IPL 2026 के बीच पैट कमिंस की चमकी किस्मत, 113 करोड़ की मिली बम्पर डील, इस टीम ने दिया बड़ा ऑफर
Published - 07 May 2026, 03:48 PM | Updated - 08 May 2026, 01:01 PM
Table of Contents
Pat Cummins: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में खेल रहे सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस की किस्मत चमक उठी है। कमिंस को आईपीएल के बीच ही बोर्ड ने 113 करोड़ रुपये का बंपर ऑफर दिया है, जिसने सभी को चौंकाकर रख दिया है।
कमिंस (Pat Cummins) इस समय एसआरएच के लिए खेल रहे हैं और शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। उनकी कप्तानी में हैदराबाद अंक तालिका में फिलहाल पहले स्थान पर है और इस सीजन खिताब जीतने की मजबूत दावेदारों में से एक है। लेकिन इससे पहले चलिए जानते हैं कि आखिर कितने कमिंस को 113 करोड़ रुपये का बंपर ऑफर दिया है।
इस टीम ने दिया बड़ा ऑफर
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट बोर्ड अपने प्रमुख खिलाड़ियों को सुरक्षित और चोट रहित रखने के लिए टी20 लीग खेलने से रोक रहा है, ताकि उनके कार्यभार का बेहतर प्रबंधन किया जा सके।
यह फैसला इसलिए भी लिया जा रहा है, क्योंकि भविष्य में कई महत्वपूर्ण श्रृंखलाएं और आईसीसी टूर्नामेंट होंने हैं, जिनमें क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया अपने प्रमुख खिलाड़ियों के साथ उतराना चाहेंगे और यही कारण है कि उन्होंने पैट कमिंस (Pat Cummins) का केंद्रीय अनुबंध 2029 तक बढ़ाकर 12 मिलियन डॉलर कर दिया है।
Cricket Australia is restricting its key players from prioritising T20 leagues over national duty in order to better manage their workload. As part of this strategy, Pat Cummins’ central contract is being increased to $12 million until 2029. Similar long-term deals are also being… pic.twitter.com/XQvfkYeX1u
— CricFollow (@CricFollow56) May 7, 2026
हालांकि, अभी तक इसको लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन रिपोर्ट्स में ऐसा दावा किया जा रहा है।
क्यों Pat Cummins पर लुटा रहे हैं इतने करोड़?
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया का मकसद अपने खिलाड़ियों को बड़े आईसीसी टूर्नामेंट से पहले पूरी तरह से सुरतक्षित रखना है, जबकि पैट कमिंस ऑस्ट्रेलिया वनडे और टेस्ट टीम के कप्तान भी हैं। कमिंस की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया का प्रदर्शन बेहद कमाल का रहा है और यही कारण है कि वह अपने इस प्लेयर को बड़ी चोटों से बचाना चाहता है।
इसके अलावा कमिंस (Pat Cummins) टीम के प्रमुख तेज गेंदबाज हैं तो निचले क्रम में बल्लेबाजी करने की क्षमता भी रखते हैं। यही वजह है कि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया पैट कमिंस को किसी भी चोट से सुरक्षित रखना चाहता है, ताकि बड़े मैचों और टूर्नामेंट के लिए उपलब्ध रहें।
PSL खत्म होते ही PCB पर टूटा मुसीबतों का पहाड़, करोड़ों के नुकसान का खतरा, कानूनी कार्रवाई की धमकी
इन खिलाड़ियों पर भी नजर
सिर्फ पैट कमिंस (Pat Cummins) ही नहीं बल्कि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के निशाने पर मार्नस लाबुशेन और ट्रेविस हेड जैसे धुरंधर बल्लेबाज भी हैं। यह फैसला इसलिए लिया जा सकता है, ताकि वह क्रिकेट पर अधिक ध्यान केंद्रित कर सके और नीति के अंतर्गत, प्लेयर्स को टी20 लीग के लिए राष्ट्रीय टीम को छोड़ने की अनुमति नहीं होगी।
इस अनुबंध के बाद क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के पास यह अधिकार होगा कि यदि कोई बड़ा दौरा या टूर्नामेंट तुरंत बाद निर्धारित हो तो खिलाड़ियों को लीग में भाग नहीं लेने दिया जाए, ताकि वह पूरी तरह से फिट रहें और चयन के लिए उपलब्ध रहे। बता दें कि, मार्नस लाबुशेन हाल ही में पाकिस्तान सुपर लीग 2026 में हैदराबाद किंग्समेन की कप्तानी करते नजर आए थे। जबकि ट्रेविस हेड आईपीएल 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।
IPL 2026 खेलने के लिए इन 3 खिलाड़ियों ने अपने देश को दिया धोखा, नेशनल टीम से जुड़ने से किया इंकार
ऑथर के बारे में
क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर