अफगानिस्तान ODI सीरीज में चमक सकती है इन 4 खिलाड़ियों की किस्मत, Team India में डेब्यू का सुनहरा मौका
Table of Contents
Team India : आईपीएल 2026 अब अपने अंतिम चरण में पहुंच चुका है और 31 मई को टूर्नामेंट का समापन होने के बाद भारतीय टीम (Team India) एक नए मिशन पर निकलने वाली है। जून महीने में टीम इंडिया (Team India) को अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज खेलनी है, जिसे लेकर चयनकर्ताओं की नजर कई युवा खिलाड़ियों पर बनी हुई है।
IPL 2026 में शानदार प्रदर्शन करने वाले कुछ भारतीय खिलाड़ियों के लिए यह सीरीज सुनहरा मौका साबित हो सकती है, क्योंकि सीनियर खिलाड़ियों को आराम दिए जाने की संभावना है। ऐसे में 4 युवा स्टार्स अपनी दमदार फॉर्म के दम पर पहली बार टीम इंडिया की ODI जर्सी पहनते नजर आ सकते हैं।
4 खिलाड़ी जिन्हें Team India में अफगानिस्तान के खिलाफ ODI सीरीज में मिलेगा मौका

1. देवदत्त पडिक्कल
देवदत्त पडिक्कल ने IPL 2026 में शानदार बल्लेबाजी कर Team India के दरवाजे पर जोरदार दस्तक दी है। RCB के लिए खेलते हुए उन्होंने 9 मैचों में 282 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका औसत 40.29 और स्ट्राइक रेट 188.00 रहा, जबकि उनके बल्ले से 3 अर्धशतक भी निकले हैं।
देवदत्त पडिक्कल की मौजूदा फॉर्म सिर्फ IPL तक सीमित नहीं है। घरेलू क्रिकेट में भी उन्होंने लगातार रन बनाए हैं। विजय हजारे ट्रॉफी में कर्नाटक के लिए खेलते हुए उन्होंने 8 मैचों में 719 रन ठोक दिए थे, जिसमें 4 शतक और 2 अर्धशतक शामिल थे।
लगातार शानदार प्रदर्शन को देखते हुए जून में अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली ODI सीरीज में उन्हें भारतीय टीम में डेब्यू का मौका मिल सकता है।
2. आयुष बडोनी
आयुष बडोनी ने IPL 2026 में अपने प्रदर्शन से चयनकर्ताओं का ध्यान खींचा है। LSG के लिए खेलते हुए उन्होंने 8 मैचों में 172 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका औसत 21.50 और स्ट्राइक रेट 140.98 रहा, जबकि उनके बल्ले से 1 अर्धशतक भी निकला है।
बडोनी सिर्फ बल्लेबाजी ही नहीं, बल्कि जरूरत पड़ने पर ऑफ स्पिन गेंदबाजी भी कर सकते हैं, जो उन्हें एक उपयोगी ऑलराउंड विकल्प बनाता है। ऐसे में जून में अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली ODI सीरीज में उन्हें टीम इंडिया (Team India) से डेब्यू का मौका मिल सकता है।
3. प्रिंस यादव
प्रिंस यादव ने IPL 2026 में अपनी तेज गेंदबाजी से काफी प्रभावित किया है। LSG के लिए खेलते हुए उन्होंने 9 मैचों में 13 विकेट हासिल किए हैं। इस दौरान उनका इकॉनमी रेट 8.06 रहा, जो टी20 क्रिकेट के हिसाब से काफी अच्छा माना जाता है।
लगातार विकेट निकालने की उनकी क्षमता और डेथ ओवर्स में प्रभावी गेंदबाजी को देखते हुए जून में अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली ODI सीरीज में उन्हें टीम इंडिया (Team India) से डेब्यू का मौका मिल सकता है।
4. अंशुल कंबोज
अंशुल कंबोज ने IPL 2026 में अपनी शानदार तेज गेंदबाजी से सभी को प्रभावित किया है। उन्होंने 10 मैचों में 17 विकेट अपने नाम किए हैं। इस दौरान उनका इकॉनमी रेट 8.92 रहा, जबकि उनका बेस्ट बॉलिंग प्रदर्शन 3/22 का रहा है।
नई गेंद और मिडिल ओवर्स में लगातार विकेट लेने की उनकी क्षमता को देखते हुए जून में अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली ODI सीरीज में उन्हें टीम इंडिया (Team India) से डेब्यू का मौका मिल सकता है।
ये भी पढ़े : IPL 2026 के बीच पैट कमिंस की चमकी किस्मत, 113 करोड़ की मिली बम्पर डील, इस टीम ने दिया बड़ा ऑफर
Tagged:
team india IND vs AFG cricket news IPL 2026 IND vs AFG ODI series 2026