IPL Playoffs Scenarios: प्लेऑफ की रेस हुई रोमांचक, 4 टीमों ने मजबूत की दावेदारी, तो इन पर लटकी बाहर होने की तलवार
Published - 07 May 2026, 02:47 PM | Updated - 07 May 2026, 02:53 PM
Table of Contents
IPL Playoffs Scenarios: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का सीजन जैसे-जैसे आगे बढ़ता जा रहा है, टूर्नामेंट का रोमांच चरम पर पहुंच रहा है। पंजाब किंग्स ने पहले हाफ में शानदार प्रदर्शन किया था और बिना एक भी मैच गंवाए अंक तालिका के शीर्ष पर थी, लेकिन दूसरे हाफ आते ही यह टीम तीन मैच गंवा चुकी है।
जबकि पहले हाफ में शर्मनाक प्रदर्शन करने वाली कोलकाता नाइट राइडर्स ने दूसरे हाफ में दमदार वापसी करते हुए जीत की हैट्रिक लगा दी है। हालांकि, प्लेऑफ (IPL Playoffs Scenarios) में पहुंचने के लिए इन 8 टीमों में दमदार भिड़ंत देखने को मिलेगी तो अंक तालिका की दो अंतिम टीमों की उम्मीद भी पूरी तरह से जीवित है।
शीर्ष चार में ये टीमें मौजूद
आईपीएल 2026 की अंक तालिका में सनराइजर्स हैदराबाद ने 14 अंकों के बाद पहला स्थान हासिल कर लिया है। उन्होंने मौजूदा सीजन में 11 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 7 जीते हैं तो चार गंवाए हैं। उनका नेट रन रेट 0.737 है। वहीं, पंजाब किंग्स 13 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर खिसक गया है।
किंग्स ने 10 मैचों में 6 जीते हैं तो 3 हारे हैं, जबकि एक मैच बारिश की भेंट चढ़ गया था। हालांकि, इसके बावजूद ये दोनों टीमों प्लेऑफ (IPL Playoffs Scenarios) के लिए क्वालीफाई करने से मात्र दो जीत पीछे हैं।
लेकिन यहां लड़ाई शीर्ष दो में बने रहने की है। तीसरे और चौथे नंबर पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और राजस्थान रॉयल्स हैं, जिनके 12-12 अंक हैं। हालांकि, आरसीबी ने शीर्ष चार में एक मैच कम खेला है, जो कि आगे जाकर उनके लिए मजबूत पक्ष साबित हो सकता है और वह शीर्ष दो में बने रह सकती है। फिलहाल वह तीसरे नंबर पर है।
IPL Playoffs Scenarios: प्लेऑफ की रेस हुई रोमांचक
हालांकि, शीर्ष चार टीमों में यह कंफर्म नहीं है कि वह आगे का रास्ता तय करेंगी या नहीं, क्योंकि पांचवें नंबर पर काबिज गुजरात टाइटंस के भी 12 अंक हैं और उनके भी 4 मैच शेष हैं। अगर वह तीन मैच जीत लेती है तो वह भी सुपर-4 में पहुंच सकती है। जबकि छठे स्थान पर काबिज चेन्नई सुपर किंग्स के फिलहाल 10 अंक हैं तो चार मैच शेष हैं।
अगर सीएसके अगले चारों मैच जीत जाती है तो 18 पॉइंट्स के साथ वह आसानी से क्वालीफाई कर जाएगी। इसके अलावा दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स की उम्मीदें भी जीवित हैं।
बता दें कि, केकेआर ने शुरुआत निराशाजनक की थी, लेकिन दूसरे हाफ में उन्होंने धमाकेदार वापसी की है। ऐसे में यह टीमें भी प्लेऑफ (IPL Playoffs Scenarios) में पहुंचने की मजबूत दावेदारों में से एक हैं।
इन दो का पहुंचना मुश्किल
10 टीमों में दो टीमें ऐसी भी हैं, जिनका प्लेऑफ (IPL Playoffs Scenarios) में पहुंचने फिलहाल मुश्किल लग रहा है, लेकिन नामुकिन नहीं है। पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस ने इस साल कुल 10 मैच खेले हैं, जिसमें तीन जीते हैं तो सात गंवाए हैं।
उनके अभी 6 अंक हैं और चार मैच बाकी हैं। अगर वह सभी मैच जीत जाती है तो अधिकतम 14 अंकों तक पहुंच जाएगी, ऐसे में उनको दूसरी टीमों के मैचों में निर्भर रहना होगा।
वहीं, लखनऊ सुपर जायंट्स ने 9 में सिर्फ दो जीते हैं तो 7 हारे हैं। पंत एंड कंपनी के 5 मैच शेष हैं और अगर वह सभी जीत जाते हैं तो एमआई की तरह 14 पॉइंट्स पर पहुंच जाएंगे। लेकिन यहां भी उनको दूसरों के परिणामों (IPL Playoffs Scenarios) पर निर्भर रहना होगा, तभी वह आगे क्वालीफाई कर सकती है।
IPL 2026 के बीच मुंबई इंडियंस ने बदला कप्तान, इस खिलाड़ी को नीता अंबानी ने सौंपी टीम की कमान
ऑथर के बारे में
क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर