कौन हैं Adar Poonawalla? Rajasthan Royals के नए सह-मालिक की पूरी कहानी! जानें A TO Z डिटेल
Published - 03 May 2026, 08:20 PM | Updated - 03 May 2026, 08:29 PM
Table of Contents
आईपीएल के गलियारों से एक बहुत बड़ी खबर सामने आ रही है। दुनिया के वैक्सीन किंग कहे जाने वाले अदार पूनावाला (Adar Poonawalla) अब राजस्थान रॉयल्स के नए सह-मालिक बन गए हैं।
एक बड़े व्यापारिक घटनाक्रम में, स्टील किंग लक्ष्मी निवास मित्तल और अदार पूनावाला के कंसोर्टियम ने राजस्थान रॉयल्स को लगभग 1.65 बिलियन डॉलर यानि की करीब 15,600 करोड़ रुपये में खरीदने का समझौता किया है। यह सौदा आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे सौदों में से एक माना जा रहा है।
राजस्थान रॉयल्स के मालिकों का नया समीकरण

आईपीएल 2026 के सीजन के दौरान इस बड़े मालिकाना हक के बदलाव ने खेल और कॉर्पोरेट जगत दोनों को चौंका दिया है। इस नई डील के तहत लक्ष्मी मित्तल और उनका परिवार फ्रेंचाइजी में लगभग 75 प्रतिशत की बड़ी हिस्सेदारी रखेगा, जबकि अदार पूनावाला (Adar Poonawalla) के पास करीब 18 प्रतिशत की हिस्सेदारी होगी।
बाकी की बची हुई 7 प्रतिशत हिस्सेदारी पुराने मालिक मनोज बदाले के पास रहेगी। दिलचस्प बात यह है कि पूनावाला ने इससे पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को खरीदने में भी दिलचस्पी दिखाई थी, लेकिन अंततः उन्होंने राजस्थान रॉयल्स के साथ अपनी क्रिकेट पारी शुरू करने का फैसला किया।
यह निवेश केवल भारत की आईपीएल टीम तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें दक्षिण अफ्रीका की पार्ल रॉयल्स और कैरेबियन प्रीमियर लीग की बारबाडोस रॉयल्स भी शामिल हैं, जिससे पूनावाला अब एक वैश्विक क्रिकेट नेटवर्क का हिस्सा बन गए हैं।
सिर्फ क्रिकेट नहीं! 15 साल के Vaibhav Sooryavanshi इस चीज के भी दीवाने, बहुत ज्यादा करते इसे पसंद
कौन हैं Adar Poonawalla? वैक्सीन से क्रिकेट तक का सफर रहा है
अदार पूनावाला (Adar Poonawalla) दुनिया की सबसे बड़ी वैक्सीन निर्माता कंपनी सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के सीईओ हैं। 14 जनवरी 1981 को पुणे में जन्मे अदार, दिग्गज कारोबारी साइरस पूनावाला के बेटे हैं और उन्होंने अपनी शिक्षा ब्रिटेन की यूनिवर्सिटी ऑफ वेस्टमिंस्टर से पूरी की है।
साल 2001 में अपने पारिवारिक व्यवसाय से जुड़ने के बाद उन्होंने कंपनी को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया। अदार पूनावाला को वैश्विक स्तर पर तब सबसे बड़ी पहचान मिली जब उनकी कंपनी ने कोरोना महामारी के दौरान कोविशील्ड वैक्सीन का उत्पादन कर करोड़ों लोगों की जान बचाने में अहम भूमिका निभाई।
व्यापार के अलावा अदार अपनी बेहद विलासी जीवनशैली और सामाजिक कार्यों के लिए भी मशहूर हैं। लंदन में करोड़ों का बंगला खरीदने से लेकर अब आईपीएल टीम के मालिक बनने तक, अदार ने हमेशा अपनी व्यावसायिक दूरदर्शिता का लोहा मनवाया है।
कौन हैं Rajasthan Royals के नए मालिक Lakshmi Mittal? जानें कितनी है नेटवर्थ और क्या है इनके बिजनेस
राजस्थान रॉयल्स के लिए क्या बदल जाएगा?
राजस्थान रॉयल्स की टीम ने साल 2008 में दिवंगत शेन वार्न की कप्तानी में पहला आईपीएल खिताब जीतकर इतिहास रचा था और अब यह फ्रेंचाइजी एक नए युग में प्रवेश कर रही है। अदार पूनावाला (Adar Poonawalla) और मित्तल परिवार जैसे दिग्गजों के आने से टीम को न केवल जबरदस्त वित्तीय मजबूती मिलेगी,
बल्कि इसकी वैश्विक ब्रांड वैल्यू में भी भारी उछाल आने की उम्मीद है। 1.65 बिलियन डॉलर की नई वैल्यूएशन अब राजस्थान रॉयल्स को दुनिया की सबसे कीमती खेल फ्रेंचाइजी की कतार में मजबूती से खड़ा करती है। टीम के बोर्ड में अब आदित्य मित्तल और अदार पूनावाला (Adar Poonawalla) जैसे बड़े नाम शामिल होंगे,
जो टीम के प्रबंधन और भविष्य की योजनाओं में आधुनिक कॉर्पोरेट दृष्टिकोण लेकर आएंगे। आईपीएल 2026 में टीम के शानदार प्रदर्शन के बीच नए मालिकों का आना फैंस के लिए किसी बड़ी सौगात से कम नहीं है।
ऑथर के बारे में
सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर