सिर्फ क्रिकेट नहीं! 15 साल के Vaibhav Sooryavanshi इस चीज के भी दीवाने, बहुत ज्यादा करते इसे पसंद
Published - 03 May 2026, 04:50 PM | Updated - 03 May 2026, 04:56 PM
Table of Contents
Vaibhav Sooryavanshi: आईपीएल 2026 में वैभव सूर्यवंशी का बल्ला जमकर बोल रहा है. अब तक उन्होंने इस सीजन में राजस्थान रॉयल्स के लिए 10 मुकाबले खेले हैं, जिनमें उन्होंने 404 रन बनाए हैं. इस दौरान दनादन रन बानने के साथ वैभव (Vaibhav Sooryavanshi) ने अनुभवी गेंदबाजों की खूब पिटाई भी की. अब IPL 2026 लीग स्टेज में राजस्थान रॉयल्स के 4 मैच बचे हैं.
जिन्हें जीतने के बाद RR प्लेऑफ की दावेदार बन जाएगी. इन मैचों में वैभव सूर्यवंशी की बेहद अहम होने वाली है. लेकिन उससे पहले जितेश शर्मा ने खुलासा किया है कि 15 साल के इस बैटर को क्या करना पसंद है और क्या खाना.
Vaibhav Sooryavanshi पर जितेश शर्मा का बड़ा खुलासा

वैभव सूर्यवंशी की पसंद व हरकतों पर बात करते हुए अपने एक इंटरव्यू में जितेश शर्मा ने कहा, ''वैभव से मेरा एक ख़ास रिश्ता है, वह मेरे घर आता-जाता रहता है. उसे टीवी देखना बहुत पसंद है. साथ ही उसे आइसक्रीम खाना भी काफी अच्छा लगता है.
मैंने उसे अनप्रोफेशनल कहा क्योंकि उसे 15 साल की उम्र में प्रोफेशनल होने की जरूरत नहीं है. वह अभी काफी छोटा है, इसलिए उसे हक़ है कि वो आइसक्रीम भी खाए और टीवी भी देखें उसे ये सब करना चाहिए."
वैभव सूर्यवंशी की डाइट
हालांकि, वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) अपनी फिटनेस का भी खास ख्यास रखते हैं. उन्होंने आईपीएल 2026 की खास तैयारी के लिए अपनी डाइट में बदलाव किया था. वैभव ने मटन, चिकन और पिज्जा जैसी अपनी पसंदीदा चीजों का काफी लंबे समय पहले ही खाना छोड़ दिया.
उन्होंने अपने आप को फिट रखने के लिए लीन प्रोटीन, होल ग्रेन्स, फल और दालों पर ज्यादा ध्यान दिया. वहीं, शाकाहारी में वह पनीर और हरी सब्जियों का अधिक सेवन करते हैं.
पत्नी के साथ बीच सड़क पर लड़ते नजर आए David Miller, हसबैंड-वाइफ की तीखी बहसबाजी का VIDEO वायरल
ऑरेंज कैप पर वैभव सूर्यवंशी की निगाह
IPL 2026 में वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) बल्ले के साथ आग उगल रहे हैं, उनकी शानदार बल्लेबाजी का ही नतीजा है कि इस सीजन राजस्थान रॉयल्स अच्छा खेल दिखा रही और 12 अंको के साथ टॉप-4 पर बनी हुई है. 15 साल का यह विस्फोटक बल्लेबाज इस सीजन कुल 10 मैच खेल चुका है, जिसमे इन्होने 40.40 की औसत के साथ 404 रन बनाए हुए हैं.
सबसे ख़ास बात यह रही है कि इनका बल्लेबाजी स्ट्राइक रेट 237.65 का है, जो 300 या उससे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों में सबसे ज्यादा है. राजस्थान रॉयल्स का यह ओपनर इस सीजन शतक भी जड़ चुका साथ ही 35 चौके और सबसे ज्यादा 37 छक्के भी टूर्नामेंट में लगा चुका है.
अपनी तूफानी बल्लेबाजी से इनकी निगाह ऑरेंज कैप पर है और अगर राजस्थान रॉयल्स प्लेऑफ़ के लिए क्वालीफाई करती है, तो निश्चित ही सिर्फ 15 साल की उम्र में वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) ऑरेंज कैप का यह ख़ास अवार्ड जीतने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन सकते हैं.
IPL 2026 इन 4 खिलाड़ियों का बन जायेगा पहला और आखिरी! अब शायद कभी नहीं आएंगे इस लीग में नजर
ऑथर के बारे में
Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर