MS Dhoni के सूजे हुए पैर का वीडियो हुआ वायरल, कंडीशन बता रही अब नहीं खेलेंगे सीजन का एक भी मैच
Published - 06 May 2026, 04:37 PM | Updated - 07 May 2026, 01:01 PM
Table of Contents
MS Dhoni: आईपीएल 2026 के आगाज से पहले ही एमएस धोनी चोटिल होकर टीम से बाहर हो गए थे. अब तक सीजन के आधे से ज्यादा मुकाबले खेले जा चुके हैं. इसके बावजूद धोनी की वापसी नहीं हुई है. ना ही उनके कमबैक पर कोई अपडेट सामने आया है.
अब माना जा रहा है कि उनका आईपीएल 2026 में खेलना मुश्किल ही नहीं बल्कि असंभव है. दरअसल, हाल ही में माही का सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है. जिसे देखने के बाद फैंस काफी दुखी है.
MS Dhoni का वीडियो हुआ वायरल
MS Dhoni is not fit, but he is still trying to play for his fans. 🥺🫶❤️ pic.twitter.com/78WylkkTlx
— Muffatball vikrant (@Vikrant_1589) May 5, 2026
दरअसल, सोशल मीडिया पर एमएस धोनी का एक वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें उनके पैर की कंडीशन ठीक नहीं लग रही है. उनके पैर सूजे हुए दिखाई दे रहे हैं, और माही उनपर गर्म पट्टी बांधते हुए नजर आ रहे हैं.
अब यह वायरल वीडियो देखने के बाद फैंस अंदाजा लगा रहे हैं कि धोनी का इस साल इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का एक भी मैच खेलना मुश्किल है. अभी वह फिट नहीं है, और उनका इस सीजन एक भी मैच खेलना नामुमकिन है.
एमएस धोनी को क्या हुआ ?

IPL 2026 में महेंद्र सिंह धोनी पिंडली की चोट से शुरूआती मुकाबले से पहले ही बाहर हो गए थे. इंजर्ड होने की वजह से वह इस सीजन अब तक एक भी मुकाबला नहीं खेल पाए हैं.
उनकी चोट गंभीर थी इसलिए मैनेजमेंट उन्हें जल्दी मैदान पर उतारकर रिस्क नहीं लेना चाहता था. धोनी ने भी खुद कि फिटनेस पर बहुत टाइम दिया. भले ही वह मैच नहीं खेल रहे हैं, लेकिन नेट्स में वह लगातार अभ्यास कर रहे हैं.
चेन्नई सुपर किंग्स के फैंस धोनी की एक झलक मैदान पर देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. लेकिन उनकी वापसी पर अभी तक कोई अपडेट सामने नहीं आया है.
चेन्नई सुपर किंग्स का आईपीएल 2026 में प्रदर्शन
एमएस धोनी की गैरमौजूदगी में CSK के लिए आईपीएल 2026 कुछ खास नहीं रहा है. लीग की शुरूआत में टीम ने लगातार मैच हारे. फिर ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी में टीम थोड़ी संभली. अब तक चेन्नई इस सीजन 10 मुकाबले खेल चुकी है. जिनमें 5 में जीत दर्ज की है.
वहीं, 5 में हार का सामना करना पड़ा. अब टीम पॉइंट्स टेबल में 0.151 रन रेट के साथ छठें नंबर पर बनी है. अगर सीएसके अब लीग के बचे बाकी मुकाबले जीत जाती है तो प्लेऑफ की प्रबल दावेदार बन सकती है.
IPL 2026: इस भारतीय खिलाड़ी का खत्म हो गया पूरा आईपीएल करियर, अब शायद कभी नहीं खेलता आएगा नजर
ऑथर के बारे में
Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर