IPL 2026 खेलने के लिए इन 3 खिलाड़ियों ने अपने देश को दिया धोखा, नेशनल टीम से जुड़ने से किया इंकार

Published - 07 May 2026, 03:14 PM | Updated - 08 May 2026, 01:01 PM

IPL 2026

IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है, कि खिलाड़ी इस लीग में खेलने के लिए इंटरनेशनल मैचों तक से दूरी बना लेते हैं। आज हम आपको ऐसे ही तीन खिलाड़ियों के बारे में बताने वाले हैं, जिन्होंने आईपीएल 2026 (IPL 2026) में खेलने के लिए तीन खिलाड़ियों ने अपने देश से धोखा दे दिया है। इन प्लेयर्स ने नेशनल टीम में जुड़ने से साफ इनकार कर दिया है, जिसके बाद ये तीनों प्लेयर्स फाइनल तक अपनी टीम के साथ बने रहेंगे।

IPL 2026: ये खिलाड़ी नहीं लेंगे हिस्सा

आईपीएल 2026 (IPL 2026) में खेल रहे तीन ऑस्ट्रेलिया धुरंधर खिलाड़ी पाकिस्तान के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज में हिस्सा नहीं लेंगे। इसी महीने ऑस्ट्रेलिया को पाकिस्तान का दौरा करना है, जहां दोनों देशों के बीच तीन मैच की एकदिवसीय सीरीज का आयोजन किया जाएगा।

लेकिन माना जा रहा है कि इस सीरीज में ऑस्ट्रेलिया के वनडे और टेस्ट कप्तान पैट कमिंस, तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड और मिचेल स्टार्क खेलते हुए नजर नहीं आएंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट बोर्ड वर्कलोड मैनेजमेंट के तहत कमिंस, हेजलवुड, स्टार्क और ट्रेविस हेड को पाकिस्तान और बांग्लादेश दौरे से आराम दिया जा सकता है।

पंजाब बढ़ सकती हैं मुश्किलें

हालांकि, पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ऐसी दो (IPL 2026) फ्रेंचाइजी हैं, जिनके पास ऑस्ट्रेलियन प्लेयर्स की भरमार है। पंजाब किंग्स मौजूदा वक्त में शानदार प्रदर्शन कर रही है और इसके पीछे का मुख्य कारण मार्कस स्टोइनिस, कूपर कोनोली और जेवियर बार्टलेट हैं, जबकि स्क्वाड में बेन ड्वारशुइस और मिचेल ओवन भी मौजूद हैं, जो कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी हैं।

इनमें से दो प्लेयर्स ऐसे हैं जो कि प्लेइंग इलेवन (IPL 2026) का अहम हिस्सा हैं। इनके अलावा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की प्लेइंग इलेवन में टिम डेविड और जोश हेजलवुड शामिल हैं। हेजलवुड को आराम मिल सकता है, लेकिन टिम डेविड को लेकर अभी स्थिति साफ नहीं है।

CSK फैंस के लिए खुशखबरी सामने, टीम में वापसी के लिए फिट हुए MS Dhoni, इस दिन कर सकते हैं COMEBACK

कब शुरू हो रही है वनडे सीरीज?

पाकिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए अभी केवल शेड्यूल का ऐलान किया गया है, जबकि स्क्वाड की आधिकारिक घोषणा होना बाकी है। श्रृंखला की शुरुआत 30 मई से होगी, जिसका पहला मैच रावलपिंडी स्टेडियम में खेला जाएगा। जबकि आईपीएल 2026 (IPL 2026) का फाइनल मैच 31 मई को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाना है।

ऐसे में जो टीमें प्लेऑफ खेलेंगी और उनके स्क्वाड में मुख्य खिलाड़ी अगर ऑस्ट्रेलिया के हैं तो वह पहला मैच मिस कर सकते हैं, क्योंकि आईपीएल नियम के मुताबिक आईपीएल कॉन्ट्रैक्ट में शामिल खिलाड़ियों को उनकी फ्रेंचाइजी की अनुमति के बिना बीच टूर्नामेंट बुलाना नहीं जा सकता है। ऐसे में बोर्ड के हाथ भी बंधें होंगे। बता दें कि, ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी 23 मई को पाकिस्तान लैंड करेंगे।

IPL Playoffs Scenarios: प्लेऑफ की रेस हुई रोमांचक, 4 टीमों ने मजबूत की दावेदारी, तो इन पर लटकी बाहर होने की तलवार

Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com