IPL 2026 इन 4 खिलाड़ियों का बन जायेगा पहला और आखिरी! अब शायद कभी नहीं आएंगे इस लीग में नजर
Published - 03 May 2026, 04:06 PM | Updated - 03 May 2026, 04:20 PM
Table of Contents
IPL 2026 में कई युवा खिलाड़ी अपने शानदार प्रदर्शन का लोहा मनवा रहे और अपना नाम इतिहास के पन्नो में दर्ज करवा रहे हैं. इनमे से कुछ ख़ास नाम वैभव सूर्यवंशी, अंशुल काम्बोज, प्रियांश आर्य, देवदत्त पड्डीकल और प्रभसिमरन सिंह जैसे हैं, जिन्होंने IPL के मंच के जरिये दुनिया को अपने टैलेंट से वाखिफ करवा दिया है. अब यह सभी खिलाड़ी सालों-साल निश्चित रूप से इस लीग में खेलते नजर आएंगे और बड़े-बड़े रिकॉर्ड्स को अपने नाम करेंगे.
हालांकि इसी लीग में कुछ खिलाड़ी ऐसे भी है, जो इस टूर्नामेंट में आए तो अपनी एक बड़ी पहचान बनाने थे, लेकिन मिले हुए मौकों पर वह अपनी छाप नहीं छोड़ पाए. उनके निराशाजनक प्रदर्शन के बाद अब आलम ये है कि यह उनका पहला और आखिरी सीजन बनकर रह सकता है. चलिए बात करते हैं ऐसे ही 4 खिलाड़ियों के बारे में, जिनके लिए यह टूर्नामेंट उनका फर्स्ट और लास्ट बन सकता है.
IPL 2026 इन 4 खिलाड़ियों के लिए बना आखिरी
1. दानिश मालेवार

दानिश मालेवार एक 22 साल के युवा क्रिकेटर है, जो अपनी ताबड़तोड़ ओपनिंग बल्लेबाजी के लिए पहचाने जाते हैं. घरेलू क्रिकेट में विदर्भ के लिए खेलने वाले इस बल्लेबाज को ऑक्शन में मुंबई इंडियंस ने 30 लाख रूपये के बेस प्राइज में बैकअप ओपनर के रूप में खरीदा था.
इनकी किस्मत अच्छी थी कि इन्हें रोहित शर्मा के चोटिल होने के बाद MI के लिए डेब्यू करने का मौका भी मिल गया. हालांकि इस बल्लेबाज ने मिले हुए मौकों पर निराश किया और GT के खिलाफ जहां डेब्यू मैच में सिर्फ 2 रन बना पाया. वहीं इसके बाद CSK के खिलाफ अगले मुकाबले में गोल्डन डक पर OUT हो गया.
इनके इस फ्लॉप प्रदर्शन के बाद मुंबई इंडियंस ने इन्हें वापस मौका नहीं दिया और अब यह कहना गलत नहीं होगा कि इस बल्लेबाज के लिए IPL 2026 का पहला सीजन आखिरी ना बन जाए.
2. साहिल पारख
18 साल के इस युवा क्रिकेटर को दिल्ली कैपिटल्स ने प्रथुम निशंका को ड्रॉप कर ओपनिंग का मौका दिया था. लेकिन इस बल्लेबाज ने DC मैनेजमेंट की उम्मीदों पर पानी फेर दिया और 2 बॉल का सामना कर शून्य के स्कोर पर पवेलियन लौट आया था. 30 लाख के बेस प्राइज में ऑक्शन से दिल्ली ने इस युवा बल्लेबाज को खरीदा था
RCB के खिलाफ भुवनेश्वर कुमार जैसे क्वालिटी पेसर की बॉल इसे समझ नहीं आई और दूसरी गेंद पर ही इस युवा खिलाड़ी के स्टंप उड़ गए थे. वैसे तो महाराष्ट्र के इस बल्लेबाज का काफी युवा करियर है, लेकिन यह बात भी समझनी होगी IPL जैसी बड़ी लीग में ज्यादा चांस नहीं मिलते हैं. ऐसे में कहीं ना कहीं इस ओपनर बल्लेबाज का भी यह पहला और आखिरी IPL 2026 साबित हो सकता है.
3. कृष भगत
पंजाब के 21 वर्षीय तेज गेंदबाज कृष भगत को मुंबई इंडियंस की टीम ने IPL 2026 के ऑक्शन में 30 करोड़ के बेस प्राइज में खरीद लिया था. जब दीपक चाहर उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाए, तो कप्तान हार्दिक पांड्या ने इस युवा पेसर पर अपना भरोसा दिखाया, लेकिन इस तेज गेंदबाज ने भी अपने कैप्टन को निराश ही किया और जमकर रन लुटाए.
कृष भगत अपने खेले अब तक 3 मुकाबलों में एक भी विकेट नहीं चटका पाए हैं. इस दौरान इनके इकोनॉमी रेट की बात करें, तो वह 10.5 है. उनके इस फ्लॉप प्रदर्शन के बाद शायद ही मुंबई इंडियंस अब इन्हें प्लेइंग-XI में वापस जगह दे. आलम तो यह भी है कि इस पेसर का यह सीजन आखिरी ना बन जाए.
आगामी वर्ल्ड कप के लिए Team India का हुआ ऐलान, RCB-DC के 4-4 खिलाड़ियों को मौका! MI के सिर्फ 2 स्टार
4. जॉर्ज लिंडे
जॉर्ज लिंडे एक अफ़्रीकी ऑलराउंडर हैं, जो पिछले काफी सालों से IPL नीलामी में अपना नाम दे रहे, लेकिन हर बार अनसोल्ड हो जाते हैं. सच कहें तो IPL 2026 की नीलामी में भी यह खिलाड़ी अनसोल्ड ही हो गया था.
हालांकि इनकी किस्मत के दरवाजे खुले और वनिंदु हसरंगा के रिप्लेसमेंट के तौर पर इस ऑलराउंडर खिलाड़ी को LSG की टीम में जगह मिल गई. कप्तान पंत ने इन्हें 3 मैचों में खेलने का मौका भी दिया, लेकिन इस खिलाड़ी ने अपने प्रदर्शन से टीम को निराशा ही दी.
दरअसल, बल्ले के साथ यह खिलाड़ी जहां 10.33 की औसत से मात्र 31 रन जोड़ पाया. वहीं गेंद के साथ भी सिर्फ एक विकेट हासिल कर पाया और इस दौरान इनका इकोनॉमी रेट भी कोई ख़ास नहीं रहा और 8.92 प्रति ओवर के हिसाब से रन खर्च कर बैठा. जॉर्ज लिंडे के लिए भी कहना गलत नहीं होगा कि इनका यह सीजन पहला और आखिरी बन चुका है.
Tagged:
IPL 2026ऑथर के बारे में
Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर