MI vs LSG: मुंबई इंडियंस की जबरदस्त वापसी, LSG को 6 विकेट से हराया, Rohit Sharma, रिक्लटन की धमाकेदार पारी ने जीत सुनिश्चित की
Published - 04 May 2026, 11:13 PM | Updated - 04 May 2026, 11:35 PM
IPL 2026 के 47वें मुकाबले में मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में एक हाई-स्कोरिंग थ्रिलर देखने को मिला, जहाँ मुंबई इंडियंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 6 विकेट से करारी शिकस्त दी। लखनऊ द्वारा दिए गए 229 रनों के विशाल लक्ष्य को मुंबई ने महज 18.4 ओवर में हासिल कर लिया।
इस जीत के साथ मुंबई ने टूर्नामेंट में शानदार वापसी की है। रोहित शर्मा की कप्तानी वाली फॉर्म और रयान रिकल्टन की आतिशी बल्लेबाजी ने MI vs LSG के इस मुकाबले को पूरी तरह एकतरफा बना दिया।
रोहित और रिकल्टन का वानखेड़े में तूफान

MI vs LSG के इस मैच में 229 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस को हिटमैन रोहित शर्मा और रयान रिकल्टन ने वैसी ही शुरुआत दी जिसकी टीम को दरकार थी।
रोहित शर्मा ने चोट के बाद वापसी करते हुए विंटेज अवतार दिखाया और महज 44 गेंदों पर 84 रनों की पारी खेली, जिसमें 7 छक्के और 6 चौके शामिल थे। दूसरी ओर, रयान रिकल्टन ने मैदान के चारों ओर शॉट लगाते हुए केवल 32 गेंदों में 83 रन कूट दिए।
इन दोनों के बीच हुई 177 रनों की ओपनिंग पार्टनरशिप ने लखनऊ के गेंदबाजों का मनोबल तोड़ दिया और जीत की राह आसान कर दी। इस जीत के बाद मुंबई टीम का मनोबल थोड़ा बढ़ सकता है।
IPL 2026 के 4 सबसे भावुक पल, जब फैंस से लेकर क्रिकेटर तक हुए इमोशनल, छलके सभी के आंसू
MI vs LSG में निकोलस पूरन की मेहनत पर फिरा पानी
इससे पहले, MI vs LSG मैच में टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ सुपर जायंट्स ने निकोलस पूरन की तूफानी पारी के दम पर 5 विकेट के नुकसान पर 228 रन का बड़ा स्कोर बनाया था। पूरन ने केवल 21 गेंदों में 63 रन बनाए, जिसमें उन्होंने 8 बार गेंद को बाउंड्री के बाहर भेजा।
मिचेल मार्श के 44 और हिम्मत सिंह के 40 रन ने भी उपयोगी योगदान दिया। मुंबई के लिए कॉर्बिन बॉश ने किफायती गेंदबाजी करते हुए 2 विकेट लिए, लेकिन जसप्रीत बुमराह (0/45) और दीपक चाहर (0/43) काफी महंगे साबित हुए। पूरन की धमाकेदार पारी के बावजूद, लखनऊ के गेंदबाज मुंबई के ओपनर्स पर लगाम लगाने में नाकाम रहे।
मुंबई की शानदार मैच फिनिशिंग
MI vs LSG के दूसरे पारी में ओपनर बल्लेबाजों के आउट होने के बाद सूर्यकुमार यादव के 12 रन और तिलक वर्मा ने 11 रन बनाकर सस्ते में पवेलियन लौट गए, लेकिन नमन धीर नाबाद 23 रन ने टीम को लक्ष्य के करीब पहुँचाया।
अंत में विल जैक्स ने छक्का लगाकर मुंबई को 8 गेंद शेष रहते जीत दिला दी। लखनऊ की तरफ से एम. सिद्धार्थ ने 2 विकेट जरूर लिए, लेकिन वह हार टालने के लिए काफी नहीं थे।
MI vs LSG के इस मुकाबले में मिली जीत ने मुंबई इंडियंस के प्लेऑफ की उम्मीदों को जीवित रखा है, जबकि लखनऊ के लिए यह हार एक बड़ा झटका साबित हुई है।
अब मुंबई का अगला मुकाबला उनके आत्मविश्वास को और बढ़ाएगा, जबकि लखनऊ को अपनी गेंदबाजी रणनीति पर दोबारा विचार करना होगा।
ऑथर के बारे में
सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर