IPL 2026 के बीच मुंबई इंडियंस ने बदला कप्तान, इस खिलाड़ी को नीता अंबानी ने सौंपी टीम की कमान
Table of Contents
Mumbai Indians : IPL 2026 में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) का प्रदर्शन अब तक काफी निराशाजनक रहा है। टीम ने अपने 10 मुकाबलों में सिर्फ 3 जीत हासिल की हैं, जबकि 7 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। 6 अंकों के साथ मुंबई (Mumbai Indians) की टीम पॉइंट्स टेबल में नौवें स्थान पर मौजूद है और उनका नेट रन रेट भी -0.649 है। लगातार हार और बल्लेबाज़ी-बॉलिंग दोनों विभागों में अस्थिर प्रदर्शन ने टीम की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।
अब 10 मई को रायपुर में होने वाले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ मुकाबले से पहले मुंबई इंडियंस ने बड़ा फैसला लेते हुए कप्तानी में बदलाव किया है। टीम मैनेजमेंट और नीता अंबानी ने नए कप्तान पर भरोसा जताते हुए टीम की कमान सौंप दी है। आइए जानते हैं किस खिलाड़ी को मिली है मुंबई इंडियंस की कप्तानी ?
आरसीबी के खिलाफ हार्दिक और सूर्य नहीं होंगे टीम का हिस्सा
मुंबई इंडियंस को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के खिलाफ मुकाबले से पहले बड़ा झटका लगा है। सूत्रों के मुताबिक, सूर्यकुमार यादव पारिवारिक कारणों की वजह से इस मैच का हिस्सा नहीं होंगे। T20 वर्ल्ड कप जीतने वाले कप्तान बाकी टीम के साथ रायपुर रवाना नहीं हुए, जबकि मुंबई इंडियंस की टीम 6 मई को ही वहां पहुंच गई थी।
वहीं हार्दिक पांड्या भी शुरुआती ट्रैवल ग्रुप के साथ नजर नहीं आए। PTI की रिपोर्ट के अनुसार, फ्लाइट की सीमित सुविधा के कारण मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी और सपोर्ट स्टाफ अलग-अलग ग्रुप में रायपुर पहुंचे, जिससे टीम के ट्रेनिंग शेड्यूल पर भी असर पड़ सकता है।
हालांकि हार्दिक के टीम से जुड़ने को लेकर अभी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। ऐसे में आरसीबी के खिलाफ इस अहम मुकाबले में सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पंड्या की गैरमौजूदगी मुंबई इंडियंस के लिए बड़ी चिंता मानी जा रही है।
रोहित शर्मा बनेंगे टीम के कप्तान?
मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के सामने सबसे बड़ा सवाल यही है कि अगर हार्दिक पांड्या और सूर्यकुमार यादव आरसीबी के खिलाफ मुकाबले में नहीं खेलते हैं, तो टीम की कमान कौन संभालेगा। ऐसे में सबसे मजबूत दावेदार रोहित शर्मा माने जा रहे हैं।
रोहित शर्मा हाल ही में चोट से वापसी कर टीम में लौटे हैं। हैमस्ट्रिंग इंजरी के कारण वह 12 अप्रैल से 4 मई 2026 के बीच मुंबई इंडियंस के लगातार पांच मुकाबलों से बाहर रहे थे।
यह चोट उन्हें आरसीबी के खिलाफ मैच के दौरान लगी थी। हालांकि, लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के खिलाफ उन्होंने दमदार वापसी करते हुए सिर्फ 44 गेंदों में 84 रनों की तूफानी पारी खेली और टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।
ऐसे में अगर हार्दिक और सूर्यकुमार दोनों उपलब्ध नहीं रहते हैं, तो मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) एक बार फिर रोहित शर्मा को कप्तानी की जिम्मेदारी सौंप सकती है। रोहित पहले भी टीम को पांच आईपीएल खिताब जिता चुके हैं और उनके अनुभव पर फ्रेंचाइजी को पूरा भरोसा है।
पिछले मुकाबले में आरसीबी ने Mumbai Indians को हराया था
आईपीएल 2026 में जब पिछली बार मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) आमने-सामने आए थे, तब आरसीबी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मुंबई को 18 रनों से हराया था। वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 240 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया था।
आरसीबी के लिए फिलिप सॉल्ट ने 36 गेंदों में 78 रनों की विस्फोटक पारी खेली थी, जबकि विराट कोहली ने 50 और कप्तान रजत पाटीदार ने सिर्फ 20 गेंदों में 53 रन बनाए थे। मुंबई की गेंदबाजी इस मैच में पूरी तरह बेअसर नजर आई थी।
लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने भी दमदार लड़ाई दिखाई, लेकिन टीम 20 ओवर में 222 रन ही बना सकी। हार्दिक पांड्या ने 22 गेंदों में 40 रन बनाए, जबकि शेरफेन रदरफोर्ड ने 31 गेंदों में नाबाद 71 रन की तूफानी पारी खेली थी। सूर्यकुमार यादव ने भी 33 रन का योगदान दिया था। हालांकि, रोहित शर्मा मैच के दौरान चोटिल होकर रिटायर्ड हर्ट हो गए थे, जिसका असर टीम की बल्लेबाजी पर पड़ा।
अब रायपुर में होने वाले अगले मुकाबले में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) पिछली हार का बदला लेने के इरादे से उतरेगी, जबकि आरसीबी अपनी जीत की लय को बरकरार रखना चाहेगी।