला होने वाला है। इससे पहले खेले गए 9 मैचों में 6 बार गुजरात ने बाजी मारी है तो सिर्फ तीन बार राजस्थान को जीत मिली है। इनमें से एक जीत इसी सीजन आई है।
ऐसे में यकीनन आरआर के हौसले बुलंद होंगे तो गुजरात भी पिछली हार का बदला लेना चाहेगी। ऐसे में दर्शकों को एक बार फिर एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि जीटी के खिलाफ आरआर जीत का चौका लगा पाती है या फिर नहीं।
ऑथर के बारे में
क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर