आयरलैंड-इंग्लैंड टी20 सीरीज में कुछ ऐसी दिखेगी Team India की प्लेइंग-XI, अभिषेक-संजू ओपनर, नंबर-3-4-5 पर ईशान-अय्यर-पाटीदार

Published - 06 May 2026, 03:47 PM | Updated - 07 May 2026, 01:02 PM

Team India

आईपीएल 2026 का रोमांच जारी है, इसी बीच आयरलैंड के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया (Team India) की प्लेइंग-11 सामने आ गई है। इस सूची में भारत के युवा खिलाड़ियों की लंबी कतार लगी है।

इस साल आईपीएल का रोमांच बाकी सीजन से काफी अलग रहा है। कई रिकॉर्ड बने और टूटे, खासकर युवा खिलाड़ियों की शानदार बल्लेबाजी के साथ-साथ गेंदबाजी भी दिखी। आइए जानते हैं किस-किस प्लेयर को इस स्क्वाड में जगह मिली है।

श्रेयस अय्यर की Team India में वापसी

SHREYAS IYER

भारत के दिग्गज बल्लेबाज श्रेयस अय्यर इस साल आईपीएल 2026 में काफी शानदार फॉर्म में दिख रहे हैं। न सिर्फ कप्तानी से बल्कि अपनी बल्लेबाजी से भी उन्होंने सेलेक्टर्स को प्रभावित किया है। पंजाब किंग्स की कप्तानी करते हुए श्रेयस अय्यर ने टीम को पॉइंट्स टेबल में लगातार सबसे ऊपर बनाए रखा है।

इसके अलावा श्रेयस अय्यर को पिछली टी20 टीम में भी जगह नहीं मिली थी। हालांकि, टी20 वर्ल्ड कप टीम सिलेक्शन के दौरान वह इंजर्ड थे, जिसकी वजह से उन्हें वरीयता नहीं दी गई थी।

आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया (Team India) के 'सरपंच साहब' को न केवल टीम में जगह मिली है, बल्कि बतौर कप्तान टीम में उनकी वापसी हुई है। आपको बता दें कि उनके अलावा पंजाब किंग्स का प्रतिनिधित्व कर रहे तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को भी टीम में जगह मिलने की संभावना है।

MI vs LSG: मुंबई इंडियंस की जबरदस्त वापसी, LSG को 6 विकेट से हराया, Rohit Sharma, रिक्लटन की धमाकेदार पारी ने जीत सुनिश्चित की

आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ होगी टी20 सीरीज

टीम इंडिया (Team India) आईपीएल के बाद लगातार दो टी20 सीरीज खेलेगी, जिसमें दो मैचों की सीरीज आयरलैंड से आगामी 26 और 28 जून को होनी है, जबकि इंग्लैंड के साथ भारतीय टीम की एक जुलाई से टी20 सीरीज शुरू होनी है। इस दौरान भारतीय टीम पांच टी20 मैचों की सीरीज खेलेगी।

इसके अलावा टी20 टीम में आरसीबी को आईपीएल ट्रॉफी जितवाने वाले कप्तान रजत पाटीदार का भी डेब्यू होने की संभावना है। आप जानकर हैरान हो जाएंगे कि मध्य प्रदेश के इस खिलाड़ी ने अब तक एक भी टी20 भारत (Team India) के लिए नहीं खेला है।

पाटीदार ऐसे कप्तानों की सूची में हैं जिन्होंने बिना इंटरनेशनल डेब्यू किए अपनी टीम को आईपीएल में ट्रॉफी जितवाई है। उनसे पहले यह कारनामा दिवंगत शेन वॉर्न ने किया था, जिन्होंने आईपीएल के पहले सीजन 2008 में राजस्थान रॉयल्स को मेडन आईपीएल ट्रॉफी दिलवाई थी।

IPL Playoffs Qualification Scenarios: जानें टॉप-4 में पहुंचने के सभी टीम को चाहिए कितनी-कितनी जीत? समझें पूरा गणित

Team India की संभावित प्लेइंग-11

आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज में टीम इंडिया (Team India) के लिए इस साल कई नए चेहरे खेलते दिखेंगे, जिसमें प्रिंस यादव से लेकर रजत पाटीदार तक शामिल हैं। इस सीरीज में भी अभिषेक और संजू की जोड़ी बरकरार रहेगी।

इनके अलावा टीम में अक्षर पटेल और कुलदीप यादव की स्पिन जोड़ी बरकरार रहेगी, वहीं वरुण चक्रवर्ती का फिलहाल कोई जिक्र नहीं है। ऑलराउंडर की भूमिका में शिवम दुबे और हार्दिक पांड्या की जगह बनती दिख रही है।

भारत की संभावित प्लेइंग-11: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन, रजत पाटीदार, श्रेयस अय्यर (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, प्रिंस यादव, अर्शदीप सिंह।

Tagged:

team india shreyas iyer bcci Ind vs Eng IND vs IRE
Sourabh Kumar

सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर

एक जुलाई

26 और 28 जून को है
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com