10 साल बाद Suryakumar Yadav के घर गूंजी किलकारी, पत्नी Devisha Shetty ने दिया बेटी को जन्म

Published - 08 May 2026, 10:51 AM | Updated - 08 May 2026, 10:58 AM

Suryakumar Yadav

Suryakumar Yadav: भारतीय टी20 टीम के कप्तान और मुंबई इंंडियंस के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव पिता बन चुके हैं। सूर्या और उनकी वाइफ देविशा शेट्टी के घर बेटी ने जन्म लिया है। ऐसे में सूर्यकुमार यादव 10 मई को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मुकाबले से बाहर रह सकते हैं। टी20 कप्तान ने सोशल मीडिया के जरिए प्रशंसकों को यह खुशखबरी दी, जिसके बाद उनको लगातार बधाइयां मिल रही हैं।

बता दें कि, सूर्या (Suryakumar Yadav) और देविशा की शादी साल 2016 में हुई थी और काफी लंबे समय से ये कपल अपने पहले बच्चे का बेसब्री से इंतजार कर रहा था, जो कि अब पूरी हो चुकी है।

बेबी गर्ल का स्वागत करते हैं-Suryakumar Yadav

दाएं हाथ के विस्फोटक बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने सोशल मीडिया पर पत्नी देविशा के साथ कॉलैम में एक बेटी की फोटो शेयर की है। इस फोटो में उनकी नन्ही परी देविशा शेट्टी और सूर्या की उंगली पकड़ी हुई है।

इस दौरान कपल ने एक भावनात्मक संदेश भी लिखा। कैप्शन में लिखा, किलकारियों, ढेर सारा प्यार और सुनहरे सपनों के साथ- हम अपनी बेबी गर्ल का स्वागत करते हैं। बता दें कि, 15 मार्च 2026 को देविशा की बेबी शॉवर से जु़ड़ी तस्वीरें सामने आई थीं। फैंस को यह फोटोज-वीडियोज काफी पसंद आई थीं।

कब हुई थी देविशा-सूर्या की शादी

Suryakumar Yadav

आईसीसी टी20 विश्व कप विजेता कप्तान सूर्यकुमार यादव और देविशा शेट्टी की शादी 7 जुलाई 2016 को हुई थी। दोनों की पहली मुलाकात कॉलेज के समय हुई और फिर दोनों ने शादी के बंधन में बंधने का फैसला किया।

सूर्या और देविशा की पहली मुलाकात आरए पोद्दार कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड इकोनॉमिक्स में कॉलेज इसके बाद दोनों के बीच पहले दोस्ती हुई और फिर यह दोस्ती प्यार में बदल गई।

इसके बाद साल 2016 में दोनों ने परिवारों की सहमति से शादी कर ली। बता दें कि, मैच चाहे कोई और कही भी हो, लेकिन देविशा सूर्या को सपोर्ट करने के लिए मैदान पर जरूर जाती हैं, ताकि वह उनको हौसला बढ़ा सके।

RCB के खिलाफ नहीं खेलेंगे सूर्या!

आईपीएल 2026 के 54वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का सामना पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस से होगा। यह मैच रायपुर में खेला जाएगा, लेकिन इसमें एमआई के सबसे भरोसेमंद बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) का खेलना संदिग्ध लग रहा है।

सूर्या (Suryakumar Yadav) हाल ही में पिता बने हैं और वह कुछ समय अपने परिवार के साथ बिताना चाहते हैं। यही वजह है कि वह टीम के साथ रायपुर में भी नहीं है। बता दें कि, मौजूदा सीजन में सूर्या ने बल्ले से 10 पारियों में सिर्फ 195 रन बनाए हैं, जिसमें एक अर्धशतक शामिल है।

अफगानिस्तान ODI सीरीज में चमक सकती है इन 4 खिलाड़ियों की किस्मत, Team India में डेब्यू का सुनहरा मौका

Tagged:

team india Suryakumar Yadav Devisha Shetty
Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

श्रेयस अय्यर

लगभग 55 करोड़ रुपये
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com