IPL 2026 के 4 सबसे भावुक पल, जब फैंस से लेकर क्रिकेटर तक हुए इमोशनल, छलके सभी के आंसू
Published - 04 May 2026, 05:48 PM | Updated - 04 May 2026, 06:04 PM
IPL 2026 का सीजन अब तक के सबसे यादगार टूर्नामेंट्स में से एक साबित हो रहा है। क्रिकेट के मैदान पर सिर्फ चौके-छक्के ही नहीं, बल्कि कई ऐसे पल भी आए जिन्होंने करोड़ों फैंस की आंखों में आंसू ला दिए।
खेल में हार-जीत तो चलती रहती है, लेकिन जब भावनाएं खेल पर हावी हो जाती हैं, तो वह पल इतिहास बन जाता है। इस सीजन में भी कुछ ऐसी घटनाएं घटीं, जिन्होंने खिलाड़ियों के साथ-साथ स्टेडियम में बैठे दर्शकों को भी भावुक कर दिया।
लुंगी एनगिडी को बीच मैच में अस्पताल ले जाना

IPL 2026 के सबसे दर्दनाक और भावुक पलों में से एक दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच हुए मैच में देखने को मिला। दिल्ली के तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी एक कैच पकड़ने के प्रयास में पीछे की ओर गिरे और उनके सिर और गर्दन में गंभीर चोट आई।
वह मैदान पर ही बेसुध हो गए, जिसे देख साथी खिलाड़ी और विपक्षी टीम के सदस्य भी सहम गए। जब एनगिडी को स्ट्रेचर पर ले जाया जा रहा था, तब स्टेडियम में मौजूद हजारों फैंस की आंखों में आंसू थे।
डेविड मिलर और ट्रिस्टन स्टब्स जैसे खिलाड़ी मैदान पर भावुक नजर आए। वह दृश्य बेहद भावुक था जब एक एम्बुलेंस को मैदान के अंदर बुलाना पड़ा। हालांकि बाद में रिपोर्ट आई कि वह खतरे से बाहर हैं, लेकिन उस पल ने क्रिकेट फैंस और साथी खिलाड़ी को झकझोर कर रख दिया था। उसके बाद लुंगी एनगीडी IPL 2026 में एक भी मुकाबला अब तक नहीं खेले।
रवींद्र जडेजा का क्रेस्ट किस
राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच IPL 2026 में हुए मुकाबले के बाद एक ऐसा पल आया जिसने हर क्रिकेट प्रेमी का दिल जीत लिया। रवींद्र जडेजा, जो सालों तक CSK का हिस्सा रहे, इस सीजन में राजस्थान की पिंक जर्सी में नजर आए।
मैच खत्म होने के बाद जडेजा ने विपक्षी टीम (CSK) के खिलाड़ी खलील अहमद को गले लगाया और उनकी जर्सी पर लगे CSK के लोगो को चूम लिया। यह जडेजा का अपनी पुरानी टीम और वहां के फैंस के प्रति सम्मान दिखाने का तरीका था।
जडेजा को भावुक होते देख स्टैंड्स में मौजूद चेन्नई के फैंस भी भावुक हो गए। यह पल साबित करता है कि प्रोफेशनल क्रिकेट में जर्सी भले बदल जाए, लेकिन यादें हमेशा बना रहता है।
कौन हैं Adar Poonawalla? Rajasthan Royals के नए सह-मालिक की पूरी कहानी! जानें A TO Z डिटेल
वैभव सूर्यवंशी का IPL 2026 में शतक
मात्र 14 साल की उम्र में IPL में डेब्यू करने वाले वैभव सूर्यवंशी ने जब IPL 2026 में आईपीएल का दूसरा शानदार शतक लगाया, तो पूरा स्टेडियम खड़ा होकर तालियां बजाने लगा।
जैसे ही वैभव ने अपना सेंचूरी पूरा किया, कैमरे की नजर स्टैंड्स में बैठे उनके पिता पर गई, जो अपने बेटे की कामयाबी देख भावुक दिखे। एक साधारण परिवार से निकलकर दुनिया की सबसे बड़ी लीग में चमकने की यह कहानी देख कमेंटेटर्स और साथी खिलाड़ी सूर्यवंशी का शतक देख फुले ना समाए।
एक छोटे से बच्चे को दिग्गजों के सामने निडर होकर खेलते देखना इस सीजन के सबसे प्रेरणादायक और इमोशनल पलों में शुमार हो गया।
DC vs CSK Today Match Prediction, Match 48- जानें पिच रिपोर्ट, प्लेइंग XI और मैच की भविष्यवाणी
RCB के खिलाफ सिराज का भावुक होना
IPL 2026 के सबसे यादगार पलों में से एक तब आया जब गुजरात टाइटंस के लिए खेल रहे मोहम्मद सिराज का सामना अपनी पुरानी टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) से हुआ।
मैच के बाद जब सिराज चिन्नास्वामी स्टेडियम के दर्शकों का अभिवादन करने पहुंचे, तो पूरा स्टेडियम सिराज-सिराज के नारों से गूंज उठा। सालों तक RCB का मुख्य हिस्सा रहे सिराज अपनी भावनाओं पर काबू नहीं रख सके और उनकी आंखों से हल्का भावुकता नजर आई।
उन्होंने मैच के बाद कहा कि जर्सी भले ही बदल गई हो, लेकिन बेंगलुरु के फैंस ने जो प्यार उन्हें दिया है, वह हमेशा उनके दिल के करीब रहेगा। विराट कोहली ने भी आगे आकर उन्हें गले लगाया,
जिसने सोशल मीडिया पर फैंस को काफी इमोशनल कर दिया। यह पल खेल भावना और खिलाड़ियों के बीच के गहरे रिश्तों की एक खूबसूरत मिसाल बन गया।
Tagged:
ravindra jadeja Lungi Ngidi IPL 2026 EMOTIONAL MOMENT OF IPL 2026 VIRAT KOHLI AND MOHAMMAD SIRAJऑथर के बारे में
सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर